Box Office पर 400 करोड़ की 12 एक्शन फिल्मों का बड़ा तूफान, सलमान- शाहरुख, ऋतिक- प्रभास एक साथ

कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी होने के बाद सिनेमाघर फिर से रोशन हो गए हैं। ऐसे में साल 2022 से लेकर 2023 तक कई एक्शन आधारित बड़ी फिल्में हैं जो कि करोड़ों की रिलीज के लिए तैयार हैं। सलमान खान, ऋतिक रोशन से लेकर शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ तक।

लगभग सभी स्टार्स 150 करोड़ से अधिक बजट के साथ बाॅक्स आफिस पर रिलीज तारीख का ऐलान कर चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी फिल्में हैं जो आने वाले समय में हिंदी सिनेमा की एक्शन से भरपूर बहुप्रतिक्षित फिल्में हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

Salman Khan, Shahrukh Khan, Akshay Kumar

अक्षय कुमार और कृति सेनन की बच्चन पांडे धमाकेदार एक्शन फिल्म है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अक्षय कुमार हीरो और विलेन दोनों तरह के अंदाज में बच्चन पांडे की एक्शन और कॉमेडी से भरी हुई दमदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के कई जबरदस्त फाइट सीन बच्चन पांडे की यूएसपी होंगे। 18 मार्च 2022 को बच्चन पांडे सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।

राजामौली की आरआरआर

राजामौली की आरआरआर

एस एस राजामौली की आरआरआर के एक्शन का रंग पहले ही ट्रेलर की झलक में देखा जा चुका है। आरआरआर फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण के कई एक्शन से भरे लकदक सीन हैं। 400 करोड़ के बजट के साथ राजामौली ने RRR का निर्माण किया है। फाइट और क्लाइमैक्स सीन पर सबसे अधिक पैसे खर्च किए गए हैं। 25 मार्च 2022 को RRR सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।

कंगना रनौत की धाकड़

कंगना रनौत की धाकड़

कंगना रनौत भी पर्दे पर एक्शन करते हुए दिखाई देंगीं। कंगना रनौत की धाकड़ 8 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। जल्द इसका ट्रेलर लांच किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। कंगना रनौत के साथ अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

KGF चैप्टर 2

KGF चैप्टर 2

कन्नड़ सुपरस्टार यश की KGF चैप्टर 2 भी अप्रैल में रिलीज हो रही है। केजीएफ चैप्टर 2 का बजट 150 करोड़ से अधिक है। रियल फाइट सीन फिल्म में टॉप लेवल पर है। इस बार संजय दत्त भी अधीरा की भूमिका में एक्शन भरे अंदाज में दिखाई देंगे। यह सबसे महंगी कन्नड़ फिल्म है जो कि 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है। प्रशांत नील ने इसका निर्देशन किया है।

हीरोपंती 2

हीरोपंती 2

टाइगर श्रॉफ का नाम सुनते ही याद आता है तो सिर्फ एक्शन। हीरोपंती 2 के साथ 29 अप्रैल 2022 को टाइगर श्रॅाफका जबरदस्त एक्शन पर्दे पर देखने मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म का बजट 140 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी खास भूमिका में दिखाई देंगे।

टाइगर 3 में सलमान और कैटरीना

टाइगर 3 में सलमान और कैटरीना

सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों के लिए साल 2023 में बाजार खुला हुआ है। टाइगर 3 के साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ की हाई बजट एक्शन आधारित स्पाई फिल्म लेकर आ रहे हैं। जो कि 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होगी। हाल ही में इसका एक टीजर रिलीज किया गया जहां कैटरीना और सलमान एक्शन सीन की ट्रेनिंग लेते हुए दिख रहे हैं। टाइगर 3 का बजट 200 करोड़ से अधिक है। हॅालीवुडलेवल का एक्शन टाइगर 3 में दिखाई देगा।

पठान में एक साथ सलमान, शाहरुख और जॅान का एक्शन

पठान में एक साथ सलमान, शाहरुख और जॅान का एक्शन

शाहरुख खान, जॅान अब्राहम और दीपिका पादुकोण की पठान नए साल में धमाका मचाएगी। हिंदी, तमिल और तेलुगू के साथ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। शाहरुख खान की यह कमबैक फिल्म मानी जा रही है। जो कि हर फ्रेम में एक्शन से भरी हुई होगी। जॅानऔर शाहरुख के बीच भी कई हाई लेवल एक्शन सीन फिल्माए गए हैं।

आदिपुरुष में प्रभास, सैफ अली खान

आदिपुरुष में प्रभास, सैफ अली खान

ओम राउत के निर्देशन में बन रही आदिपुरुष की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघर में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन के साथ भगवान राम की कहानी को 400 करोड़ के बजट के साथ पेश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म भी होगी। जो कि तमिल, तेलुगू मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय और टाइगर

बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय और टाइगर

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां भी साल 2023 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। बॅालीवुड के दो एक्शन सुपरस्टार यानी कि टाइगर और अक्षय का एक साथ होना पर्दे पर हाई लेवल की एक्शन फिल्म के तौर पर सामने आएगा। टीजर में अक्षय कुमार और टाइगर का फाइट सीन फिल्म में एक्शन सीन का क्या लेवल होगा, इस तरफ एक इशारा दे चुके हैं।

ऋतिक रोशन की एक्शन थ्रिलर फाइटर

ऋतिक रोशन की एक्शन थ्रिलर फाइटर

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक्शन थ्रिलर फाइटर लेकर आ रहे हैं। जो कि 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी का एक्शन क्या कमाल दिखाएगा इसे लेकर फैंस पहले से काफी उत्साहित हैं। फाइटर नाम से ही फिल्म यह साबित करती है कि यह एक एक्शन बेस्ड कहानी होगी।

जॉन अब्राहम की अटैक

जॉन अब्राहम की अटैक

जॉन अब्राहम की अटैक भी इसी लिस्ट में शामिल है।यह फिल्म में कहानी देशभक्ति आतंकवाद के ईद-गिर्द होगी ये फिल्म। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म का सह निर्माण भी किया है। इस फिल्म का बजट भी 150 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। यह फिल्म 1 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

अक्षय कुमार की गोरखा

अक्षय कुमार की गोरखा

जनरल इयान कारडोजो की बायोपिक गोरखा में नजर आयेंगे अक्षय कुमार। अक्षय कुमार की यह एक्शन और ड्रामा से लबरेज फिल्म को लेकर अभी कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X