दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक धर्मेंद्र, फोटो शेयर कर लिखा- एक नेक रूह इंसान
बॅालीवुड के लोकप्रिय अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में एडमिट हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ हिंदी सिनेमा के ऐसे एक दिग्गज कलाकार हैं जो कि अपने इस स्टार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र की।धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार और सायरा बानो के साथ अपनी एक अनमोल तस्वीर शेयर की हैं।
और उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है जो कि दिलीप साहब के ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दिलीप साहब और सायरा बानो के साथ अभिनेता धर्मेंद्र भी हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने दिलीप कुमार के ठीक होने की कामना की है और लिखा है कि दोस्तों, दिलीप साहब एक नेक रूह इंसान, एक अजीम फनकार के लिए आपकी रूह से उठी दुआएं हर बार आयेंगी। जी जान से शुक्रिया।
बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इस पोस्ट से पहले भी दिलीप साहब के साथ अपनी सालो पुरानी तस्वीर शेयर की थी। जो कि तेजी से वायरल भी हुई। उन्होंने अपने सभी फैंस से दिलीप साहब के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए बोला था। इस तस्वीर में दिलीप साहब और धर्मेंद्र जवान नजर आ रहे हैं।
दिलीप कुमार की तबीयत की बात की जाए तो सांस फूलने के कारण उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के अनुसार उन्हें 2 से 3 दिन के भीतर अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा। उनकी तबीयत में सुधार है। अधिक उम्र होने के कारण उन्हें कई बार इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। कोरोना वायरस के दौरान पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत का पहले से अधिक ख्याल रखा है।


Click it and Unblock the Notifications
