Bollywood Hindi News Live: कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर सस्पेंड, जाह्नवी कपूर की फिल्म रही फुस्स

Kangana Ranaut

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक की जिसने अपडेट के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। बता दें कि कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर तमाचा मारने वाली सीआईएसएफ की महिला सिपाही कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 7 दिनों में भी नहीं मचा पाई धमाल।

लीवुड एक्ट्रेस और नेता कंगना रनौत के साथ गुरुवार को एयरपोर्ट पर हादसा हुआ था। 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसफ की महिला सिपाही ने कंगना के मुंह पर तमाचा जड़ दिया था। बता दें कि अब कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि कुलविंदर कौर शेर सिंह माहीवाल की बहन हैं जो स्थानीय किसान नेता हैं। उनका कहना है कि कंगना रनौत आए दिनों पंजाब के बेटा बेटी और माताओं पर कमेंट करती हैं। जिस बात पर कुलविंदर को गुस्सा आया और उसने तमाचा मार दिया। शेर सिंह ने कहा कि वह हर तरह की कार्रवाई के लिए तैयार हैं। इसीलिए वह चंडीगढ़ जा रहे हैं। बता दें कि कुलविंदर के सपोर्ट में पुरा गांव खड़ा हो गया है।

मिस्टर एंड मिसेज के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 1.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 24.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का बजट जहां 40 करोड़ के पार है वहीं फिल्म 1 हफ्ते में भी फिल्म की लगाई गई लागत भी वसूल नहीं हो पाई है। बता दें कि फिल्म के पास कमाई के लिए समय कम बचा है। जल्द ही कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज होने जा रही है।

LIVE Feed
  • Jun 7, 2024 6:06 PM

    आलिया भट्ट शुरू करेंगी वाईआरएफ यूनिवर्स की शूटिंग

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट इसी महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। बता दें कि वाईआरएफ के इस स्पाई यूनिवर्स में शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के साथ ही आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

  • Jun 7, 2024 6:05 PM

    रवीना टंडन को मिली क्लीन चिट

    एक्ट्रेस रवीना टंडन का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स ने रवीना पर नशे में धुत होकर गाडी़ चलाने और बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। हालांकि अब इस मामले में रवीना को पुलिस से क्लीन चिट मिल गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि रवीना और उनका ड्राइवर रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे और ना ही उनकी गाड़ी से किसी को टक्कर लगी।

  • Jun 7, 2024 6:04 PM

    शर्मिन सेगल को ट्रोल करने वालों पर फूटा ऋचा चड्ढा का गुस्सा

    संजय लीला भंसाली का शो 'हीरामंडी' (Heeramandi) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेगल (Sharmin Sehgal) और संजीदा शेख स्टारर यह शो 1 मई को रिलीज हुआ था। इस शो में संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल ने 'आलमजेब' का लीड रोल निभाया। हालांकि शो में आलमजेब की एक्टिंग और एक्सप्रेशंस की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। केवल इतना ही नहीं 'हीरामंडी' रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस शर्मिन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेल किया गया। लेकिन अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा शर्मिन सेगल के सपोर्ट में उतरी हैं। ऋचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर शर्मिन को ट्रोल करने वाले लोगों को खूब लताड़ा है।

    शर्मिन सेगल को ट्रोल करने वालों पर फूटा ऋचा चड्ढा का गुस्सा
  • Jun 7, 2024 6:02 PM

    प्रियंका चोपड़ा की मेकअप आर्टिस्ट बनीं बेटी मालती मैरी

    बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मदरहुड जमकर एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती पर खूब प्यार लुटाती हैं। अब हाल ही में डॉटर्स डे के दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में मालती प्रियंका का मेकअप करती नजर आ रही हैं। फोटो में मां-बेटी की यह जोड़ी काफी क्यूट लग रही है।

    प्रियंका चोपड़ा की मेकअप आर्टिस्ट बनीं बेटी मालती मैरी
  • Jun 7, 2024 4:41 PM

    Kangana Ranaut के पीछे हुआ एक और थप्पड़ कांड, एक्ट्रेस की टीम के मेंबर ने महिला को पीछे से मारा

    जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, यूजर्स उस शख्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए, जिसने कंगना रनौत के साथ महिला को थप्पड़ मारा। शख्स को लाल हिमाचली टोपी और कुर्ता-पायजामा पहने एयरपोर्ट पर देखा गया। वीडियो में, वह एक महिला को पीछे से थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है, जब वह एक्ट्रेस के करीब आती है।

  • Jun 7, 2024 3:53 PM

    थप्पड़ पड़ने के बाद कंगना रनौत ने लगाई फिल्म इंडस्ट्री की लताड़

    समर्थन ना करने पर कंगना रनौत ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा है। राफा गैंग ये आपके और आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है। जब आप किसी आतंकी हमले को सपोर्ट करते हैं। उस दिन के लिए तैयार हो जाओ जब आपके साथ ऐसा होगा।

  • Jun 7, 2024 3:02 PM

    बिटिया को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर निकले वरुण धवन

    आज वायरल हो रहे वीडियो में वरुण धवन नताशा को अस्पताल से छुट्टी करवाकर घर ले जाते हुए दिख रहे हैँ। इस बीच उनके हाथ में बेबी गर्ल नजर आ रही है। वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन्स आना शुरु हो गए और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Jun 7, 2024 2:10 PM

    कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरीं Urfi Javed, बोलीं- थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था...

