ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए अन्नू कपूर, KYC के नाम पर जानें बदमाशों ने उड़ाए लाखों रुपए

साइबर क्राइम से जुड़ी खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। बैंक के केवाईसी को अपडेट करने के नाम पर बदमाशों ने अभिनेता से पूरा ब्यौरा मांगा और उनके खाते से लगभग 4.36 लाख रुपए निकाल लिए। अन्नू कपूर ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
वहीं, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया अन्नू कपूर को एक बहुत बड़ा हिस्सा वापस मिल गया। बता दें कि अन्नू कपूर ने इस घटना की जानकारी देते हुए ओशिवारा साइबर क्राइम टीम का शुक्रिया अदा भी किया जिनकी वजह से 3.09 लाख रुपए उन्हें तुरंत वापस मिल गए।
अन्नू कपूर ने शेयर किया कि ठग ने अपना नाम कृष्ण कुमार रेड्डी बताया। उसने अन्नू कपूर को बताया कि वो एचएसबीसी बैंक के हेड ब्रांच से बोल रहा है। साथ ही ठग ने ये भी कहा कि बैंक खाते का केवाईसी अनिवार्य है, नहीं तो उनका खाता बंद कर दिया जाएगा। अन्नू कपूर ने जब पूछा कि केवाईसी के लिए क्या करना होगा तो शख्स ने बताया कि उन्हें अपना बैंक खाता नंबर और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नंबर देना होगा।
अन्नू कपूर ने अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल पर आया ओटीपी, उस शख्स को बता दिया जिसके बाद उन्हें बैंक के कस्टमर केयर ने कॉल कर कहा कि उनके खाते में हेराफेरी कर पैसे निकाले गए हैं। दरअसल, उनके खाते से दो अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे, जिए साइबर क्राइम की टीम ने तुरंत फ्रीज कर दिया। पुलिस फिलहाल बदमाशों की तलाश कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











