Bollywood Hindi News Live: खतरों के खिलाड़ी से बाहर हुईं शिल्पा शिंदे, दोस्तों के साथ चिल करती दिखीं सोनाक्षी

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं टीवी की सबसे बड़ी खबर जी हां, बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन सीजन 14 में इन दिनों जमकर बवाल चल रहा है। बता दें कि हाल में बहस की वजह से शिल्पा शिदें को शो से बाहर कर दिया गया है। शो में शिल्पा और अभिषेक की जमकर लड़ाई हुई थी। वहीं दूसरी ओर बात बॉलीवुड की करेंगे। बता दें कि फ्रेंडशिप डे के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा दोस्तों के साथ चिल करती हुई तस्वीरें शेयर की हैं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन सीजन 14 में इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना है। क्योंकि शो में आए दिनों हंगामे होते नजर आ रहे हैं। जी हां पहले बहस की वजह से आसिम रियाज को शो से निकाला गया था। वहीं अब बताया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे भी शो से बाहर हो गई हैं। शो में शिल्पा और अभिषेक की जमकर लड़ाई हुई थी। दोनों सीनियॉरिटी को लेकर झगड़ते नजर आए थे।

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा अर्पिता खान के जन्मदिन के मौके पर घूमने निकली हैं। कभी वह दोस्तों के साथ चिल करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी वह अपनी और जहीर इकबाल की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर धूम मचा देती हैं।

LIVE Feed
  • Aug 5, 2024 4:27 PM

    'मैं लगातार तीन हिट फिल्में..' मुंज्या एक्ट्रेस शरवरी ने क्यों कही इतनी बड़ी बात? फैंस हो जाएंगे खुश!

    'मुंज्या' में उन्होंने एक महाराष्ट्रीयन लड़की की भूमिका निभाई, जो मुंज्या की दुष्ट आत्मा का अवतार थी, और हमें साल का सबसे अच्छा डांस सॉन्ग 'तरस' भी दिया! 'महाराज' में शर्वरी ने एक गुजराती लड़की की भूमिका निभाई और अपनी मोहक मुस्कान और शानदार अभिनय से हमें मंत्रमुग्ध कर दिया।

  • Aug 5, 2024 3:38 PM

    साड़ी पहनकर हॉकी खेलती तापसी पन्नू ने जीता दिल, पति देव भी आए बेहद खुश नजर!

    इस वक्त ऐसा कुछ सामने आया है जो कि आपको काफी अच्छा लगने वाला है। इन तस्वीरों में तापसी पन्नू पीली साड़ी में धमाका कर दिया है। वो मैथियास बो के साथ हॉकी खेलती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री अपनी बहन और पति के साथ एक सप्ताह के लिए शहर में थीं। जैसे ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आईं तो लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैँ। साड़ी में हॉकी खेलते तापसी पन्नू और मैथियास बो को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

  • Aug 5, 2024 2:32 PM

    'पूरे कपड़े पहनना भूल गई..' लोगों ने Nia Sharma को किया ट्रोल, वायरल हो रहा है वीडियो!

    निया शर्मा और बोल्डनेस.. इन दोनों नामों को एक साथ लिया जाता है। इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। निया शर्मा ने एक इवेंट में एंट्री मारी और वो काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इसके बाद वो ट्रोल हो रही हैं।

  • Aug 5, 2024 1:31 PM

    श्रद्धा कपूर ने तोड़ा राहुल मोदी के साथ रिश्ता ? इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

    एक अफवाह ऐसी भी उड़ रही है कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ ब्रेकअप कर लिया है। इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी को इंस्टाग्राम से भी अनफॉल कर दिया है। आपको बात दें कुछ खबरें ऐसी भी थीं कि राहुल और श्रद्धा शादी की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कुछ बात आगे बनती इससे पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि अभी तक श्रद्धा या राहुल किसी ने भी इसे ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

    श्रद्धा कपूर ने तोड़ा राहुल मोदी के साथ रिश्ता ? इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
  • Aug 5, 2024 11:15 AM

    मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं Pool Photos, लुक्स देख उड़े फैन्स के होश

    हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ पूल फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को देख फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा बिकिनी पहनी पूल में बैठी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर काफी दूर से क्लिक की गई है। वहीं तीसरी तस्वीर में वह बाहर का नजारा दिखाती नजर आ रही हैं। और चौथी तस्वीर में मलाइका खाने की प्लेट कपड़े बाथरोब में पोज देती दिख रही हैं।

    मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं Pool Photos, लुक्स देख उड़े फैन्स के होश
  • Aug 5, 2024 9:33 AM

    पति विक्की जैन के सामने दोस्त ने खींच दी अंकिता लोखंडे की ड्रेस, कैमरे के सामने फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

    अंकिता लोखंडे एक इवेंट में नजर आईं। इस इवेंट में कई बड़े और नामी सितारों ने भी शिरकत की थी। बता दें कि इस खास मौके पर अंकिता लोखंडे शिमरी ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आईं। अंकिता के साथ ही उनके पति विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं। दोनों पैपराजी के पास जमकर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन इतने में ही पीछे से अंकिता का एक दोस्त आ जाता है और वह विक्की जैन के सामने ही अंकिता की ड्रेस खींच देता है। यह देखकर अंकिता को गुस्सा आ जाता है।

  • Aug 5, 2024 8:11 AM

    खतरों के खिलाड़ी सीजन सीजन 14 से बाहर हुईं शिल्पी शिंदे

    खतरों के खिलाड़ी सीजन सीजन 14 में इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना है। क्योंकि शो में आए दिनों हंगामे होते नजर आ रहे हैं। जी हां पहले बहस की वजह से आसिम रियाज को शो से निकाला गया था। वहीं अब बताया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे भी शो से बाहर हो गई हैं। शो में शिल्पा और अभिषेक की जमकर लड़ाई हुई थी। दोनों सीनियॉरिटी को लेकर झगड़ते नजर आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X