बॉलीवुड एक्टर-समीक्षक KRK गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुए कार्रवाई

फिल्म समीक्षक और एक्टर कमाल खान फिर सुर्खियों में हैं। केआरके को मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने अरेस्ट किया है। हमेशा अपने ट्वीट की वजह से विवादों में रहने वाले केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

Recommended Video

KRK aka Kamaal Rashid Khan Arrest, 2020 के Controversial Tweets की वजह से पहुंचे Jail! *Bollywood

दरअसल, कमाल खान 2020 में किए गए एक ट्वीट की वजह से मुश्किल में फंस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनपर कार्रवाई विवादित ट्वीट की वजह से हुई है। केआरके पर सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने का मामला है। उनके खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी।

Bollywood actor and movie critic krk arrested by mumbai police at airport

बोरिवली कोर्ट में होगी पेशी
केआरके को आज बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल, केआरके के खिलाफ 2020 में एक एफआईआर दर्ज किया गया था। केआरके पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक ट्वीट करने का भी आरोप है जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पहले भी विवादों में फंसे हैं केआरके
केआरके को मलाड पुलिस ने आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। यह पहली बार नहीं है कि केआरके अपनी ट्वीट की वजह से विवादों में फंसे हैं। वो अक्सर अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वो हमेशा बड़े सितारों पर कटाक्ष भरे या ट्वीट या निशाना साधते रहते हैं।

कई स्टार्स ने लिया है एक्शन
यहां तक कि वो बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स को भी कोसते रहते हैं। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक को बुरा-भला बोल चुके हैं। उनके खिलाफ सलमान खान और मनोज बाजपेई जैसे स्टार्स एक्शन भी ले चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X