Bollywood Hindi News Live: ससुराल वालों के साथ डिनर पर गईं सोनाक्षी सिन्हा, जानें चंदू चैंपियन का कलेक्शन

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं सोनाक्षी सिन्हा की। जी हां, सोनाक्षी शादी के बाद पहली बार नजर आई हैं। सोनाक्षी फैमिली के साथ डिनर पर गई हैं। जहां सिन्हा और इकबाल फैमिली नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर चंदू चैंपियन का कलेक्शन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। फिल्म ने 13वें दिन भी कम बिजनेस किया है।
वायरल हो रहे वीडियो में नई बहू का खुशमिजाज अंदाज देखने को मिल रहा है। आम हो या खास शादी के बाद हर कोई नई दुल्हन को देखना चाहता है वहीं फैन्स को भी सोनाक्षी के शादी के बाद के लुक को देखने का इंतजार था। बीती रात सोनाक्षी सिन्हा खूबूसरत रेड कलर की धोती ड्रेस और उसके ऊपर वह शर्ग कैरी करी हुई नजर आईं। इसी के साथ ही स्टाइलिश हेयर और न्यूड मेकअप में वह बहुत ही खूबसूरत दिखीं।
चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के 13वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने 13वें दिन भी कम कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन 1.85 करोड़ रुपये अनुमानित कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 54.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- Jun 27, 2024 3:50 PM
बिग बॉस के घर में पति की दूसरी शादी पर पायल का छलका दर्द
- Jun 27, 2024 3:07 PM
43 साल की श्वेता तिवारी का 36 साल का बेटा! डिनर पर ले जाकर बोला- मिलती नहीं हैं ये...
- Jun 27, 2024 2:14 PM
शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी-जहीर पर तोड़ी चुप्पी?
- Jun 27, 2024 1:11 PM
नानी घर चलीं राहा कपूर, नीली फ्रॉक में लगीं बेहद क्यूट
- Jun 27, 2024 1:03 PM
शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो पोस्ट करते ही लोग कर रहे हैं ट्रोल!
- Jun 27, 2024 12:59 PM
सौतन की वजह से बिगड़ा पायल मलिक का घर, रोते-रोते घरवालों को सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी

- Jun 27, 2024 12:22 PM
पहले दिन छप्परफाड़ कमा सकती है प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'

- Jun 27, 2024 10:36 AM
शादी से 2 साल पहले ही सगाई कर चुकी थीं सोनाक्षी सिन्हा! इस तस्वीर ने खोल दी पूरी पोल पट्टी

- Jun 27, 2024 10:00 AM
PHOTOS: सोनाक्षी की आई याद तो गिले-शिकवे भूल बेटी के ससुराल पहुंचीं मां पूनम सिन्हा, इकबाल फैमिली साथ किया डिनर

- Jun 27, 2024 9:53 AM
Chandu Champion BOC Day 13: 13वें दिन 'चंदू चैंपियन' की गिरी कमाई, अब तक बस इतना हुआ कलेक्शन
- Jun 27, 2024 8:36 AM
डिनर पर गए सोनाक्षी-जहीर, शादी के बाद पहली बार हुए स्पॉट



Click it and Unblock the Notifications











