..................... Bollywood 26 may live news: Nicki Minaj arrested, Natasa Stankovic made targeted hardik pandya - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: गिरफ्तार हुईं Nicki Minaj, इशारों में नताशा स्टेनकोविक साधा हार्दिक पर निशाना

Nicki Minaj arrested


Bollywood Latest News in Hindi Today:
मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करते हैं विदेशी रैपर और सिंगर निकी मिनाज की बताया जा रहा है कि निकी को एम्स्टर्डम पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। रैपर के सामान ने ड्रग रखे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, बताया जा रहा है कि नाताश और हार्दिक पांड्या ने तलाक फाइल कर दिया है। जिसके बाद नताशा की लेटेस्ट पोस्ट ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

निकी मिनाज के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनसे पूछताछ की जा रही है। निकी जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आती हैं उनके सामान की दोबारा चेकिंग की बात चल रही होती है और पुलिस अधिकारी उन्हें पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहते हैं, लेकिन निकी बार-बार मना करती जा रही हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनके सामान में ड्रग्स हैं इसलिए वह उनकी तलाशी लेंगे। पुलिस बार-बार गाड़ी में बैठने के लिए कहती है, लेकिन निकी कहती हैं कि नहीं जब तक मेरा वकील नहीं आएगा तब तक नहीं जाऊंगी। इस घटना के बाद से फैन्स निकी के लिए चिंता जता रहे हैं और ट्विटर एक्स पर हैशटैग #FREENICKI ट्रेंड कर रहा है।

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की तालक की खबरों के बीच नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस स्टोरी में नताशा ट्रैफिक रूल की एक तस्वीर साझा करते हुए कहती हैं कि कोई सड़क पर आने वाला है, लेकिन हार्दिक के फैन्स इस पोस्ट को क्रिकेटर से जोड़ रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि नताशा ने हार्दिक की 70 % प्रॉपर्टी की डिमांड की है।

LIVE Feed
  • May 26, 2024 8:03 PM

    शिवांजी जोशी ने ग्रीन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

    टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में शिवांगी जोशी को लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो टीवी एक्टर कुशाल टंडन संग सगाई करने वाली है। हालांकि इस रिपोर्ट को दोनों ने ही गलत बताया है। वहीं सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी छाई हुई हैं। इस बीच शिवांगी जोशी कुछ बेहतरीन फोटोज सामने आई हैं, जो कि फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक छा गई हैं। इन फोटोज में शिवांगी जोशी का अंदाज देखने लायक है।

  • May 26, 2024 8:02 PM

    फिल्म 'जी ले जरा' फिर होगी शुरू

    फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' को खबर आई थी कि ये बंद हो गई है। अब इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि फरहान अख्तर इसे फिर से शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाले थे। दरअसल, फिल्म 'जी ले जरा' शूटिंग शेड्यूल की दिक्कतों को लेकर आगे नहीं बढ़ पा रही थी। फिल्म पर आए अपडेट से फैंस काफी खुश हो गए हैं।

  • May 26, 2024 8:02 PM

    फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को मिला यू सर्टिफिकेट

    राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो लोगों को पसंद आ रहा है। ये फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है। राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म को यू सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म के किसी भी सीन पर कैंची नहीं चली है।

  • May 26, 2024 8:00 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया नो मेकअप लुक

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का अंदाज बेहद कातिलाना है। उनकी तस्वीरें देख हर कोई घायल हो जाता है। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिंपल लुक से लोगों के दिलों को जीत लिया हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें वो नो मेकअप लुक दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। लोगों का ये मानना है कि नो मेकअप लुक में भी प्रियंका चोपड़ा किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया नो मेकअप लुक
  • May 26, 2024 7:57 PM

    आर्यन खान ने पूरी की 'स्टारडम' की शूटिंग

    बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने पिता की तरह एक्टिंग की राह पर ना चलकर डायरेक्शन की फील्ड में डेब्यू किया है। आर्यन खान के डायरेक्शन में बनने वाली उनकी पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' की शूटिंग पूरी हो गई है। आर्यन खान इस वेब सीरीज में 6 एपिसोड होंगे। आर्यन खान की इस वेब सीरीज को उनके पिता शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनाया गया है। ये वेब सीरीज जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' की शूटिंग खत्म होने पर रैपअप पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • May 26, 2024 7:57 PM

