Bollywood Hindi News Live: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी समेत इन सितारों ने दी बधाई

Bollywood 9 august live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं सबसे खास टॉपिक के बारे में जी हां, भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के बारे में। बीती रात सभी की निगाहें उनपर थीं। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता है। 26 साल के नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 स्कोर किया था। इस सीजन में उनका बेस्ट था। नीरज चोपड़ा की जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के बारे में। बीती रात सभी की निगाहें उनपर थीं। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता है। 26 साल के नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 स्कोर किया था। इस सीजन में उनका बेस्ट था। वहीं गोल्ड की बात करें तो 92.97 मीटर भाला पाकिस्तान के अरशद नदीम ने हासिल किया है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा को सपोर्ट करने के लिए कई बॉलीवुड अभिनेता आए थे। अभिषेक बच्चन, मलाइका करोड़ा समेत कई सितारों को पेरिस में देखा गया।

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को उनकी जीत के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी अपने पोस्ट में लिखते हैं- नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं!उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

LIVE Feed
  • Aug 9, 2024 7:11 PM

    नीरज चोपड़ा के सिल्वर जीतने पर अभिषेक बच्चन ने लगाया गले

    नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बावजूद पूरा देश खुशी से झूम उठा. वहीं, बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद अभिषेक बच्चन का वीडियो आपका दिल जीत लेगा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने उन्हें गले से लगा लिया.

  • Aug 9, 2024 5:42 PM

    विनेश फोगाट पर धर्मेंद्र का आया रिएक्शन

    कंगना रनौत, हेमा मालिनी जैसे सितारों ने विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद उनका समर्थन किया. अब हेमा मालिनी के पति और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने विनेश के समर्थन में प्यारा सा पोस्ट किया है. धर्मेंद्र ने विनेश फोगाट के स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय बेटी विनेश, हम यह खबर सुनकर बेहद दुखी हैं. आप इस धरती की एक साहसी बेटी हो. हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा आपके स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करते हैं. आप अपने परिवार और चाहनेवालों के लिए खुश, स्वस्थ और मजबूत बने रहें.’

  • Aug 9, 2024 4:30 PM

    'Excuse Me, मेकअप भी ना करूं..' Seema Haider ने आंखों में लेंस लगाकर बोल डाली ऐसी बात, वीडियो!

    वीडियो में रिपोर्टर पूछता है, ''आँखों में आपने आज लेंस लगा रखे हैं, क्या आँखों में चोट लगी है?'' इस पर सीमा हैदर ने जवाब दिया, एक्सक्यूज मी.. मैं ये निकालके दिखा दूं कह दो तो। फिर तो मैं अंधी होती, यहां कहां भला चोट लगेगी। फिर तो मुझे कुछ दिख भी ना रहा होता। आखों में चोट यहां लगती है अंदर कहां लगती है।'' इस पर रिपोर्टर ने पूछा कि, ''आपने मेकअप किया है।'' सीमा बोलीं, ''ओह.. उतरवा दो मेकअप, अब मेकअप भी ना करूं, क्या बात है।'

  • Aug 9, 2024 3:58 PM

    Haryanvi Song: सपना चौधरी का ऐसा डांस देख लोगों की बढ़ी दिल की धड़कन, भीड़ भी हुई बेकाबू, देखें वीडियो

    वायरल हो रही है वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ने काले रंग का सूट और लाल रंग का दुपट्टा पहना हुआ है। इतना ही नहीं वह काफी ज्यादा एनर्जेटिक नजर आ रही है और जमकर ठुमके लगाती हुई भी देखी जा सकती है। यूट्यूब पर इस वीडियो को ताबड़तोड़ तरीके से शेयर किया जा रहा है और जमकर वायरल भी हो रहा है।

  • Aug 9, 2024 3:16 PM

    सुप्रीम कोर्ट में दिखाई जाएगी आमिर खान की लापता लेडीज

    जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं क्योंकि काफी ऐसी फिल्में हैं जो कि सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शित की गई हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि भारत के मुख्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहेंगे, और न्यायाधीश अपनी पत्नी के साथ भाग लेंगे। अदालत के समय के बाद शाम 4:15 बजे से 6:20 बजे तक फिल्म दिखाई जाएगी, इसके बाद आमिर खान और किरण राव के साथ बातचीत होगी।

