Bollywood Highlights: बांग्लादेश के हालात पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, आ रहा है 'मिर्जापुर 3' का बोनस एपिसोड

Bangladesh sheikh hasina Mirzapur 3

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं कंगना रनौत की। जी हां, कंगना आए दिनों अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश की पीएम को लेकर बयान दिया है। कंगना कहती हैं कि मुस्लिम देशों में कोई सुरक्षित नहीं है। यहां तक की खुद मुसलमान भी नहीं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो रहा है वह दुर्भाग्य पूर्ण है।

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर बांग्लादेश के स्थिति के बारे में बात की है। उन्होंने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना को लेकर कई बातें कही हैं। कंगना कहती हैं कि मुस्लिम देशों में कोई सुरक्षित नहीं है। यहां तक की खुद मुसलमान भी नहीं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो रहा है वह दुर्भाग्य पूर्ण है। हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं। जय श्री राम।

मिर्जापुर 3 सीरीज हाल ही में रिलीज हुई थी, लेकिन यह सीजन फैन्स को पूरी तरह से खुश नहीं कर पाया, लेकिन हाल ही में अमेजन प्राइम ने मिर्जापुर फैन्स को सरप्राइज करते हुए एक अनाउंसमेंट की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाओं हो रही हैं। दरअसल अली फजल ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह यह बताते हैं कि मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड आने वाला है। हालांकि अभी बोनस एपिसोड की तारीख रिवील नहीं की है।

LIVE Feed
  • Aug 6, 2024 8:34 PM

    'सीता रामम' एक्टर के साथ इस्तांबुल में लूटपाट

    राजी, हैदर, फैंटम, केसरी, सीता रामम और मिशन मजनू जैसी फिल्मों में नजर आए एक्टर अश्वत भट्ट के साथ इस्तांबुल (तुर्की) में बड़ा हादसा हो गया। एक्टर वहां वेकेशन इन्जॉय करने गए थे और लुटेरों के एक गैंग ने उनपर हमला कर लूट को अंजाम दिया। एक्टर के साथ यह घटना इस्तांबुल के बियोग्लू जिले के गालाता टावर के पास हुई। एक्टर ने बताया कि कई दोस्तों के आगाह करने के बाद भी उन्होंने सोचा नहीं था कि उनके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा।

  • Aug 6, 2024 6:55 PM

    Bigg Boss Tamil होस्ट नहीं करेंगे कमल हासन

    Kamal Haasan Break From Bigg Boss: दिग्गज अभिनेता कमल हासन 'बिग बॉस तमिल' के आगामी आठवें सीजन की मेजबानी नहीं करेंगे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक आधिकारिक बयान पोस्ट किया, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि वह शो से एक छोटा ब्रेक लेंगे। कमल हासन 2007 में अपनी शुरुआत से ही 'बिग बॉस तमिल' से जुड़े हुए हैं। शो से अस्थायी रूप से बाहर निकलने की घोषणा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "प्रिय दर्शकों, भारी मन से, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मैं 7 साल पहले शुरू हुई हमारी यात्रा में एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। कुछ पहले कमिटमेंट के कारण मैं बिग बॉस तमिल के आगामी सीज़न की मेजबानी करने में असमर्थ हूं।"

  • Aug 6, 2024 5:35 PM

    एक्ट्रेस दिव्या सेठ की इकलौती बेटी मिहिका शाह का निधन

    टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी इकलौती बेटी मिहिका शाह का निधन हो गया है। उनकी उम्र बहुत कम थी। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं और 5 अगस्त को दौरा पड़ने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। मिहिका के निधन से घर में मातम पसरा हुआ है।

  • Aug 6, 2024 4:26 PM

    बिग बॉस फेम Pavitra Punia ने भी खूबसूरत दिखने के लिए कराई लिप सर्जरी!