    लौकी का पर्स लेकर सड़क पर निकलीं उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं और लोग इन पर रिएक्शन देते हैं। उर्फी जावेद एक बार फिर पैपराजी के कैमरे में कैद हुई हैं और लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, उर्फी जावेद लौकी का पर्स बनाकर सड़क पर निकली थीं और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। उर्फी जावेद की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते ही लोग कमेंट कर रहे हैं।

  • May 26, 2024 7:54 PM

    कास्टिंग काउच झेल चुके हैं 'अनुपमा' के वनराज

    इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने बताया कि एक जाने-माने डायरेक्टर ने उन्हें बड़े प्रोजेक्ट पाने के लिए कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने कभी किसी की नहीं सुनी। इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने बताया कि उन्हें हमेशा से मालूम था कि उन्हें अपनी जिंदगी में क्या चाहिए और क्या नहीं। केवल इतना ही नहीं सुधांशु ने अपने बचपन का दर्दनाक अनुभव याद करते हुए बताया कि केवल 12 साल की उम्र में एक डॉक्टर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

  • May 26, 2024 5:40 PM

    Cannes में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली इकलौटी भारतीय बनी ये हसीना

    कॉन्स्टेंटिन बोजानोव की 'द शेमलेस' में अपने रोल के लिए 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता का दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले सेनगुप्ता यह सम्मान हासिल करने वाली पहली भारतीय एक्टर हैं।

    Cannes में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली इकलौटी भारतीय बनी ये हसीना
  • May 26, 2024 4:33 PM

    घर की गरीबी देख Nancy Tyagi देना चाहती थीं जान

    नैन्सी के लिए चीजें आसान नहीं थीं क्योंकि उनका जीवन संघर्ष से भरा था। इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपनी जिंदगी में बहुत से बुरे दिन देखे और एक वक्त तो ऐसा भी आया जब उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में सोचा। त्यागी को अपने जीवन में गरीबी और संघर्ष का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या तक का विचार किया। रणवीर अलहाबदिया के साथ एक पॉडकास्ट में त्यागी ने अपने दिल की बात बताते हुए कहा कि गरीबी के कारण और अपनी मां को संघर्ष करते देखकर उन्हें ऐसा लगा कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर लें।

    घर की गरीबी देख Nancy Tyagi देना चाहती थीं जान
  • May 26, 2024 2:00 PM

    भारती सिंह के बेटे गोला का हुआ मुंडन, कॉमेडियन गाने लगीं बाला ओ बाला गाना...

    भारती सिंह अपने हंसी ठहाकों के लिए खास पसंद की जाती हैं। बता दें कि भारती सिंह को हाल ही में पति हर्ष लिंबाचिया और बेटे गोला के साथ देखा गया। दरअसल भारती सिंह अपने बेटे का मुंडन करवाकर लौट रही हैं। पैपराजी ने जैसे ही स्पॉट किया भारती सिंह बाला ओ बाला गाना गाना शुरू कर देती हैं। बता दें कि गोला का ये क्यूट वीडियो फैन्स के बेहद पसंद आ रहा है।

  • May 26, 2024 1:06 PM

    दुश्मनी छोड़ दोस्त बने हनी सिंह और बादशाह, 15 साल बाद खत्म हुई बहस

    बादशाह देहरादून में ग्रैफेस्ट 2024 में परफॉर्म करने के लिए गए थे। जहां उन्होंने परफॉर्में के बीच में ब्रेक लिया और भरी भीड़ में ही उन्होंने कहा कि वह हनी सिंह के साथ अपनी नाराजगी दूर करना चाहते हैं। वह आगे कहते हैं कि उनकी लाइफ में एक दौरा ऐसा था कि जब वह हनी सिंह से बेहद नाराज थे। वह उनसे लंबे समय से गुस्सा थे, लेकिन अब वह इससे उबर चुके हैं और वह अब दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं रखना चाहते हैं। बादशाह हनी सिंह के साथ एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। बादशाह आगे कहते हैं कि पहले मेरे मन में उनके लिए नफरत पैदा हो गई थी, लेकिन अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं। इस नफरत को पीछे छोड़ देना चाहता हूं। यह कोई और नहीं बल्कि हैं हनी सिंह।

    दुश्मनी छोड़ दोस्त बने हनी सिंह और बादशाह, 15 साल बाद खत्म हुई बहस
  • May 26, 2024 12:32 PM

    वेकेशन पर बाली गईं मलाइका अरोड़ा, शेयर कीं खूबसूरत लोकेशन की तस्वीरें

    मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिससे यह तो साफ है कि मलाइका अरोड़ा वेकेशन के फुल मजे ले रही हैं। मलाइका इन दिनों बाली में इंजॉय कर रही हैं। मलाइका की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैन्स कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।

