Bollywood Hindi News Live: कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरे शेखर सुमन, थप्पड़ कांड पर इस टीवी एक्टर ने ली चुटकी

Kangana Ranaut

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक की जिसने अपडेट के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। बता दें कि कंगना रनौत के थप्पड़ कांड के बाद शेखर सुमन आए कंगना के सपोर्ट में। उन्होंने इस घटना को गैरकानूनी बताया है। वहीं टीवी एक्टर नकुल मेहता ने इस घटना के बाद चुटकी ली है, उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

कंगना के थप्पड़ कांड की बात सुनकर शेखर सुमन कहते हैं- गलत है चाहें किसी के भी साथ हो फिलहाल तो अब वह सांसद भी हैं मंडी से। जो भी हुआ वह गलत था। बहुत दुर्भाग्य की बात है। इस गलत तरीके से पेश आना किसी का हक नहीं है। या गैरकानूनी है। इसकी सजा उन्हें मिलनी चाहिए। मैं समझ सकता हूं कि उनके दिन में कोई विरोध शिकायत भी थी तो उसे अलग तरह से सुलझाया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए था।

कंगना रनौत का थप्पड़ कांड इन दिनों काफी हाईलाइट है हर कोई इसी मुद्दे पर बात कर रह है। वहीं हाल ही में टीवी एक्टर नकुल मेहता ने इस कांड के बाद चुटकी ली है। नकुल कहते हैं कि अब कुलविंदर कौर की बायोपिक में कौन निभाएगा लीड रोल ? बता दें कि नुकल की यह बता किसी भी भी पसंद नहीं आई और वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं।

LIVE Feed
  • Jun 8, 2024 4:30 PM

    तो क्या विशाल दादलानी पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा?

    कंगना ने कहा, ''हर एक बलात्कारी, हत्यारे या चोर के पास अपराध करने के लिए हमेशा एक मजबूत भावनात्मक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या वित्तीय कारण होता है, कोई भी अपराध कभी भी बिना कारण के नहीं होता है, फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है। यदि आप अपराधियों के साथ जुड़े हुए हैं तो देश के सभी कानूनों का उल्लंघन करते हुए अपराध करने के लिए मजबूत भावनात्मक आवेग है। याद रखें कि यदि आप किसी के अंतरंग क्षेत्र में घुसने, उनकी अनुमति के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने से सहमत हैं, तो अंदर से आप बलात्कार या हत्या से भी सहमत हैं।''

  • Jun 8, 2024 4:05 PM

    ये सबूत लेकर भारत आ रहा है गुलाम हैदर, बुरी तरह रोने लगी सीमा हैदर की हालत हुई खराब

    गुलाम हैदर ने बातचीत करते हुए कहा कि बच्चों तुम्हारा पिता भारत आ रहा है, सब कुछ तैयारी हो गई है। दर्शन आपको बता दें कि 10 जून को नोएडा की अदालत में गुलाम हैदर को पेश होना है। उन्होंने वकील मोमिन मलिक द्वारा सीमा हैदर के खिलाफ कोर्ट में केस दायर करवाया था। इसके बाद गुलाम हैदर को कोर्ट ने पेश होने का भी आदेश दिया।

  • Jun 8, 2024 3:34 PM

    कंगना को पड़ा जोरदार चांटा तो टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात

    शबाना आजमी ने इस मसले पर दुख जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मेरे दिल में कंगना के लिए कोई प्यार नही है, लेकिन मैं खुद को उन लोगों के समूह में शामिल नहीं कर पा रही हूं जो थप्पड़ मारने का जश्न मना रहे हैं। अगर सुरक्षाकर्मी कानून को अपने हाथ में लेने लगेंगे तो हम में से कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा'।

  • Jun 8, 2024 3:08 PM

    नशे में है..? पार्टी खत्म होते ही लड़खड़ाए इब्राहिम अली खान के पैर, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स!

    सैफ अली खान के साहबजादे के इस वीडियो पर लोगों के हैरान करने वाले रिएक्शन आ रहे हैँ। वीडियो में आपको लगेगा कि वो निकले हैं और उनका पैर किसी नीची जगह पर पड़ गया जिससे वो लड़खड़ा गए हैं। इसके बाद लोग लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अरे रे इतना बड़ा एक्सीडेंट हो गया भाई के साथ।''

  • Jun 8, 2024 2:46 PM

    अनन्या पांडे से ब्रेकअप के खबरों के दौरान चंकी पांडे के साथ दिखे आदित्य रॉय कपूर

    जो कुछ भी सामने आया है वो आपको फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या सच में दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। जी हां, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें चंकी पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं।

  • Jun 8, 2024 2:03 PM

    Munjya- बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या की दमदार शुरुआत पर क्या बोल गईं शरवरी?