    पवित्रा पुनिया टीवी शो 'ये है मोहब्बतें', 'लव यू जिंदगी', 'स्प्लिट्सविला' और कई शोज में नजर आ चुकी हैं। पवित्रा पुनिया बिग बॉस फेम शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट पर नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर कई चीजों पर खुलकर बात की। पवित्रा पुनिया ने ये भी कबूल किया कि उन्होंने लिप-एन्हांसमेंट सर्जरी करवाई है, लेकिन ये भी बताया कि उन्हें कैसे लगता है कि भगवान ने हर व्यक्ति को ऐसा करने की परमिशन दी है।

  • Aug 6, 2024 3:36 PM

    मुकेश खन्ना ने बताया 'फूहड़' तो कपिल शर्मा की 'दादी' ने किया रिएक्ट

    मुकेश खन्ना ने लिखा, ‘मुझे पसंद नहीं मर्द औरतों के कपड़े पहन कर नाचे या नौटंकी करे। पर एक शो है जिसका नाम नहीं लूंगा… उसमें कॉमेडी के नाम पर यहीं धड़ल्ले से होता है।’ अली के साथ अपनी बातचीत का वीडियो साझा करते हुए खन्ना ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने कपिल के शो में एक महिला की भूमिका निभाने का बचाव किया था। मुकेश खन्ना के सवाल का जवाब देते हुए अली ने कहा, ‘यह आपकी निजी राय है। इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता। लोग हमेशा पूछते हैं कि वे एक लड़के को लड़की क्यों बनाते हैं? मेरी समझ से इसका कारण यह है कि किसी की दादी मेरे जैसी नहीं होंगी। वह उतनी एनर्जेटिक नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा शूटिंग की टाइमिंग भी काफी अजीब होते थे। हम देर रात तक शूट करते थे। अब अगर आप किसी सीनियर एक्ट्रेस को दादी बनाओगे तो उनके लिए इतनी देर तक काम करने में मुश्किल होता’।

  • Aug 6, 2024 3:26 PM

    Phir Aayi Haseen Dillruba में अपने किरदार को लेकर विक्रांत मैसी ने किया बड़ा खुलासा

    विक्रांत मैसी का किरदार रिशु। बता दें कि इस बार उनका किरदार एक दम अलग देखने को मिल रहा है। एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि पहली फिल्म की तुलना में अब काफी बड़ा बदलाव आने वाला है। "रिशु के किरदार में पहली फिल्म के मुकाबले सीक्वल में काफी बदलाव आया है। अब वह अपने सिचुएशन पर रिएक्ट कर रहा है। कहानी वहीं से आगे बढ़ रही है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, और यह दिखाता है कि वह सेकंड हाफ में कैसे बदल गया। लेकिन कहानी का कोर वही है। वह अपनी पत्नी रानी (तापसी का किरदार) से पागलों की तरह प्यार करता है। सच्चाई यह है वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है।"

  • Aug 6, 2024 3:24 PM

    'बाहुबली' डायरेक्टर राजामौली ने विवादित बयान से रामभक्तों को छेड़ा

    एसएस राजामौली ने मशहूर पत्रकार अनुपमा चोपड़ा को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने भगवान राम से ज्यादा रावण को पसंद करने की बात कही। बाहुबली के डायरेक्टर ने कहा कि, 'जब हम सभी लोग छोटे थे तो बचपन में हमने किताबों में पढ़ा था कि पांडव अच्छे थे और कौरव बुरे थे। इसी तरह किताबों ने भगवान राम को अच्छा बताया था और रावण को बुरा बताया था। हालांकि, आप जैसे-जैसे बड़े होते हैं और उसके बारे में और अधिक पढ़कर जानकारी लेते हैं तो यह सब एकदम उल्टा लगता है'। राजामौली ने आगे रावण को अपना पसंदीदा किरदार भी बताया। उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मुझे भगवान राम से ज्यादा रावण पसंद हैं। मुझे विलेन बहुत ही शक्तिशाली पसंद है। रावण का किरदार मुझे काफी पसंद आया। मुझे लगता है कि खलनायक ऐसा होना चाहिए, जिसे हराना काफी मुश्किल हो'।

  • Aug 6, 2024 3:19 PM

    राज्यसभा में फिर फूट जया बच्चन का गुस्सा, आपको अमिताभ का मतलब पता है...

