जॉन अब्राहम की 'अटैक' फिल्म के सेट पर गांव वालों ने किया पथराव,एक्टर को देखने दीवारों पर चढ़ी भीड़
बॅालीवुड के एक्शन सुपरस्टार जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म अटैक को लेकर एक बड़ा विवाद हो गया है। इस फिल्म को लेकर ये खबर आ रही है कि फिल्म की पूरी टीम पर पथराव किया गया है।
यहां तक कि जॅान अब्राहम को देखने के लिए कई सारे लोगों की भीड़ भी जुट गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी सामने आ रही है कि अटैक फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के धनीपुर हवाई पट्टी पर जारी थी। इस शूटिंग को देखने के लिए आस-पास के गांव वाले पहुंच गए।

आपको बता दें कि यूपी के धनीपुर हवाई पट्टी पर जॅान अब्राहम एक्शन सीक्वेंस वाले शॅाट दे रहे थे। ऐसे में जॅान अब्राहम के गांव में आने की खबर मिलने के साथ ही आस-पास के सभी गांव वाले शूटिंग देखने के लिए पहुंच गए।


Click it and Unblock the Notifications