Breaking: मशहूर अभिनेता कादर खान का निधन, फैन्स ने जताया शोक, झूठी निकली खबर

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता, कादर खान का आज रात निधन हो गया। ऑल इंडिया रेडियो के ट्विटर पेज ने इस खबर की पुष्टि करते हुए उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थन की। इसी के साथ ट्विटर पर फैन्स ने अपना दुख और शोक जताया। लेकिन कादर खान के बेटे सरफराज़ ने इस खबर को महज़ अफवाह बताया है।

कादर खान पिछले कुछ दिनों से कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया हैं। इस दौरान कादर खान के साथ उनके बेटे सरफराज़ और बहू हैं। उनकी तबीयत की खबर सुनकर अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर उनके लिए दुआएं मांगी थी। कादर खान ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्में की हैं और लिखी भी हैं। अमर अकबर एंथनी और ज़ंजीर जैसी फिल्मों के डायलॉग्स आज तक कोई नहीं भूल सकता।

bollywood-actor-kader-khan-death-news-in-hindi-tweeted-all-india-radio

कादर खान ने अपना करियर, राजेश खन्ना की फिल्म दाग के साथ शुरू किया था। इसके साथ वो 300 से ऊपर बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा थे। उन्हें अपने कई किरदारों के लिए बेहद पसंद किया गया था। गोविंदा और शक्ति कपूर या जॉनी लीवर के साथ उनकी तिकड़ी बहुत पसंद की जाती थी।

कादर खान ने कुछ समय के लिए पॉलिटिक्स में भी अपना हाथ आज़माने की कोशिश की थी। वो और अमिताभ बच्चन गहरे मित्र थे और अमिताभ बच्चन ने उन्हें पॉलिटिक्स से दूर रहने की सलाह दी थी। उनकी मौत की अफवाह सुनकर ट्विटर पर शोक भी मनने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X