..................... बॅालीवुड एक्टर अनुपम खेर के ट्विटर पर 80 हजार फॉलोवर्स कम Bollywood Actor Anupam Kher reveals he lost 80000 followers on twitter - Hindi Filmibeat

36 घंटे में अनुपम खेर के 80 हजार फॉलोवर्स गायब, एक्टर ने ट्विटर पर किया खुलासा, बड़ा सवाल !

बॅालीवुड के लोकप्रिय एक्टर अनुपम खेर अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं। फिर चाहे वह ट्विटर हो या इंस्टाग्राम। अनुपम खेर आए दिन इस पर कोई ना कोई वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।

लेकिन इस बार एक्टर के साथ ट्विटर पर एक चौंकाने वाली चीज हो गई है। अनुपम खेर ने बताया है कि कुछ घंटों के भीतर ट्विटर पर उनके 80 हजार फॉलोवर्स कम हो गए हैं। अनुपम खेर के साथ होना ये इसलिए मुश्किल है क्योंकि वो अपने फैंस के लिए किसी ना किसी विषय पर हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं।

Anupam Kher

सोशल मीडिया पर हर दिन सक्रिय रहने के कारण फॅालोअर्स का इस तरह कुछ घंटों में कम हो जाना, ये जांच का विषय है। अनुपम खेर ने खुद इसका खुलासा किया है और बताया है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि ये कैसे और क्यों हुआ है।

अनुपम खेर ने लिखा

अनुपम खेर ने लिखा

अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्यारे ट्विटर और टि्वटर इंडिया पिछले 36 घंटों में मेरे 80 हजार फॅालोवर्स कम हुए हैं।

यह कोई शिकायत नहीं है

यह कोई शिकायत नहीं है

वह आगे लिखते हैं किक्या यह आपके ऐप में ग्लित है। या कुछ और हो रहा है। यह एक सामान्य अवलोकन है, शिकायत नहीं।

एक दिन के भीतर इतने सारे कम

एक दिन के भीतर इतने सारे कम

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अनुपम खेर केट्विटर पर 18.7M फॉलोअर्स हैं। ऐसे में दो दिन से कम के भीतर एक साथ इतने सारे लोगों को घटना सोच का विषय है।

अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत के साथ भी ऐसा हुआ

अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत के साथ भी ऐसा हुआ

वैसे आपको बता दें कि किसी सेलिब्रेटी के साथ ये पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले ऐसा अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत के साथ भी फॅालोअर्स के अचानक कम होने की घटना हो चुकी है।

अमिताभ ने दी थी धमकी

अमिताभ ने दी थी धमकी

अमिताभ बच्चन ने 20 हजार फॅालोअर्स कम होने पर सोशल मीडिया छोड़ने की धमकी भी दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X