मशहूर एक्टर किरण कुमार कोरोना पॉज़िटिव, कहा - 10 दिन पहले आई रिपोर्ट
मशहूर एक्टर किरण कुमार कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। किरण कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। किरण ने एबीपी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो एक छोटे से अस्पताल में अपना रेगुलर चेकअप कराने गए थे।
Recommended Video
Kiran Kumar Is Coronavirus Positive and Quarantined at Home | FilmiBeat
किरण कुमार के ध्यान में आया कि कोरोना वायरस का भी चेकअप करा लिया जाए। इसके बाद किरण कुमार ने कोरोना का टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई।

किरण कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले 14 मई को उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी। इसके बाद वो अपने घर में ही क्वारंटीन थे। हालांकि उनके अंदर कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे।
इसलिए बिना लक्षण के उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते थे। और इसकी कोई ज़रूरत भी नहीं थी। अब उनका अगला टेस्ट 25 मई को किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











