Bollywood Hindi News Live: बिग बॉस को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स, नताशा ने अकेले सेलिब्रेट किया बेटे का जन्मदिन

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं इस टॉपिक के बारे में जिसके बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। बता दें कि शो से हाल ही में अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को निकाल दिया गया है। जी हां, इस खबर ने हर एक को चौंका दिया है। वहीं कटारिया के बाहर होते ही एल्विश यादव का पारा हाई हो गया है। वहीं दूसरी ओर खबर क्रिकेट और सिनेमा से जुड़ी है। दरअसल नताशा ने हाल ही में बेटे के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में बेटे के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि नताशा अकेले ही बेटे का जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं। वहीं पिछले दिन हार्दिक ने बेटे को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया था। बता दें कि अगस्त्य पांड्या चार साल से पूरे हो चुके हैं।

कश्मीरा शाह ने हाल ही में तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि उनके शरीर पर चोट के निशान थे और उनके पैर में भी चोट लगी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने चोट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि कश्मीरा शो के लिए मेकअप करवाती नजर आ रही हैं, लेकिन फिर अगली ही तस्वीर में वह अपनी पसलियों की चोट दिखाती हैं फिर वह अपने पैर की चोट दिखाती नजर आती हैं।

2 अगस्त को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है ऐसे में फिनाले से सिर्फ 2 दिन पहले अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को घर से बेघर होना पड़ा। वहीं अब बिग बॉस को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। जी हां, बता दें कि घर में हैं अब सना मकबूल, रणवीर शौरी, नेजी, कृतिका मलिक और साईं केतन राव। अब देखना यह होगा कि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी कौन जीतकर ले जाएगा।

LIVE Feed
  • Jul 31, 2024 4:32 PM

    Taapsee Pannu देश छोड़ ससुराल में होने वाली हैं शिफ्ट? एक्ट्रेस के पति ने विदेश में खरीदा बड़ा सा घर

    अपने एक नए इंटरव्यू के दौरान, तापसी ने खुलासा किया कि उनका 'गृह प्रवेश' उनके डेनमार्क वाले घर में होगा। एक्ट्रेस ने मार्च 2024 में एक प्राइवेट फंक्शन्स में मैथियास के साथ शादी के बंधन में बंधी। तापसी ने यह भी खुलासा किया कि उनके पति ओलंपिक 2024 के बाद अपना ज्यादातर समय डेनमार्क में बिताने की प्लानिंग बना रहे हैं।

  • Jul 31, 2024 3:47 PM

    N*de हालत में आधी उम्र की लड़की संग इंटीमेट हुए स्टार की खुली पोल

    खलील उर रहमान कमर जो कि इन दिनों सोशल मीडिया और खासतौर पर फेसबुक में अपनी शेरो शायरी और अंदाजे बयां के लिए बहुत तेजी से मशहूर होते जा रहे थे। लेकिन बदकिस्मती से अब खलील साहब को इंटरनेट पर उनके लाखों करोड़ों फॉलोअर एक अश्लील वीडियो के साथ देख रहे हैं।

  • Jul 31, 2024 3:20 PM

    Salman Khan के घर गोली चलाने वालों का कुबूलनामा

    हरिपाल हरदीप सिंह ने यह भी कहा कि वह कनाडा में गैंगस्टर के भाई अनमोल और रोहित गोधरा के संपर्क में थे और "sopuprajasthangolden09" नाम के इंस्टाग्राम ग्रुप में शामिल होने के बाद उनसे संपर्क किया, जिसमें 378 फॉलोअर्स और 148 पोस्ट थे, जिसमें बिश्नोई गैंग के सदस्यों की तस्वीरें भी शामिल थीं।

  • Jul 31, 2024 3:04 PM

    Kriti Sanon के कपड़े पहनकर घूम रहा उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड

    कृति ने हाल ही में अपने करीबी दोस्तों, बहन नुपुर सेनन और कबीर के साथ अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस रूमर्ड कपल की एक साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, तस्वीरों में वे एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को, कबीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दोस्तों के साथ एक फोटो शेयर की। दूसरी ओर, कृति ने ग्रीस के बैकग्राउंड की एक झलक देने के लिए नुपुर के साथ एक वीडियो शेयर किया।

  • Jul 31, 2024 2:24 PM

    पत्नी Kritika का कबूलनामा सुनकर निकले Armaan Malik के आंसू, क्या छोड़कर जाने वाली है दूसरी पत्नी?

