..................... Bollywood 29 may live news: Anant Radhika's pre-wedding is on a luxurious cruise, bhaiyya ji BOC - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: आलीशान क्रूज पर हो रहा है अनंत राधिका का प्री-वेडिंग, भैया जी की कमाई रही फुस्स

Bollywood 29 may live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं उसकी जिसका सभी को इंतजार है। जी हां, अनंत राधिका के प्रीवेडिंग वेन्यू की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बता दें कि दोनों का प्रीवेडिंग इटली के आलीशान क्रूज पर हो रहा है। इन लग्जीरियस तस्वीरों ने लोगों के तो होश ही उड़ा दिए हैं। वहीं दूसरी ओर मनोज बाजपेयी की फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो भैया जी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही है। 5 दिनों में फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग इटली में हो रहा है। बता दें कि इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए कई सितारे और क्रिकेटर्स इटली पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह फंक्शन इटली के आलीशान क्रूज पर किया जा रहा है। हाल ही में क्रूज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। बताया जा रहा है कि यह अनंत राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग तीन दिनों तक चलेगा।

मनोज बाजपेयी की इस फिल्म को रिलीज हुए आज पांच दिन हो चुके हैं। जहां फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने न 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन 0.9 करोड़ रुपये। पांचवें दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवे दिन 0.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन (अनुमानित) किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक 6.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। उस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो रहा है।

LIVE Feed
  • May 29, 2024 4:05 PM

    इंटिमेट सीन के दौरान जान्हवी कपूर की हुई थी ऐसी हालत

    मुझे लगता है कि हमारे पहले रोमांटिक सीन 20 घंटे की शिफ्ट के बाद था और हम दोनों मृत जैसा महसूस कर रहे थे और हमारे पेट खराब थे, हमारे शरीर टूट गए थे और फिर हमें ऐसा दिखना था जैसे हम प्यार में पड़ रहे थे और हम करने वाले थे हमारा पहला किस.. लेकिन वास्तव में हमें लग रहा था कि हम अंदर ही अंदर मर रहे हैं।'' जान्हवी कपूर ने जैसे ही ये खुलासा किया लोग उनके अभिनय और लगन को लेकर बातें कर रहे हैं।

  • May 29, 2024 3:04 PM

    शाहरुख खान की अगली फिल्म का टाइटल हुआ लीक

    फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि कब किंग खान अपनी अगली फिल्म का ऐलान करेंगे। वायरल हो रही तस्वीर के सामने आने के बाद कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वह 'किंग' नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसमें उनकी सह-कलाकार उनकी बेटी, अभिनेत्री सुहाना खान हैं।

  • May 29, 2024 2:39 PM

    Gurucharan Singh ने खुद के गायब होने पर तोड़ी चुप्पी

    हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, गुरुचरण ने कहा कि वह अपने लापता होने के बारे में ज्यादा बात नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्होंने कहा, "मेरा अभी केस बंद होना है। कुछ फॉर्मेलिटीज हो गई हैं, थोड़ी बची हैं। एक बार वो हो जाए तो मैं सबसे आराम से बात करूंगा इस बारे में।"

  • May 29, 2024 2:04 PM

    भूल भुलैया 3 के सेट से लीक हुए लुक्स

    वायरल हो रही तस्वीरें में सबसे पहले आपको माधुरी दीक्षित दिखेंगी जो कि काले रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और उन्होने एक नेकलेस भी पहना हुआ है। इसके अलावा विद्या बालन भी काले रंग साड़ी में कमाल लग रही हैँ। नेशनल क्रश बन चुकीं तृप्ति डिमरी का लुक काफी अलग है। मैरून रंग की साड़ी में ब्लैक ब्लाउज पहनकर वो धमाका करती दिख रही हैं। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि तस्वीरें सेट से कैसे वायरल हो गई हैँ।

  • May 29, 2024 1:10 PM

    उर्फी जावेद के लेटेस्ट लुक को देख उड़े फैन्स के होश, भरी भीड़ में ऐसे पहुंच गईं हसीना

    उर्फी जावेद अपने लुक और स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद को नए लुक में देखा गया। जी हां, ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ ही उर्फी जावेद ने अपने ऊपर चिड़ियां लगाई हैं जो काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। उनके इस नए लुक को देख लोगों के होश उड़ गए है। फैन्स ही क्या अब तो सितारे ही उर्फी जावेद के दीवाने हो गए हैं।

