बॅालीवुड ड्रग्स रैकेट: 8 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद एजाज खान गिरफ्तार, सामने आयी चौंकाने वाली रिपोर्ट !
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले से शुरू हुई बॅालीवुड ड्रग्स कनेक्शन की जांच अभी तक जारी है। इस मामले को लेकर एक्टर और बिग बॅाास के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान का नाम सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रग्स केस में नाम आने के बाद उन्हें एनसीबी ने हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। वह एनसीबी के मुंबई हेडक्वाटर पर भी दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है कि उनसे 8 घंटों तक लंबी पूछताछ की गई जिसके बाद एजाज खान को हिरासत में रखने का फैसला किया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एनसीबी ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स केस को लेकर 8 घंटों की पूछताछ के बाद। आपको बता दें कि एजाज खान की टीम की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