    कृतिका ने खुलासा किया कि वह उस समय का सामना करने से डरती हैं, जिसका सामना उसने एक बार किया था। मुनव्वर के सामने कृतिका के कबूलनामे को देखकर, अरमान को आंसू पोंछते देखा गया क्योंकि उन्होंने सोचा कि पायल ने भी उन्हें तलाक देने का फैसला किया है और अब कृतिका भी परेशान हैं।

  • Jul 31, 2024 1:50 PM

    'ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी..' कंगना रनौत के बिगड़े बोल, बयान के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

    कंगना ने कहा, "कल भी संसद में कॉमेडी शो किया गया, उनमें कोई गरिमा नहीं है। कल वो वहां कह रहे थे कि हम शिव जी की बारात हैं और ये चक्रव्यूह है। मुझे तो लगता है कि उनका टेस्ट होना चाहिए कि वो ड्रग्स लेते हैं।'' इसके अलावा कंगना रनौत ने "जो हमारी डेमोक्रेसी है, उसमें प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाता है. क्या लिंग, उम्र, जाति और वर्ग देखकर पीएम को चुना जाता है? जो इस तरह की बातें करता है वो रोज संविधान को ठेस पहुंचाता है।"

  • Jul 31, 2024 12:31 PM

    धनुष की रायन, की घटी रफ्तार, किया इतना कलेक्शन

    धनुष की फिल्म रायन की कमाई की बात करें तो फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। पहले दिन फिल्म ने 13.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 5.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के पांचवें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 52.95 करोड़ रुपये की कमाई की है।

  • Jul 31, 2024 11:52 AM

    गोवा में हुआ अर्जुन बिजलानी का एक्सीडेंट, शरीर पर आए गहरे घाव के निशान

    टीवी के जाने माने एक्टर और एंकर अर्जुन बिजलानी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी का गोवा में एक्सीडेंट हो गया है। उनके पैरों पर गंभीर चोट आई है। बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अपने पैरों के जख्मों की तस्वीर शेयर कर इस हादसे के बारे में जानकारी दी थी। बता दें कि अर्जुन बिजलानी पत्नी नेहा स्वामी और बेटे अयान के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गोवा निकले थे, लेकिन उनके साथ यह हादसा हो गया।

    गोवा में हुआ अर्जुन बिजलानी का एक्सीडेंट, शरीर पर आए गहरे घाव के निशान
  • Jul 31, 2024 7:49 AM

    नताशा स्टेनकोविक ने अकेले ही मनाया बेटे का जन्मदिन, शेयर कीं तस्वीरें...

    नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में बेटे के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि नताशा अकेले ही बेटे का जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं। वहीं पिछले दिन हार्दिक ने बेटे को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया था। बता दें कि अगस्त्य पांड्या चार साल से पूरे हो चुके हैं।

  • Jul 31, 2024 7:45 AM

    कश्मीरा शाह का हुआ एक्सीडेंट, हड्डी पसली पर आई चोट, बोलीं- लोगों की बुरी नजर लग गई...

    कश्मीरा शाह ने हाल ही में तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि उनके शरीर पर चोट के निशान थे और उनके पैर में भी चोट लगी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने चोट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि कश्मीरा शो के लिए मेकअप करवाती नजर आ रही हैं, लेकिन फिर अगली ही तस्वीर में वह अपनी पसलियों की चोट दिखाती हैं फिर वह अपने पैर की चोट दिखाती नजर आती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X