KRK को छेड़छाड़ मामले में मिली जमानत, लेकिन खानी पड़ेगी अभी जेल की हवा, जानें वजह
फिल्म क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल आर खान को बड़ी राहत मिली है। उन्हें छेड़छाड़ के मामले में राहत मिल गई है। उनके खिलाफ यह मामला वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था लेकिन, अब इस मामले में कमाल आर खान को जमानत मिल गई है।
हालांकि, इसके बाद भी केआरके को अभी जेल में ही बंद रहना होगा। 2020 में किए गए विवादित ट्वीट के मामले में उन्हें फिलहाल राहत नहीं मिली है। यह मामला बोरिवली मजिस्ट्रेट अदालत में लंबित है। इसलिए केआरके को भी जेल में रहेंगे।
Recommended Video

30 अगस्त को हुए गिरफ्तार
विवादित ट्वीट के मामले में सात सितंबर को सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि केआरके को 30 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनकी कोर्ट में पेशी हुई थी और 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में लेने का निर्देश दिया गया था। वहीं, केआरके के वकील का कहना है कि ट्वीट के 18 महीने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर की गई है।
फिटनेस मॉडल ने लगाया था आरोप
उन्होंने दावा किया है कि एफआईआर के बिंदु व्यावहारिक रूप से मेल नहीं खाते हैं। आपको बता दें कि पहले केआरके के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता ने कहा था कि 2017 में वो मुंबई आई थी और वो एक फिटनेस मॉडल थी। उसे केआरके ने अपने जन्मदिन के दिन घर पर बुलाया था।
जूस में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप
मॉडल का कहना है कि केआरके ने अपने घर पर उन्हें संतरे का जूस ऑफर किया था जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जबरदस्ती विरोध करने के बाद वो किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