    जया बच्चन अपने नाम के साथ अमिताभ का नाम जोड़ने पर उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह पर नाराज होती नजर आई थीं। वहीं एक बार फिर खुद का नाम श्रीमती जया अमिताभ बच्चन सुन वह भड़क गई हैं। बीते दिन राज्यसभा की बैठक में जगदीप धनखड़ सभापति थे। उन्होंने भी जया बच्चन को 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन' कहकर पुकारा। इतना सुनते ही जया बच्चन भड़क गईं। वह अपने नाम पर सवाल उठातीं उससे पहले ही जगदीप धनखड़ ने कायदे और नियमों के बारे में बताया। जया बच्चन उनसे कहती हैं कि आपको अमिताभ का मतलब पता है। इसपर सभापति कहते हैं कि बदल लीजिए, बदलवा दूंगा। जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि आपको उसी नाम से बुलाया जाएगा जो इलेक्शन सर्टिफिकेट में है।

  • Aug 6, 2024 3:08 PM

    लड़खड़ाकर गिरे सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने

    विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विनोद कांबली का स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है। वह बाइक पर टिक कर खड़े होते हैं, लेकिन बाद में वह चलने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर वह गिर जाते हैं। वहां खड़े शख्स कांबली को आकर संभालते हैं। उन्हें चलाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद भी विनोद कांबली चलने में सहस महसूस नहीं करते हैं। वहीं तीसरा शख्स आकर उनकी मदद करता है। कांबली को पुश करके आगे की ओर बढ़ाया जाता है।

  • Aug 6, 2024 12:43 PM

    'Son Of Sardaar 2' से कटा संजय दत्त का पत्ता, लापता लेडीज के इस एक्टर ने किया रिप्लेस ?

    अजय देवगन और संजय दत्त की जोड़ी कई फिल्मों में साथ में नजर आ चुकी है। दोनों का बॉन्ड भी काफी अच्छा है और फैन्स को दोनों की जोड़ी भी बेहद पसंद आती है, लेकिन हाल ही में बताया गया है कि संजय दत्त 'सन ऑफ सरदार 2' फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। जी हां, इस खबर ने तो फैन्स के अरमानों पर पानी ही फेर दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई की संजय दत्त को सन ऑफ सरदार 2 से रिप्लेस कर दिया गया है फैन्स को झटका लगा है।

  • Aug 6, 2024 10:00 AM

    कृतिका मलिक को मिला BIGG BOSS 18 का ऑफर,सलमान खान करेंगे शो होस्ट

    कृतिका मलिक ने इस बात का खुलासा किया है कि वह बिग बॉस सीजन 18 में जाएंगी। कृतिका और पायल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल और कृतिका जीत का जश्न मना रही होती हैं। पायल कहती हैं कि गोलू को बिग बॉस सीजन 18 का ऑफर आया है। गोलू सीजन 18 में जाएगी।

  • Aug 6, 2024 7:46 AM

    मिर्जापुर 3 का आने वाला है बोनस एपिसोड, अली फजल ने किया खुलासा

    मिर्जापुर 3 सीरीज हाल ही में रिलीज हुई थी, लेकिन यह सीजन फैन्स को पूरी तरह से खुश नहीं कर पाया, लेकिन हाल ही में अमेजन प्राइम ने मिर्जापुर फैन्स को सरप्राइज करते हुए एक अनाउंसमेंट की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाओं हो रही हैं। दरअसल अली फजल ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह यह बताते हैं कि मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड आने वाला है। हालांकि अभी बोनस एपिसोड की तारीख रिवील नहीं की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X