  • May 29, 2024 11:02 AM

    अलाया एफ के इस डांस के दीवाने हुए फैन्स बोले- आप तो नोरा को टक्कर दे रही हैं

    अलाया एफ को हाल ही में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म छोटी मियां बडे़ मियां में देखा गया था। अलाया एफ इन दिनों अपनी शानदार पर्सनालिटी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में अलाया एफ ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि यह उनका डांस वीडियो है जिसमें वह रेस फिल्म के गाने ख्वाब देखे झूठे मोटे पर डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि उनका यह डांस वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। उनके डांस स्टेप्स देख फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।

  • May 29, 2024 9:43 AM

    पति की इस हरकत को देख शर्म से पानी-पानी हुईं Sunny Leone, देखें वीडियो

    सोशल मीडिया पर सनी लियोन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सनी लियोन एक अवॉर्ड फंक्शन में गई हैं। जहां वह खूबसूरत ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके पति भी खड़े हैं दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्यूनिंग सेट करते नजर आ रहे हैं, सनी इस दौरान काफी खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन उनके पति फोटोशूट करवाते हुए सनी लियोन के कमर से नीचे हाथ ले जाते हैं और सनी लियोन को घूरते हैं। उनका मीडिया के सामने ऐसा करना सनी को भी खास पसंद नहीं आता है। वही भी फोटो क्लिक करवाकर पति से पहले ही निकल जाती हैं।

    पति की इस हरकत को देख शर्म से पानी-पानी हुईं Sunny Leone, देखें वीडियो
  • May 29, 2024 9:06 AM

    विदेश जाकर सेकेंड हैंड कपड़े खरीदकर पहनती हैं मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना

    मनोज बाजपेयी एक मजेदार बात बताते हैं। वह कहते हैं कि शबाना जब भी अमेरिका जाती हैं। वह थ्रिफ्ट स्टोर्स से ही शॉपिंग करती हैं। वह कहते हैं कि उनकी पत्नी को थ्रिफ्ट स्टोर से ही शॉपिंग करना पसंद है। यहां दूसरे के पहने हुए कपड़े बिकते हैं। वह विदेश जाते ही थ्रिफ्ट स्टोर ढूंढना शुरू कर देती हैं। इसके आगे मनोज बाजपेयी कहते हैं कि जिन कपड़ों में हम अधिक पहन लेते हैं या आगे नहीं पहनने होते हैं तो उन्हें हम अच्छे से पैक कर देते हैं और फिर उन्हें अलग-अलग शहरों में भिजवा देते हैं जहां हमारे रिश्तेदार रहते हैं। वह उन कपड़ों को जरूरतमंद लोगों को बांट देते हैं, लेकिन हम कपड़ों को कभी फेंकते नहीं हैं।

    विदेश जाकर सेकेंड हैंड कपड़े खरीदकर पहनती हैं मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना
  • May 29, 2024 8:11 AM

    'दंगल' एक्ट्रेस जायरा वसीम के पिता का निधन, बचपन की तस्वीर शेयर कर लोगों से की अपील

    आमिर खान की फिल्म दंगल से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) भले ही अब फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बना चुकी हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया ट्विटर (एक्स) पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक्स पर एक ऐसी जानकारी दी है जिसे जानकर फैन्स को काफी दुख हुआ है साथ ही में फैन्स उन्हें हिम्मत बनाए रखने को कह रहे हैं। दरअसल जायरा वसीम ने बताया है कि उनके पिता का निधन हो गया है।

  • May 29, 2024 7:37 AM

    मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' का नहीं चला भौकाल, 5 दिनों में बस इतना कलेक्शन

    मनोज बाजपेयी की इस फिल्म को रिलीज हुए आज पांच दिन हो चुके हैं। जहां फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने न 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन 0.9 करोड़ रुपये। पांचवें दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवे दिन 0.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन (अनुमानित) किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक 6.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। उस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो रहा है।

    मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' का नहीं चला भौकाल, 5 दिनों में बस इतना कलेक्शन
  • May 29, 2024 7:36 AM

    इटली के इस आलीशान क्रूज पर हो रहा है अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग इटली में हो रहा है। बता दें कि इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए कई सितारे और क्रिकेटर्स इटली पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह फंक्शन इटली के आलीशान क्रूज पर किया जा रहा है। हाल ही में क्रूज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। बताया जा रहा है कि यह अनंत राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग तीन दिनों तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X