..................... Bollywood 7 July live news: Anant Radhika Sangeet, Badshah, sara ali khan dance, Kalki 2898 AD boc - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: राधिका-अनंत के संगीत में बादशाह ने जमाई रौनक, 10वें दिन कल्कि 2898 एडी का दिखा जलवा

Bollywood 7 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं अनंत राधिका के संगीत की। बता दें कि अनंत राधिका के संगीत के बाद बादशाह ने भी अपने गानों से धूम मचा दी थी। बता दें कि अंबानी फंक्शन में पंजाबी गानों को धूम देखी गई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां बादशाह के गानों पर अर्जुन, सारा और ऑरी डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस की बात करें तो कल्कि 2898 एडी 10वें दिन भी शानदार परफॉर्म कर रही है।

अनंत राधिका का संगीत फंक्शन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस के बाद बादशाह के गानों के धूम चली। अंबानी फंक्शन में पंजाबी गानों को धूम देखी गई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां बादशाह के गानों पर अर्जुन, सारा और ऑरी डांस करते नजर आ रहे हैं।

साउथ सुपरस्टार प्रभास, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 दुनिया भर में छाई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं 10वें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 34.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 466 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रह है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

LIVE Feed
  • Jul 7, 2024 7:15 PM

    दुबई में Palak Tiwari का कातिलाना अवतार

    बेटी पलक तिवारी भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं । उन्होंने बीते सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था । हालांकि मूवी पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई लेकिन पलक ने अच्छा काम किया था । इन दिनों पलक अपनी लेटेस्ट फोटोज को लेकर चर्चा में है ।

  • Jul 7, 2024 7:14 PM

    20 साल बाद Mallika Sherawat संग लड़ाई पर Emraan Hashmi ने तोड़ी चुप्पी

    इमरान हाशमी ने मल्लिका से सालों बाद मिलने और उनके साथ झगड़े को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अब न्यूज 18 के साथ बातचीत में इमरान ने कहा, "यह मुलाकात बहुत गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण थी। मैंने उसे बहुत लंबे समय के बाद देखा। मुझे नहीं लगता कि मर्डर की रिलीज के बाद मैं उससे दो-तीन बार मिला था, उसके बाद हमारी कभी ऐसी मुलाकात नहीं हुई थी।"

  • Jul 7, 2024 7:13 PM

    शादी के 9 साल पूरे होने पर रोमांटिक हुईं मीरा राजपूत

    बी टाउन के फेमस कपल्स का जिक्र हो और उसमें शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। दोनों अक्सर साथ में कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। आज 7 जुलाई को इनकी शादी को 9 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में मीरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कई अनसीन फोटोज दिखाई हैं।

  • Jul 7, 2024 7:12 PM

    'टाइटैनिक' के प्रोड्यूसर जॉन लैंडो का हुआ निधन

    अवतार और टाइटैनिक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले दिग्गज निर्माता जॉन लैंडो (Jon Landau) का निधन हो गया है। शनिवार को 63 साल की उम्र में निर्माता ने आखिरी सांस ली। ऑस्कर विनिंग प्रोड्यूसर के निधन से इंडस्ट्री को झटका लगा है। जानी-मानी अभिनेत्री जो सलदाना ने उनके निधन पर दुख जताया है और श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

    'टाइटैनिक' के प्रोड्यूसर जॉन लैंडो का हुआ निधन
  • Jul 7, 2024 7:11 PM

    Sidharth Malhotra ने रियल लाइफ 'शेरशाह' को दी श्रद्धांजलि

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह 2021 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। फिल्म ने एक्टर ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। 7 जुलाई को आज विक्रम बत्रा की 25वीं डेथ एनिवर्सरी है। ऐसे में अभिनेता ने एक खास पोस्ट कर उन्हें याद किया है और श्रद्धांजलि दी है।

    Sidharth Malhotra ने रियल लाइफ 'शेरशाह' को दी श्रद्धांजलि
  • Jul 7, 2024 1:54 PM

    सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर कीं शादी की अनसीन तस्वीरें, माता-पिता के गले लगकर हुईं इमोशनल

    सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा पिता का हाथ पकड़ी नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तस्वीरें में मां के गले लगी हुई दिखती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

  • Jul 7, 2024 1:49 PM

    Anant Radhika Sangeet: सारी टेंशन भूल हार्दिक पांड्या ने किया जमकर डांस, फैन्स बोले- कितना दर्द छिपा है...

