खुद को आमिर की तरह नहीं मानते इमरान

इमरान ने कहा कि उनकी तुलना उनके मामा आमिर खान से की जा रही है जो उन्हें अच्छा तो लगता है, लेकिन सच यह है कि वे अपने मामा की तरह नहीं हैं.
आमिर खान और उनका व्यक्तित्व अलग-अलग है और दोनो में काफी भिन्नता है. इमरान ने कहा कि लोग जाने तू.. को देखने के बाद उनकी तुलना आमिर खान से कर रहे हैं और उन्होंने लोगों से इस संदर्भ में कई कमेंट सुने हैं.
ज्ञात हो कि अपने भांजे इमरान को बालीवुड में स्थापित करने के लिये आमिर खान ने फिल्म जाने तू.. का निर्माण किया है. यह फिल्म काफी सफल रही और इमरान खान इस फिल्म से काफी चर्चा में आ गये हैं.


Click it and Unblock the Notifications