..................... Bollywood 28 may live news: Divya Aggarwal breaks silence on divorce, Shahid Kapoor buys luxury house - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: दिव्या अग्रवाल ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, शाहिद कपूर ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करते हैं जानी मानी पर्सनालिटी दिव्या अग्रवाल की जो अपने तलाक की खबरों की वजह से चर्चाओं में बनी हुई थीं। बताया जा रहा था कि शादी के 3 महीने बाद वह तलाक ले रही हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर ने एक बेहद ही लग्जरी घर खरीदा है। जिसकी कीमत सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश

फिलहाल तो आपको बताते चलें कि अपने तलाक की अफवाहों पर हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने रिएक्ट किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। दिव्या लिखती हैं- मैंने कभी शोर नहीं मचाया ना ही मैंने कोई स्टोरी बनाई और ना ही कभी कोई कमेंट किया। मैंने 2500 पोस्ट डिलीट किए हैं, लेकिन मीडिया ने मेरी सिर्फ शादी की ही तस्वीरों को देखा और उसे मुद्दा बना दिया। लोग इस तरह से मुझे देखते हैं मुझसे उम्मीद करते हैं वह काफी फनी है।

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में फैन्स के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल शाहिद और मीरा ने मिलकर मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट 5395 स्कावायर फीट है यह अपार्टमेंट ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जिसकी कीमत 59 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा शाहिद ने 1.75 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी दी है।

LIVE Feed
  • May 28, 2024 6:56 PM

    कपिल के शो में जाह्नवी कपूर को आई स्कूल की याद

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अगले मेहमान 'मिस्टर एंड मिसेज माही' यानी कि राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) होंगे। कपिल के शो में यह कपल जमकर मस्ती करते देखा जाएगा। इस बीच राजकुमार और जाह्नवी लोकल ट्रेन और बस में ट्रैवल करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते देखे गए। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो ओटीटी पर रिलीज किया गया है।

  • May 28, 2024 6:49 PM

    रिहाना के बाद रंग जमाएंगे पिटबुल

    अनंत-राधिका के प्री वेडिंग में आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक नजर आएंगे। इनके फंक्शन को खास बनाने के लिए गुरु रंधावा भी होंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार, गुरू, पिटबुल के साथ परफॉर्म करेंगे। 2019 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब गुरु और पिटबुल साथ आएंगे। ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि जिस सॉन्ग पर गुरु और पिटबुल परफॉर्म करेंगे, उसका म्यूजिक गुरु का और बीट्स पिटबुल के होंगे।

  • May 28, 2024 6:48 PM

    अवनीत कौर की हो गई सगाई?

    अवनीत ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें वह एक फोटो में पिंक और व्हाइट कलर की ड्रेस पहने दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने हाथ में फूल भी पकड़े हुए हैं। इस तस्वीर में अवनीत के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी जा सकती है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अच्छी चीजों को समय लगता है। इस यूनियन के बारे में दुनिया को बताने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।' अवनीत की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या आपने सगाई कर ली है?' एक ने लिखा, 'जल्दी से बता दो कौन है वो प्रिंस चार्मिंग।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'अवनीत अभी सगाई कैसे कर सकती हैं। वह तो सिर्फ 23 साल की है।'

  • May 28, 2024 6:13 PM

    फिल्म 'मुंज्या' का पहला गाना 'तरस' हुआ आउट

    मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' चर्चा में बनी हुई। इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था जो लोगों को पसंद आया। फिल्म 'मुंज्या' का पहला गाना 'तरस' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में शरवरी वाघ का सिजलिंग अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। मोना सिंह, शरवरी वाघ, अभय वर्मा, सत्यराज फिल्म 'मुंज्या' 7 जून को रिलीज होगी।

  • May 28, 2024 6:13 PM

    अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' की रिलीज डेट आउट

    अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा बनी हुई है। अनन्या पांडे की पहली वेब सीरीज की रिलीज डेट आउट हो गई है। अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' 6 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने सोमवार को एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में अनन्या पांडे के अलावा कई अन्य स्टार्स भी नजर आने वाले हैं।

  • May 28, 2024 6:12 PM

    फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान से भिड़ेंगे 'बाहुबली' के 'कटप्पा'

    सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ऐलान होने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एआर मुरुगदास के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'सिकंदर' साल 2025 की ईद पर रिलीज होगी। अब इस फिल्म को लेकर रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 'बाहुबली' के 'कटप्पा' यानी एक्टर सत्यराज की एंट्री हो गई। सत्यराज फिल्म' सिकंदर' में विलेन का रोल करेंगे और सलमान खान को टक्कर देते दिखेंगे।