    बता दें कि अनंत राधिका के संगीत में हार्दिक पांड्या उनके भाई और उनकी भाभी भी नजर आई थीं। परिवार के साथ हार्दिक पांड्या का संगीत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या बादशाह के गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। कभी वह जमकर डांस करते हैं तो कभी वह आंखें बंद करके गाने में खोए नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या का इस डांस को देख यूजर्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।

    Anant Radhika Sangeet: सारी टेंशन भूल हार्दिक पांड्या ने किया जमकर डांस, फैन्स बोले- कितना दर्द छिपा है...
  • Jul 7, 2024 1:47 PM

    TV Latest News: पुनीत सुपरस्टार ने हिना खान के कैंसर को बताया फेक

    अपने इस वीडियो में पुनीत कहते हैं कि 'अगर हिना खान को सच में कैंसर जैसी बीमारी हुई है, तो भाई अपने अकाउंट से अपनी बीमारी का पोस्ट कौन करता है ? अपनी बीमारी की रिपोर्ट की पोस्ट कौन डालता है ? भाई इन लोगों ने क्या कर रखा है। इनफ्लुएंसर ने आजकल अपनी बीमारी का बहाना बना रखा है। वह इसे सोशल मीडिया पर डालते हैं और लाइक फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाते हैं।'

    TV Latest News: पुनीत सुपरस्टार ने हिना खान के कैंसर को बताया फेक
  • Jul 7, 2024 12:23 PM

    TMKOC के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, जिंदगी और काम को लेकर लिया बड़ा फैसला

    बता दें कि गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने फैन्स के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें बेहद प्यार मिला। गुरुचरण की दोस्त सोनी ने टाइम्स नाऊ/ टेली टॉक को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि गुरुचरण सिंह अब स्थायी रूप से दिल्ली लौट रहे हैं। उनके माता-पिता तो मुंबई आना चाहते थे, लेकिन उनका कहना है कि उनकी उम्र काफी हो गई है और मुंबई जैसे शहर में उन्हें रहने में दिक्कत होगी। इसीलिए वह भी मुंबई छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो रहे हैं।

    TMKOC के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, जिंदगी और काम को लेकर लिया बड़ा फैसला
  • Jul 7, 2024 12:07 PM

    साईं केतन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने लगाई वड़ा पाव गर्ल की क्लास, चंद्रिका दीक्षित का किया पर्दाफाश

    दरअसल बिग बॉस ओटीटी 3 का वीकेंड का वार काफी शानदार रहा है। इस बार बिग बॉस कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगी है। बता दें कि शिवांगी खेड़कर ने वड़ा पाव गर्ल की बैंड बजा दी है। दरअसल पहले तो शिवांगी आती हैं और मसाज वाले कमेंट पर चंद्रिका दीक्षित को जमकर खरी खोटी सुनाती हैं। दरअसल शिवांगी का कहना है कि चंद्रिका और शायद सना बात करते हैं कि कैसे साई मुझे मसाज देना चाहता था। यह उनके पीआर ने किया है और उनकी टीम ने आर्टिकल भी डाले थे कि कैसे साई उन्हें मसाज देना चाहते थे। वह इसके लायक नहीं हैं। क्या ये वही चंद्रिका हैं जो कहती थीं कि जो मैं कहती हूं वो मुंह पर कहती हूं।

    साईं केतन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने लगाई वड़ा पाव गर्ल की क्लास, चंद्रिका दीक्षित का किया पर्दाफाश
  • Jul 7, 2024 10:05 AM

    Entertainment News: Urfi Javed ने पी ली इतनी शराब की खो बैठीं सुध

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद पिंक कलर की ड्रेस पहने और न्यूड मेकअप किए बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। उर्फी जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर आती हैं पैपराजी उनकी वीडियो बनाने लगते हैं, लेकिन उर्फी जावेद इस हालत में नहीं होती हैं कि वह कुछ बोल पाएं। वह ओवर ड्रिंक की वजह से लड़खड़ाती नजर आती हैं। वह कुछ बोलने की कोशिश भी करती हैं, लेकिन वह बोल नहीं पाती हैं। पैपराजी उर्फी को कैमरे में देखने के लिए कहती हैं, लेकिन वह समझ ही नहीं पाती हैं कि देखना कहां हैं। इतने में ही उर्फी की दोस्त आती हैं वह दोनों तरफ से उर्फी को पकड़कर कार में बैठाती हैं साथ ही में वह पैपराजी से कैमरा बंद करने को कहती हैं।

  • Jul 7, 2024 7:43 AM

    Anant Radhika Sangeet: बादशाह की रैप पर नाचे सारा, अर्जुन और ऑरी, अनंत-राधिका के संगीत में मची धूम

    अनंत राधिका का संगीत फंक्शन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस के बाद बादशाह के गानों के धूम चली। अंबानी फंक्शन में पंजाबी गानों को धूम देखी गई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां बादशाह के गानों पर अर्जुन, सारा और ऑरी डांस करते नजर आ रहे हैं।

  • Jul 7, 2024 7:40 AM

    Bollywood Latest News: 10वें दिन 'Kalki 2898 AD' ने की ताबड़तोड़ कमाई, दूसरे वीकेंड पर दिखेगा जलवा

    साउथ सुपरस्टार प्रभास, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 दुनिया भर में छाई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं 10वें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 34.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 466 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रह है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

    Bollywood Latest News: 10वें दिन 'Kalki 2898 AD' ने की ताबड़तोड़ कमाई, दूसरे वीकेंड पर दिखेगा जलवा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X