    हाल ही में उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। देखकर तो फैन्स को लगता है कि उर्फी जावेद कंगना के पक्ष में बोलती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में उर्फी जावेद लिखती हैं- मैं कंगना रनौत के राजनीतिक विचारों से सहमत नहीं हूं। पर फिर भी अगर आप किसी से सहमत नहीं है तो किसी पर हाथ उठा देंगे ? यह कूल नहीं है। हिंसा किसी भी चीज का हल नहीं है।

    कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरीं Urfi Javed, बोलीं- थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था...
  • Jun 7, 2024 11:44 AM

    पंजाबियों को उल्टा सीधा बोलने पर कंगना रनौत फंस सकती हैं मुसीबत में! बठिंडा की इस सांसद ने दिया करारा जवाब?

    कंगना के बयानों के सुनते हुए हरसिमरत कौर ने एक्स पर लिखते हुए कहा- 'मैं केंद्र सरकार से किसानों की शिकायतों पर ध्यान केंद्रित करने और किए गए वादों को पूरा करने का आग्रह करती हूं। किसी को भी पंजाबियों को आतंकवादी या उग्रवादी कहने और सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पंजाबी सबसे बड़े देशभक्त होते हैं। जो सीमाओं पर और अन्नदाता के रूप में देश की सेवा करते हैं। हम बेहतर डिजर्व करते हैं।'

    पंजाबियों को उल्टा सीधा बोलने पर कंगना रनौत फंस सकती हैं मुसीबत में! बठिंडा की इस सांसद ने दिया करारा जवाब?
  • Jun 7, 2024 10:19 AM

    रोड रेज घटना से लगा रवीना टंडन को झटका, चुप्पी तोड़ते हुए बोलीं- अब CCTV कैमरे लगाना...

    रवीना टंडन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा- फैन्स की तरफ से मिलने वाले प्यार, सपोर्ट और भरोसे के लिए बहुत धन्यवाद इसी के आगे रवीना लिखती हैं- मोरल ऑफ द स्टोरी अब डैशकैम और सीसीटीवी लगावा लो। आपको बता दें कि सिर्फ सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई इस घटना की वजह से ही रवीना टंडन अपने आपको निर्दोष साबित कर पाई हैं।

    रोड रेज घटना से लगा रवीना टंडन को झटका, चुप्पी तोड़ते हुए बोलीं- अब CCTV कैमरे लगाना...
  • Jun 7, 2024 10:17 AM

    'बदो बदी' गाना यूट्यूब से किया गया डिलीट, अभी तक आए चुके थे इतने मिलियन व्यूज

    खबरें हैं कि 28 मिलियन से अधिक बार देखे गए इस गाने को कथित तौर पर कॉपीराइट मुद्दे पर उनके चैनल से हटा दिया गया था। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं। इस गाने को प्रसिद्ध नूरजहां के जाने माने ट्रैक 'बदो बदी' से लेकर इसको रीमिक्स करते पेश किया गया था।

  • Jun 7, 2024 10:13 AM

    उर्फी जावेद के लुक को देख टिक गईं लोगों की निगाहें, फैन्स बोले- क्रिएटिंग गर्ल

    उर्फी जावेद अपने लुक और स्टाइल की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आए दिनों उनके स्टाइलिश कपड़े उन्हें हेडलाइन बना देते हैं। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद को नए लुक में देखा गया। व्हाइट कलर की गाउन और उसपर बना ताज महल लोगों का दिल जीत रहा है। आपको कैसा लगा उर्फी जावेद का ये नया लुक।

  • Jun 7, 2024 9:14 AM

    मिस्टर एंड मिसेज 7वें दिन भी रही फेल, जानें कितना किया कलेक्शन

    मिस्टर एंड मिसेज के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 1.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 24.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का बजट जहां 40 करोड़ के पार है वहीं फिल्म 1 हफ्ते में भी फिल्म की लगाई गई लागत भी वसूल नहीं हो पाई है। बता दें कि फिल्म के पास कमाई के लिए समय कम बचा है। जल्द ही कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज होने जा रही है।

  • Jun 7, 2024 9:12 AM

    कंगना के तमाचा जड़ने वाली CISF महिला निकलीं इस नेता की बहन, सस्पेंड हुईं कुलविंदर कौर

    कुलविंदर कौर शेर सिंह माहीवाल की बहन हैं जो स्थानीय किसान नेता हैं। उन्हें मीडिया के जरिए इस घटना का पता चला। शेर सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत के पर्स की स्कैनिंग की। इस दौरान कुलविंदर और कंगना की बहस हो गई। इसके बाद कंगना के कहा कि वह मंडी की एमपी हैं। इसपर कुलविंदर ने कहा कि वह नहीं जानती हैं। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस होनी शुरू हो गई थी।

    कंगना के तमाचा जड़ने वाली CISF महिला निकलीं इस नेता की बहन, सस्पेंड हुईं कुलविंदर कौर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X