Bollywood Hindi News Live: कंगना रनौत को मिली जीत की बधाई, मिस्टर एंड मिसेज माही 5वें दिन रही फुस्स

Bollywood 5 june live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं लोकसभा चुनाव की जी हां, बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की हिमाचल प्रदेश के मंडी से शानदार जीत पाई है। बता दें कि बॉलीवुड सितारे कंगना को बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्मी दुनिया की बात करें तो सिनेमाघरों में फिल्में बीते दिन फुस्स रही थीं जाह्नवी और राजकुमार राव की फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का कलेक्शन काफी कम रहा है।

कंगना रनौत की हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारी मतों से जीत मिली है। बता दें कि बॉलीवुड की तरफ से भी कंगना को जीत की बधाई मिल रही है। अनुपम खेर ने बधाई देते हुए लिखा- प्रिय कंगना आपकी शानदार जीत पर बधाई! आप एक रॉकस्टार हैं। आपकी यात्रा बहुत प्रेरणादायक है! आपके और मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है। आपने बार-बार साबित किया है कि अगर केंद्रित है और कड़ी मेहनत करता है। "कुछ भी हो सकता है"! जय हो

पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक जाह्नवी और राजकुमार राव की फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने पांचवें दिन 2.10 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 21.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। माना जा रहा है कि वोटिंग के रिजल्ट की वजह से फिल्म का कलेक्शन बीते दिन कम रहा, लेकिन फिल्म को टक्कर देने के लिए कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

LIVE Feed
  • Jun 5, 2024 6:40 PM

    कृष्णा श्रॉफ ने अभिषेक कुमार को दी गालियां

    खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग रोमानिया में शुरू हो गई है। सेट से अभिषेक कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कृष्णा श्रॉफ से हुई बहस का खुलासा किया है। उन्होंने बताया था कि कृष्णा ने उन्हें काफी गालियां दी थीं, जिसका जवाब उन्होंने चुप रहकर ही दिया।

  • Jun 5, 2024 6:40 PM

    फिर दुल्हन बनीं दलजीत कौर

    दलजीत कौर इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दलजीत अपने दूसरे पति निखिल पटेल को छोड़कर इंडिया आ गई हैं। हाल ही में दलजीत ने सोशल मीडिया पर अपना दुल्हन लुक शेयर किया है, जिसने फैंस ने हैरान कर दिया है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वह तीसरी बार भी दुल्हन बनने वाली है क्या?

  • Jun 5, 2024 6:39 PM

    प्रोड्यूसर पर मीरा देवस्थले ने लगाया गंभीर आरोप

    टीवी एक्ट्रेस मीरा देवस्थले ने निर्माता महेश पांडे पर आरोप लगाया है कि निर्माता ने उनका पैसा नहीं दिया है, जिसकी मांग वह पिछले 4 साल से कर रही हैं। ये शो काफी समय पहले बंद हो गया है और अब प्रोड्यूसर ने जवाब देना भी बंद कर दिया है।

  • Jun 5, 2024 6:39 PM

    बिग बॉस ओटीटी 3 में हर्षद चोपड़ा-शहजादा धामी की एंट्री

    अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में ये रिश्ता क्या कहलाता है के दो एक्टर की एंट्री हो सकती है। दावा है कि मेकर्स ने इस शो के लिए हर्षद चोपड़ा और शहजादा धामी को अप्रोच किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षद और शहजादा इस साल शो में एंट्री ले सकते हैं।

  • Jun 5, 2024 4:27 PM

    पाकिस्तानी यूट्यूबर ने दिखाई आज की असली हीरामंडी

    किस्तानी यूट्यूबर ने असली हीरामंडी दिखाई है और उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सीरीज की रिलीज के बाद हीरामंडी को लेकर कई लोगों का कहना है संजय लीला भंसाली में इसमें गलत फैक्ट दिखाएं हैं। हालांकि नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को काफी देखा जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूट्यूब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने असली हीरा मंडी का वर्तमान हाल दिखाया है।

  • Jun 5, 2024 3:57 PM

    सीमा हैदर ने सास के साथ काटा बवाल

    इस वीडियो में सीमा हैदर अपनी सास के साथ डांस करती दिख रही हैं। वीडियो आगे बढ़ता है और बीच में सचिन भी आ जाता है। वीडियो वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स इसपर सामने आ रहे हैं।

  • Jun 5, 2024 3:03 PM

    आयुष्मान खुराना का अपहरण?

    अगर आप भी सोच रहे हैं कि ये वीडियो सच्चा है और सच में अभिनेता का किडनैप हुआ है तो रुक जाइए। ऐसा कुछ नहीं है। ये सिर्फ एक प्रमोशनल वीडियो है जिसमें सिर्फ एक्टिंग की गई है। देखकर ही आपको ये पता चल जाएगा कि आयुष्मान खुराना बेहद आराम से उनके साथ चले जाते हैं। इससे इतना साफ पता चल रहा है कि ये एक स्क्रिप्टेड वीडियो है।

  • Jun 5, 2024 2:18 PM

    स्वरा भास्कर ने BJP का उड़ाया मजाक, आयोध्या में नहीं आई सीट तो बोलीं 'जय सिया राम'