  • Aug 9, 2024 2:20 PM

    जया बच्चन फिर भड़क गईं

    जया बच्चन एक बार फिर से जया अमिताभ बच्चन बुलाने पर सदन के स्पीकर पर भड़क गई हैं और उनका वीडियो बेहद चौकाने वाला है। हालांकि इस बार सदन के स्पीकर भी काफी नाराज नजर आए और उनको कई बातें जया बच्चन को बोल डालीं। जी हां, वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्पीकर जगदीप धनखड़ ने जैसे ही जया अमिताभ बच्चन कहा वो नाराज हो गईँ।

  • Aug 9, 2024 1:45 PM

    'भीख मांगने का तरीक..' Isha Malviya ने ऑनस्क्रीन मां से की बदतमीजी

    इनका विवाद किस बात का ये कोई नहीं जानता है। लेकिन विवादों के बीच ईशा मालवीय का एक कमेंट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने लिखा, ''बिग बॉस 18 में जाने की भीख मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।'' एक ने लिखा, ''अरे इन आंटी को काम देदो, अगर कोई एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स में कमेंट पढ़ रहे हैं तो।'' इसके बाद लोग ईशा मालवीय को ट्रोल कर रहे हैँ।

  • Aug 9, 2024 12:41 PM

    नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई के डेट सुन भड़क गए फैन्स, बोले- इसी दिन सामंथा ने...

    नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने 8 अगस्त को सगाई की है। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुई थीं, जहां नागा के फैन्स दोनों को सगाई के लिए बधाई देते नजर आ रहे थे, वहीं सामंथा रुथ प्रभु के फैन्स ने नागा को जमकर ट्रोल किया। दरसअल लोग सगाई की डेट की वजह से ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि फैन्स का मानना है कि सामंथा ने नागा को 8 अगस्त को ही प्रपोज किया था।

    नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई के डेट सुन भड़क गए फैन्स, बोले- इसी दिन सामंथा ने...
  • Aug 9, 2024 11:41 AM

    मौनी रॉय ने शेयर कीं पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें, कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

    मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर खास एक्टिव कहती हैं उनका खास अंदाज और स्टाइल फैन्स का दिल जीत लेता है। वहीं हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ ही उन्होंने पति को जन्मदिन की बधाई भी दी है।

  • Aug 9, 2024 9:42 AM

    प्राइम वीडियो ने की 'चंदू चैंपियन' की वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा!

    चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन ने भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के रूप में नजर आए थे। फिल्म में विजय राज, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे और श्रेयस तलपड़े की भी अहम भूमिकाएं हैं। बता दें कि यह फिल्म आज यानी 9 अगस्त को भारत और 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है।

  • Aug 9, 2024 9:09 AM

    फूंक-फूंककर कदम रखती दिखीं दीपिका पादुकोण, डिलीवरी से पहले यूं आईं नजर

    दीपिका अपनी डिलीवरी के कुछ दिनों पहले पब्लिक एरिया में नजर आई हैं। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत हरे रंग का मैटरनिटी ड्रेस पहना था। जो उनपर बेहद खूबसूरत लग रहा था। इसी के साथ ही खुले बाल और न्यूड मेकअप में दीपिका अपना प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखाती नजर आईं। बता दें कि दीपिका को देखते ही फैन्स की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई दीपिका से मिलने और उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए उतावला हो रहा था, लेकिन इस दौरान दीपिका के बॉडीगार्ड जलाल भी नजर आए। जो उनका बेहद ख्याल रखते नजर आए।

    फूंक-फूंककर कदम रखती दिखीं दीपिका पादुकोण, डिलीवरी से पहले यूं आईं नजर
  • Aug 9, 2024 8:23 AM

    पाकिस्तान के 'अरशद नदीम' ने जीता गोल्ड तो 'नीरज चोपड़ा' की मां बोलीं- वो भी मेरा लड़का है...

