Bollywood News Live: मनु भाकर की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई, 10 दिनों में बैड न्यूज ने की इतनी कमाई

Bollywood 29 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं पेरिस ओलंपिक की पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म के दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दसवें दिन 3.75 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ 52.00 करोड़ रुपये।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कास्य जीता है। बता दें कि देशभर में इस समय खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मनु भाकर को जीत की बधाई दी है। साथ ही बॉलीवुड के तमाम सितारे मनु को बधाई दे रहे हैं।

आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये, छठे दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये, सातवें दिन 2.75 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.15 करोड़ रुपये, नवें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दसवें दिन 3.75 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ 52.00 करोड़ रुपये।

LIVE Feed
  • Jul 29, 2024 4:16 PM

    सलमान खान ने जैकब अरबो के साथ शेयर की तस्वीर तो रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट

    आपको बात दें कि सलमान खान के इस पोस्ट पर यूजर्स के साथ ही सितारों ने भी जमकर कमेंट किया है। बता दें कि रणवीर सिंह ने सबसे पहले इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- हाइल्ला, जैकब भाई की तो निकल पड़ी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- स्टार पावर। वर्क फ्रंट पर, सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम 'सिकंदर' है जिसका डायरेक्शन ए.आर. मुरुगदास करेंगे और यह 2025 में ईद के दौरान रिलीज होगी। फैन्स को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

  • Jul 29, 2024 3:28 PM

    पायल या कृतिका, अरमान मलिक किस पत्नी से करते हैं ज्यादा प्यार?

    इस प्रेस कॉंफ्रेंस पर मीडिया ने कई तीखे सवाल सभी से किए थे। एक ने पूछा, आप पायल और कृतिका.. दोनों में ज्यादा प्यार किससे करते हैं? इसपर अरमान ने कहा, वो किसी एक से नहीं बल्कि दोनों से बराबर प्यार करते हैं। ऐसा नहीं है कि वो दोनों में से किसी एक से ज्यादा प्यार करते हैं। वो किसी पर भी अपना फैसला नहीं थोपते हैं। अरमान के इस बयान के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

  • Jul 29, 2024 3:00 PM

    'बेड में लेटे सचिन के पास आई Seema Haider और..' वीडियो वायरल, लोग कर रहे हैं ट्रोल!

    वीडियो में आप देखेंगे कि सचिन मीणा बेड पर हैं और सीमा हैदर आती हैं। वो कहती हैं, 'कुछ खाया भी नहीं है आपने, पैर दबा दूं पैर दर्द हो रहा है?' इसपर सचिन कहता है, 'भूख सी लग रही है।' सीमा कहती हैं, 'शाम हो गई है उठ जाओ।' इसके बाद सीमा हैदर और सचिन मीणा का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हमेशा की तरह रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Jul 29, 2024 2:34 PM

    माइकल जैक्सन के डांस से इंस्पायर्ड हैं बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे

    दिवंगत शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे, राजनीति के बजाए बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं। उनका परिवार राजनीतिक प्रभाव के लिए जाना जाता है, लेकिन ऐश्वर्य का जुनून आर्ट, खासकर के डांस में है। ऐश्वर्य का डांस के लिए समर्पण बचपन से ही साफ रहा है। माइकल जैक्सन के लिए उनके प्यार ने उनके स्टाइल को बहुत प्रभावित किया है, जिसकी वजह से उन्होंने ट्रेडिशनल और मॉडर्न डांस को आसानी से मिलाया है।

  • Jul 29, 2024 1:47 PM

    Orry के बिगड़े बोल, 9 से 5 जॉब करने वालों को लेकर कह डाली ऐसी बात?

    लोग सोशल मीडिया पर उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। एक नए पोस्ट में ओरी ने कैप्शन लिखा, "मैं हर शाम अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ उठता हूं, और मुझे कभी भी जगह से बाहर महसूस नहीं होता है, और हां, आप शायद अभी भी हैं 9-5 की स्पीट से काम कर रहे हो... और मुझे आश्चर्य है कि इसका स्वाद कितना ख़राब है।" जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं।

  • Jul 29, 2024 12:47 PM

    Bigg Boss Ott 3: अरमान और कृतिका का टूटा दिल बोले- मुझे ट्रॉफी नहीं जीतनी है, भगवान न करे की...

    Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले की डेट नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे खेल और भी कठिन होता जा रहा है। बता दें कि बिग बॉस के हालिया एपिसोड में घर वालों की मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस कॉन्फेंस रखी गई थी। इस दौरान मीडिया पर घरवालों से एक-एक करके सवाल पूछना शुरू किया, लेकिन अधिकतर सवाल अरमान और कृतिका से किए गए उनके पर्सनल मुद्दों को भी उठाया गया। जिसके बाद अरमान और कृतिका का दिल टूट गया। कृतिका शो में फूट-फूटकर रोती नजर आईं।

    Bigg Boss Ott 3: अरमान और कृतिका का टूटा दिल बोले- मुझे ट्रॉफी नहीं जीतनी है, भगवान न करे की...
  • Jul 29, 2024 12:25 PM

    khatron ke khiladi 14: आसिम रियाज की बदतमीजी देख रोहित शेट्टी को आया गुस्सा, तुरंत किया शो से बाहर

    बीते एपिसोड में दिखाया गया कि आसिम रियाज, आशीष मेहरोत्रा और नियति को एक टास्क दिया गया था। हालांकि आशीष और नियति तो इस टास्क को कर लेते हैं, लेकिन जैसे ही बारी आसिम रियाज की आती है वह एरियल टास्क को ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। समय पूरा हो जाता है और वह फ्लैग भी नहीं निकाल पाते है। जिसके बाद रोहित शेट्टी कहते हैं कि वह पानी में कूद जाएं। लेकिन जैसे ही आसिम रियाज बाहर आते हैं वह बुरी तरह से भड़कना शुरू कर देते हैं। वह मेकर्स को चैलेंज कर देते हैं कि यह टास्क किया ही नहीं जा सकता है। आसिम कहते हैं कि मेरे सामने यह टास्क करके दिखा दो तो मैं पैसे नहीं लूंगा।

  • Jul 29, 2024 11:26 AM

    Bad Newz Box Office Day 10: बैड न्यूज की धीमी हुई रफ्तार, वीकेंड पर किया बस इतना कलेक्शन

    आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये, छठे दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये, सातवें दिन 2.75 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.15 करोड़ रुपये, नवें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दसवें दिन 3.75 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ 52.00 करोड़ रुपये।

  • Jul 29, 2024 8:05 AM

    धनुष की फिल्म 'Raayan' कर रही है ताबड़तोड़ बिजनेस, वीकेंड पर किया तगड़ा कलेक्शन

    फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने जहां पहले दिन 13.65 करोड़ रुपये से खाता खोला था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी की वीकेंड पर 14.75 करोड़ रुपये अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 42.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

    धनुष की फिल्म 'Raayan' कर रही है ताबड़तोड़ बिजनेस, वीकेंड पर किया तगड़ा कलेक्शन
  • Jul 29, 2024 8:03 AM

    मनु भाकर ने जीता ओलंपिक में मेडल तो बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार

    पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कास्य जीता है। बता दें कि देशभर में इस समय खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मनु भाकर को जीत की बधाई दी है। साथ ही बॉलीवुड के तमाम सितारे मनु को बधाई दे रहे हैं।

    मनु भाकर ने जीता ओलंपिक में मेडल तो बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X