  • May 26, 2024 10:37 AM

    बाली में चिल कर रही हैं मौनी रॉय, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

    मौनी रॉय ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय ट्यूब टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने वॉटर फॉल के मजे लेती जनर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह खूबसूरत तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।

  • May 26, 2024 10:32 AM

    नहीं चला 'भैया जी' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी मनोज बाजपेयी की फिल्म

    भैया जी के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की थी। वहीं अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 3.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। बताया जा रहा है कि फिल्म को 20 करोड़ के कम बजट में बनाया गया है। बताते चलें कि फिल्म के पास कमाई करने का कम समय है क्योंकि अब 31 मई को रिलीज होने जा रही है जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही। इसके बाद कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन (14 जून) कल्कि 2898 (27 जून) के साथ ही कई फिल्में रिलीज हो रही हैं जो भैया जी को जबरदस्त टक्कर देंगी।

    नहीं चला 'भैया जी' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी मनोज बाजपेयी की फिल्म
  • May 26, 2024 9:30 AM

    70% प्रॉपर्टी पाना चाहती हैं नताशा स्टेनकोविक ? हार्दिक पांड्या ने दिया झटका

    हार्दिक पांड्या ने अपनी प्रॉपर्टी को लेकर काफी पहले ही प्लानिंग कर ली थी। हार्दिक पांड्या ने अपनी कोई भी प्रॉपर्टी अपने नाम पर रखी ही नहीं है। जी हां, वायरल हो रहे इस इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या कहते हैं कि मैंने अपने हर एक अकाउंट में अपनी मां का नाम साथ जोड़ा हुआ है। गाड़ी, घर बंगला सब मेरी मां के नाम पर है। मैं आगे जाकर मेरी प्रॉपर्टी का 50% हिस्सा किसी को यूंही नहीं देना चाहता। यह तब बहुत चुभेगा। इससे बेहतर है कि तुम लोग अपने नाम पर रखो।

    70% प्रॉपर्टी पाना चाहती हैं नताशा स्टेनकोविक ? हार्दिक पांड्या ने दिया झटका
  • May 26, 2024 8:36 AM

    पंचायत 3 से इंस्पायर हुए ORRY, फोन के कवर को बदलकर लगाई लौकी

    पंचायत 3 का क्रेज इन दिनों सभी के सिर पर सवाल है। पंचायत की 2 सीरीज हिट होने के बाद अब पंचायत 3 रिलीज होने जा रहा है। बता दें कि पंचायत 3 अमेजन प्राइम पर 28 मई को स्ट्रीम किया जाएगा। फैन्स से लेकर सितारे तक इस सीरीज के आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बता दें कि रिलीज से पहले ही सीरीज का खुमार सितारो पर है। हाल ही में औरी को पब्लिक एरिया में देखा गया। उन्होंने अपने फोन के कवर को बदलकर पंचायत के लिए लौकी का कवर लगाया है। औरी भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • May 26, 2024 7:47 AM

    नताशा स्टेनकोविक की लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी देख उड़ जाएंगे होश, फैन्स बोले- ये हार्दिक के लिए है...

    नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की तालक की खबरों के बीच नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस स्टोरी में नताशा ट्रैफिक रूल की एक तस्वीर साझा करते हुए कहती हैं कि कोई सड़क पर आने वाला है, लेकिन हार्दिक के फैन्स इस पोस्ट को क्रिकेटर से जोड़ रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि नताशा ने हार्दिक की 70 % प्रॉपर्टी की डिमांड की है।

  • May 26, 2024 7:45 AM

    Nicki Minaj को एम्स्टर्डम पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान में पाया गया ड्रग

    निकी मिनाज के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनसे पूछताछ की जा रही है। निकी जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आती हैं उनके सामान की दोबारा चेकिंग की बात चल रही होती है और पुलिस अधिकारी उन्हें पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहते हैं, लेकिन निकी बार-बार मना करती जा रही हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनके सामान में ड्रग्स हैं इसलिए वह उनकी तलाशी लेंगे। पुलिस बार-बार गाड़ी में बैठने के लिए कहती है, लेकिन निकी कहती हैं कि नहीं जब तक मेरा वकील नहीं आएगा तब तक नहीं जाऊंगी। इस घटना के बाद से फैन्स निकी के लिए चिंता जता रहे हैं और ट्विटर एक्स पर हैशटैग #FREENICKI ट्रेंड कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X