    स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने ट्विटर एक्स पर पोस्ट के जरिए लिखा- टाइटैनिक डूबने के काबिल नहीं था। और फिर वह एक दिन डूब गया। सरकार चाहें किसी की भी बने, लेकिन आज नफरत, करप्शन, लालच और घमंड को भारत ने हरा दिया है। इसी के साथ ही स्वरा भास्कर अपने इंस्टा हैडंल पर भी लगातार एक्टिव हैं और बीजेपी पर लगातार तंज सकती नजर आ रही हैं।

  • Jun 5, 2024 1:47 PM

    भाजपा का झंडा लेकर सीमा हैदर ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

    बीते दिन आए लोकसभा 2024 के नतीजों ने लोगों को हैरान कर दिया। इस बार किसी पार्टी को जनता ने पूर्ण बहुमत नहीं दिया है लेकिन बीजेपी अपने घटक दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली हैं। इस बीच पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर की भी खुश का ठिकाना नहीं रहा है और वो बीजेपी का झंडा लेकर डांस करती दिखीं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है। सीमा हैदर काफी समय सेल लगातार भाजपा को सपोर्ट कर रही थीं।

  • Jun 5, 2024 1:42 PM

    आयुष्मान खुराना का हो गया अपहरण? वायरल हो रहा वीडियो

    आयुष्मान खुराना की फैन फॉलोविंग अच्छी खासी है लेकिन इस उनका एक वीडियो चौंका देगा। जी हां, इस वीडियो में आपको नजर आएगा कि अभिनेता का अपहरण कर लिया गया है? वीडियो में एक मैरून रंग की वैन दिखाई दे रही है जिससे कुछ लोग निकलते हैं और आयुष्मान खुराना को चाकू के दम पर ले जाते हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया फैंस हैरान हैं और सोच रहे हैं कि ये क्या हो गया।

  • Jun 5, 2024 11:15 AM

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आएंगी कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ?

    इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। फैन्स अपने फेवरेट सितारों को देखने के लिए बेताब हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन बिग बॉस सीजन 3 का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है।

  • Jun 5, 2024 9:39 AM

    जाह्नवी कपूर पहली बार शेयर की शिखर पहाड़िया के साथ तस्वीर, फैन्स ने लगा दी कमेंट्स की लाइन

    जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहनी बार तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जाह्नवी जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह तस्वीरें आई हैं फैन्स ने कमेंट्स की लाइन लगा दी है। बता दें कि कपिल शर्मा शो में जाह्नवी कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कंफर्मेशन दी है।

  • Jun 5, 2024 9:35 AM

    संजीदा शेख ने पार्टनर को लेकर कह दी ऐसी बात, EX हसबैंड आमिर को आया गुस्सा

    वहीं संजीदा की बात सुनने के बाद अपने लेटेस्ट लेटेस्ट इंटरव्यू में आमिर अली कहते हैं कि वह जो भी कहती हैं यह जरूरी नहीं की कि वह हमारे बारे में ही हो। आमिर कहते हैं कि हम पिछले 5 सालों से एक दूसरे से अलग हैं ये हो सकता है कि इस दौरान उनके साथ कुछ हुआ हो। आमिर आगे कहते हैं कि मेरी और संजीदा की कहानी अब काफी पुरानी है। मैं यह जानता हूं कि मैं किस दौर से गुजरा हूं, लेकिन पब्लिक में किसी पर कीचड़ उछालने की मेरी आदत नहीं है।

    संजीदा शेख ने पार्टनर को लेकर कह दी ऐसी बात, EX हसबैंड आमिर को आया गुस्सा
  • Jun 5, 2024 7:55 AM

    धड़ाम से गिरी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'Mr and Mrs Mahi' की कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

    जाह्नवी और राजकुमार राव की फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जहां थोड़ा रोमांस भी देखने को मिलता है तो कभी थोड़ा ड्रामा और बात करें क्रिकेट की तो एक्ट्रेस शानदार खेल खेलती नजर आ रही हैं। इस फिल्म में आप देख पाएंगे कि राजकुमार राव इस फिल्म में महेंद्र के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिन्होंने बचपन से ही क्रिकेटर बनने के सपना देखा होता है, लेकिन पिता नहीं चाहते कि वह क्रिकेट खेलें इस वजह से उन्हें अपने सपने को छोड़ना पड़ा, लेकिन यह सपना वह अपना पत्नी जाह्नवी कपूर (महिमा) से पूरा करवाते हैं। वैसे तो वह पेशे से डॉक्टर होती हैं, लेकिन वह पति के कहने पर क्रिकेट खेलती हैं। फिल्म रियल लाइफ से अधिक मेल खाती है।

    धड़ाम से गिरी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'Mr and Mrs Mahi' की कमाई, इतना हुआ कलेक्शन
  • Jun 5, 2024 7:54 AM

    अनुपम खेर ने दी कंगना को जीत की बधाई, बोले- तुम रॉकस्टार हो

    कंगना रनौत की हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारी मतों से जीत मिली है। बता दें कि बॉलीवुड की तरफ से भी कंगना को जीत की बधाई मिल रही है। अनुपम खेर ने बधाई देते हुए लिखा- प्रिय कंगना आपकी शानदार जीत पर बधाई! आप एक रॉकस्टार हैं। आपकी यात्रा बहुत प्रेरणादायक है! आपके और मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है। आपने बार-बार साबित किया है कि अगर केंद्रित है और कड़ी मेहनत करता है। “कुछ भी हो सकता है”! जय हो

    अनुपम खेर ने दी कंगना को जीत की बधाई, बोले- तुम रॉकस्टार हो

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X