Bollywood Hindi News Live: मिर्जापुर 3 का दिखा भौकाल, कल्कि 2898 एडी ने 8वें दिन की बंपर कमाई

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मिर्जापुर 3 की। जी हां, मिर्जापुर का सीजन 3 रात 12 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका था। बताया जा रहा है कि सीजन 3 में हर बार की तरह ही 10 एपिसोड होंगे और हर एक एपिसोड की अवधि 35 से 40 मिनट के बीच है। वहीं दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार प्रभास,कमल हासन और विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के बेहतरीन तालमेल से बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन कर रही है।
4 साल के इंतजार के बाद मिर्जापुर का सीजन 3 रात 12 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका था। बताया जा रहा है कि सीजन 3 में हर बार की तरह ही 10 एपिसोड होंगे और हर एक एपिसोड की अवधि 35 से 40 मिनट के बीच है। बता दें कि सीरीज के रिलीज होने के बाद लोगों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर आना शुरू हो चुका है। सीरीज को देखने के लिए फैन्स का उत्साह देखा जा सकता है। सीरीज देखने के बाज फैन्स अली फजल और पंकज त्रिपाठी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कल्कि 2898 एडी के आठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 22.3 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म अभी तक 414.75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 10 वें दिन तक 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
- Jul 5, 2024 3:48 PM
चंदू चैंपियन ने पार किया प्रोडक्शन कॉस्ट
- Jul 5, 2024 3:06 PM
पकड़ी गई Palak- Ibrahim की चोरी? दरवाजे के पीछे कर रहे थे ये काम, Leak हो गया Video!
- Jul 5, 2024 1:58 PM
Mirzapur 3 Cast Fees- मालामाल हो गए गुड्डू पंडित और कालीन भैया?
- Jul 5, 2024 11:29 AM
मुंबई पहुंचते ही जस्टिन बीबर का हुआ जोरदार स्वागत, आज अनंत-राधिका के संगीत में करेंगे परफॉर्म

- Jul 5, 2024 10:48 AM
सलमान खान ने की कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल की जमकर तारीफ, बोले- तुम्हें शुभकामनाएं...

- Jul 5, 2024 10:16 AM
कैंसर पीड़ित हिना खान से शादी नहीं करेगा बॉयफ्रेंड? रॉकी जायसवाल का बयान सुनकर रो पड़ेगी हसीना!
- Jul 5, 2024 10:05 AM
पायल ने दी राखी सावंत को वार्निंग, बोलीं- हमारे बारे में बोला तो तुम्हारा वो वाला वीडियो लीक कर दूंगी...

- Jul 5, 2024 8:44 AM
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जट्ट एंड जूलिएट' ने पाकिस्तान में मचाई धूम, किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

- Jul 5, 2024 7:39 AM
अली फजल और पंकज त्रिपाठी की धांसू एक्टिंग ने जीता दिल, लोग बोले- असली भौकाल तो अब आया है...

- Jul 5, 2024 7:37 AM
प्रभास की फिल्म 'Kalki 2898 AD' ने की ताबड़तोड़ कमाई, 8वें दिन किया बंपर कलेक्शन...



Click it and Unblock the Notifications