अबु सालेम देखना चाहता है मोनिका का बिग बास

फिलहाल तो उसकी यह मांग नामंजूर कर दी गई है. मोनिका बेदी के शो को न सिर्फ अबु सालेम बल्कि पुलिस के अधिकारी भी देखना चाहते हैं ताकि वे इसके जरिये अबुसालेम के खिलाफ कुछ सुराग ढूंढ सके.
ज्ञात हो कि मोनिका बेदी और अबु सालेम का रोमांस उस समय शुरु हुआ था जब मोनिका फिल्मों में अभिनय कर रही थी. इसके बाद दोनो विदेश भाग गये लेकिन पकड़े जाने पर पुर्तगाल सरकार ने दोनो को भारत को सौंप दिया.
जहां अबु सालेम के मामले की जांच चल रही है, वहीं मोनिका बेदी को फर्जी पासपोर्ट के मामले से बरी कर दिया गया है और वह अपना कैरियर बालीवुड में फिर से बनाने की इच्छुक है.
फिलहाल तो वह बिग बास में हिस्सा लेकर फिर से चर्चा में आ गई है. पुलिस जहां मोनिका बेदी का यह शो देखकर अबु सालेम की पूर्व गतिविधियों के बारे में सुराग पता करना चाहती है, वहीं अबु सालेम को भी जिज्ञासा है कि इस रियलिटी शो में मोनिका उसके बारे में क्या कहती है.
बिग बास नाम का यह शो कलर चैनल में दिखाया जा रहा है.


Click it and Unblock the Notifications