  • May 28, 2024 6:11 PM

    मलाइका अरोड़ा ने गली से साफ किया कचरा

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा जिम जा रही हैं और उन्हें गली के गेट पर कूड़-कचरा नजर आता है। मलाइका अरोड़ा को पहले उसे पैर से हटाने की कोशिश करती हैं। फिर मलाइका अरोड़ा उसे हाथ से उठाकर डस्टबिन में फेंक देती हैं। मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'जमीन से जुड़ी एक्ट्रेस।' एक फैन ने लिखा, 'कितनी सादगी है।' एक फैन ने लिखा है, 'दिल जीत लिया।' एक फैन ने लिखा है, 'बहुत अच्छा काम।' एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा की तारीफ हो रही है, वहीं उन्हें तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया है। मलाइका अरोड़ा को लेकर लोग कह रहे हैं कि ये कैमरे के सामने दिखावा कर रही हैं।

  • May 28, 2024 1:25 PM

    Riyan Parag से हुई ये चूक, सर्च कर रहे थे अनन्या पांडे और सारा अली खान के हॉट वीडियो

    22 साल के रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे थे, लेकिन बता दें कि रियान यूट्यूब स्ट्रीमिंग भी करते हैं। वह कोई कॉपी राइट फ्री म्यूजिक सर्च कर रहे थे। तभी स्क्रीन पर पहले से सर्च की गई सर्च हिस्ट्री भी दिख गई। इस सर्च हिट्री में देखा जा सकता है कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सारा अली खान के हॉट वीडियोज़ सर्च कर रहे थे। एक शख्स ने इसे रिकॉर्ड करके पोस्ट किया है। इसी के साथ ही कैप्शन लिखा है- रियान पराग की सर्च हिस्ट्री 'सारा अली खान हॉट', 'विराट कोहली', 'अनन्या पांडे हॉट'

  • May 28, 2024 12:30 PM

    वेकेशन इंजॉय कर रही हैं शहनाज गिल, शेयर किया स्कूटर राइड का वीडियो

    शहनाज गिल अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए पसंद की जाती हैं। इन दिनों वह कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए काम कर रही हैं, लेकिन फिलहाल तो अपने काम से ब्रेक लेकर शहनाज गिल वेकेशन पर निकली हैं। जहां से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल स्कूटर राइड करती नजर आ रही हैं यह वीडियो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

  • May 28, 2024 10:27 AM

    Panchayat season 3 review: पंचायत ने आते ही मचाया धमाल, सीरीज देखते ही दीवाने हुए फैन्स...

    जब सीरीज का पहला और दूसरा सीजन इतना बेहतरीन गया है तो इंतजार करवाना तो बनता ही था। बता दें कि सोशल मीडिया पर सीजन को लेकर धूम मच गई है। ट्विटर पर लोग शो के बारे में बात करने से खुद को रोक ही नहीं पा रहे हैं। बता दें कि सीरीज का प्रीमियर आधी रात को अमेजन प्राइम पर हुआ था। वहीं प्रीमियर के कुछ देर बाद ही मिनटों में ही क्लिप एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगे। बता दें कि पहला एपिसोड देने के बाद लोगों ने तो एक्टर्स की जमकर तारीफ की। और इस सीजन की कहानी तो लोगों के दिलों को छू गई है।

  • May 28, 2024 9:39 AM

    राखी सावंत पर हुआ अस्पताल में हमला! एक्स हसबैंड ने दी जानकारी

    हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत अस्पताल में हैं और वह चल भी नहीं पा रही हैं नर्स उनकी मदद करती नजर आ रही हैं। इसी बीच राखी के एक्स हसबैंड रितेश सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह ऐसा खुलासे करते नजर आ रहे हैं जिसे जान लोग हैरान रह गए हैं। जी हां, रितेश का दावा है कि राखी सुरक्षित नहीं हैं। उनपर हमला करवाया जा रहा है।

    राखी सावंत पर हुआ अस्पताल में हमला! एक्स हसबैंड ने दी जानकारी
  • May 28, 2024 8:57 AM

    शाहिद कपूर ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

    बॉलीवुड के जाने माने एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में फैन्स के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल शाहिद और मीरा ने मिलकर मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट 5395 स्कावायर फीट है यह अपार्टमेंट ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जिसकी कीमत 59 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा शाहिद ने 1.75 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी दी है।

  • May 28, 2024 8:01 AM

    तलाक पर तोड़ी दिव्या अग्रवाल ने चुप्पी, बोलीं-मैंने कभी शोर नहीं मचाया लेकिन...

    फिलहाल तो आपको बताते चलें कि अपने तलाक की अफवाहों पर हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने रिएक्ट किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। दिव्या लिखती हैं- मैंने कभी शोर नहीं मचाया ना ही मैंने कोई स्टोरी बनाई और ना ही कभी कोई कमेंट किया। मैंने 2500 पोस्ट डिलीट किए हैं, लेकिन मीडिया ने मेरी सिर्फ शादी की ही तस्वीरों को देखा और उसे मुद्दा बना दिया। लोग इस तरह से मुझे देखते हैं मुझसे उम्मीद करते हैं वह काफी फनी है।

    तलाक पर तोड़ी दिव्या अग्रवाल ने चुप्पी, बोलीं-मैंने कभी शोर नहीं मचाया लेकिन...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X