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत उभरती हुई स्टार शरवरी मुंज्या के साथ हिट देने के लिए तैयार हैं! दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी वर्स का हिस्सा बनी इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 4.21 करोड़ की शानदार शुरुआत की है! शर्वरी ने कहा, “बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या को मिली शानदार शुरुआत देखकर मैं रोमांचित हूं।

  • Jun 8, 2024 1:30 PM

    हनीमून पर पेरिस गईं आरती सिंह, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

    आरती सिंह की हाल ही में शादी हुई है। बता दें कि वह पति के साथ हनीमून पर निकली हैं। कभी वह फ्लाइट से वीडियो शेयर करतीं तो कभी रोमांटिक तस्वीरें। हाल ही में आरती सिंह की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आरती पति साथ पेरिस में रोमांटिक होती नजर आ रही हैं।

  • Jun 8, 2024 1:27 PM

    आदित्य रॉय कपूर के साथ वेकेशन पर गए चंकी पांडे, तस्वीरें देखते ही चौंक गए फैन्स

    हाल ही में सोशल मीडिया पर चंकी पांडे द्वारा शेयर की गईं तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चंकी पांडे गोवा में वेकेशन मना रहे हैं। वो भी अकेले नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर के साथ। बता दें कि आदित्य अनन्या को डेट कर चुके हैं और हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हुआ है। उसके बाद चंकी और आदित्य का साथ में नजर आना फैन्स को पच नहीं रहा है।

  • Jun 8, 2024 11:58 AM

    जिस फ्लैट में हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत, उसी में राम भजन गाती दिखीं अदा शर्मा!

    हाल ही में खबर आई थी कि द केरल स्टोरी फेम अदा शर्मा सुशांत सिंह राजपूत का वही वाला घर ले लिया है जिसमें उन्होने आत्मत्या की थी। इस खबर के बाद लोग हैरान थे। लेकिन अदा काफी खुश हैं और घर से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में में अदा शर्मा राम भजन गाते हुए देखा जा सकता है। अदा का ये शानदार वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

  • Jun 8, 2024 9:26 AM

    रामोजी ग्रुप कंपनी के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

    रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव का शनिवार को सुबह निधन हो गया है। रामोजी राव ने 87 वर्ष के थे उन्हें आज सुबह 3:45 बजे बजे आखिरी सांसी ली। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार थे। बता दें कि रामोजी राव का हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह 5 जून से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उनकी तबियत में कोई भी सुधार नहीं हो रहा था। धीरे- धीरे उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है।

    रामोजी ग्रुप कंपनी के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
  • Jun 8, 2024 8:36 AM

    कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर टीवी एक्टर नकुल मेहता ने ली चुटकी, बोले-कौन करेगा बायोपिक

    कंगना रनौत का थप्पड़ कांड इन दिनों काफी हाईलाइट है हर कोई इसी मुद्दे पर बात कर रह है। वहीं हाल ही में टीवी एक्टर नकुल मेहता ने इस कांड के बाद चुटकी ली है। नकुल कहते हैं कि अब कुलविंदर कौर की बायोपिक में कौन निभाएगा लीड रोल ? बता दें कि नुकल की यह बता किसी भी भी पसंद नहीं आई और वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं।

  • Jun 8, 2024 8:34 AM

    कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर गुस्साए शेखर सुमन, दिया एक्स बॉयफ्रेंड ने साथ

    कंगना के थप्पड़ कांड की बात सुनकर शेखर सुमन कहते हैं- गलत है चाहें किसी के भी साथ हो फिलहाल तो अब वह सांसद भी हैं मंडी से। जो भी हुआ वह गलत था। बहुत दुर्भाग्य की बात है। इस गलत तरीके से पेश आना किसी का हक नहीं है। या गैरकानूनी है। इसकी सजा उन्हें मिलनी चाहिए। मैं समझ सकता हूं कि उनके दिन में कोई विरोध शिकायत भी थी तो उसे अलग तरह से सुलझाया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए था।

    कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर गुस्साए शेखर सुमन, दिया एक्स बॉयफ्रेंड ने साथ

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X