    नीरज की मां ने अरशद नदीम के लिए कुछ ऐसी बात कही है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। जी हां, नीरज चोपड़ा की मां पहले बेटी की जीत पर बात करती हैं। वह कहती हैं कि 'हम बहुत खुश हैं। हमारे लिए सिल्वर भी सोने के बराबर है। जो गोल्ड लेकर आया वह भी हमारा लड़का है। मेहनत करके लेकर गया है। हर खिलाड़ी का दिन होता है। वह चोटिल हो गया था। इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं। जब वो (नीरज चोपड़ा) आएगा तब मैं उसका फेवरेट खाना बनाऊंगी।'

    पाकिस्तान के 'अरशद नदीम' ने जीता गोल्ड तो 'नीरज चोपड़ा' की मां बोलीं- वो भी मेरा लड़का है...
  • Aug 9, 2024 7:42 AM

    तलाक की अफवाहों के बीच पेरिस ओलंपिक में अकेले ही एंजॉय करते दिखे अभिषेक बच्चन, फैन्स बोले- बीबी- बेटी कहां है ?

    पिछले कुछ दिनों से दोनों के तलाक की अफवाहें भी काफी तेज हो गई हैं। वहीं इन तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन को बीते दिन पेरिस ओलंपिक में अकेले ही देखा गया। इस दौरान कभी वह खिलाड़ियों को सपोर्ट करते नजर आए तो कभी वह पोज़ देते हुए तस्वीरें खिंचवाते दिखे। वहीं अब एक्टर की पेरिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख जहां अभिषेक के फैन्स तारीफ करते नजर आ रहे हैं तो वहीं ऐश्वर्या के फैन्स उनपर नाराज होते दिख रहे हैं।

    तलाक की अफवाहों के बीच पेरिस ओलंपिक में अकेले ही एंजॉय करते दिखे अभिषेक बच्चन, फैन्स बोले- बीबी- बेटी कहां है ?
  • Aug 9, 2024 6:46 AM

    AMKDT: फ्लॉप साबित हुई अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 7 दिनों में कर पाई बस इतना कलेक्शन

    अजय और तब्बू की फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये तक की अनुमानित कमाई की है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक सिर्फ 10.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बात दें कि दोनों ही फिल्में मेकर्स की उम्मीद से बेहद कम कलेक्शन कर रही हैं। अगर फिल्में इसी रफ्तार से आगे बढ़ीं तो फिल्मों को बजट का पैसा निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।

    AMKDT: फ्लॉप साबित हुई अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 7 दिनों में कर पाई बस इतना कलेक्शन
  • Aug 9, 2024 6:43 AM

    नानी के साथ सैर पर निकलीं राहा कपूर, फैन्स बोले- ये बहुत क्यूट है

    राहा कपूर इन दिनों अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में राहा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहा कपूर नानी के साथ कार में बैठ सैर करने निकली हैं। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा राहा बहुत क्यूट है तो वहीं दूसरे ने कहा एक दम मां पर गई है।

  • Aug 9, 2024 6:38 AM

    लेडी लक के साथ डिनर डेट पर गए बिग बॉस ओटीटी 3 के साईं केतन राव, सामने आईं तस्वीरें

    साईं केतन राव और उनकी लेडी लक शिवांगी के साथ बीती रात डेट पर गए थे। शिवानी के साथ उनकी कुछ रोमांटिक और प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिवांगी और साईं ब्लैक कलर से ट्यूनिंग करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर यह तो साफ हो गया है कि दोनों के बीच का बॉन्ड काफी स्ट्रांग है।

  • Aug 9, 2024 6:33 AM

    7 दिनों में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ जानें कलेक्शन

    जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) के सातवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) सातवें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन कर पाई है। जी हां, फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 50 लाख रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। फिल्म ने सात दिनों में बस 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    7 दिनों में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ जानें कलेक्शन
  • Aug 9, 2024 6:30 AM

    भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, मलाइका अरोड़ा ने दी बधाई

    भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के बारे में। बीती रात सभी की निगाहें उनपर थीं। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता है। 26 साल के नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 स्कोर किया था। इस सीजन में उनका बेस्ट था। वहीं गोल्ड की बात करें तो 92.97 मीटर भाला पाकिस्तान के अरशद नदीम ने हासिल किया है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा को सपोर्ट करने के लिए कई बॉलीवुड अभिनेता आए थे। अभिषेक बच्चन, मलाइका करोड़ा समेत कई सितारों को पेरिस में देखा गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X