Bollywood News Live: सोनाक्षी सिन्हा के घर लगी मेहमानों की लाइन, शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने करवाई पूजा

Sonakshi-Zaheer live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज हम बात करेंगे सोनाक्षी सिन्हा की जी हां, दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि आज वह जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, लेकिन उससे पहले पिता ने घर रामायण में पूजा-पाठ करवाई है। वहीं दूसरी ओर देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा के घर पर मेहमानों की लाइन लगनी शुरू हो गई है।

वायरल फोटो और वीडियो में यह देखा जा सकता है कि नीले रंग के सूट में सोनाक्षी और लाल रंग के सूट में उनकी मां पूनम सिन्हा पूजा में बैठी नजर आ रही हैं। इस पूजा में शादी में आए मेहमान भी शामिल हुए थे। पूजा के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए थे। बता दें कि मेहमान दूल्हा और दुल्हन के साथ ही शादी से पहले घर पर पूजा करवा रहे पंडित जी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित जी पूजा करके शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण से निकल रहे होते हैं। जिसके बाद पैपराजी उनसे कुछ सवाल करने लगते हैं।

बता दें कि घर में मेहमानों के आने से सिलसिला जारी हो चुका है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की सहेली हुमा कुरैशी घर आई हैं। वह शादी से एक दिन पहले ही वहां आ गई हैं। हुमा के साथ ही सोनाक्षी के अन्य दोस्त भी शादी में शामिल होने के लिए आए हैं।

LIVE Feed
  • Jun 23, 2024 5:45 PM

    सोनाक्षी के घर पहुंचे पापा शत्रु

    शत्रुघ्न सिन्हा शादी समारोह में शामिल होने सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंचे। उन्होंने शुभकामनाओं के लिए पैपराज़ी का शुक्रिया अदा किया।

  • Jun 23, 2024 5:43 PM

    Sonakshi Sinha की शादी की पूरी डिटेल दे गए ये DJ वाले बाबू

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर का रिसेप्शन लिंकिंग रोड, बांद्रा वेस्ट पर मुंबई के सबसे बड़े रेस्टोरेंट, बैस्टियन में रखा जाएगा। शिल्पा शेट्टी के इस रेस्टोरेंट को अब न्यूयॉर्क के पूर्व मिशेलिन-स्टार सेलिब्रिटी शेफ सुवीर सरन मैनेज करते हैं। डीजे गणेश, जो 1998 से ही एक फेमस नाम रहे हैं, क्लिप में कहते हैं: "मुझे लगता है कि 1,000 लोगों को इनवाइट किया गया है। इसलिए, मुझे लगता है कि सुबह 4 बजे तक बॉलीवुड का पूरा मिक्स-ऑफ होगा।"

    Sonakshi Sinha की शादी की पूरी डिटेल दे गए ये DJ वाले बाबू
  • Jun 23, 2024 5:41 PM

    Sonakshi Sinha की शादी के लिए सारा काम-धाम छोड़कर मुंबई आ गए Honey Singh

    वीडियो में 'ब्राउन रंग', 'अंग्रेजी बीट' और 'डोप शॉप' जैसे गानों के लिए मशहूर गायक को एयरपोर्ट पर फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए दिखाया गया है। बाद में वीडियो में,हनी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "बिना दारू पिए नाचूंगा मैं आज... हर हर महादेव" इससे पहले, यो यो हनी सिंह ने जहीर सोनाक्षी के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मैसेज शेयर किया था, जिसमें कहा गया था कि वह लंदन में आने वाले ईपी 'ग्लोरी' की शूटिंग में बिजी रहेंगे, लेकिन वह सोनाक्षी की शादी में जरूर शामिल होंगे।

    Sonakshi Sinha की शादी के लिए सारा काम-धाम छोड़कर मुंबई आ गए Honey Singh
  • Jun 23, 2024 2:51 PM

    इकबाल हाउस पहुंचा सिन्हा परिवार, शादी की शुरू हुईं तैयारियां

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों एक दूसरे को सात सालों से डेट कर रहे हैं। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इस पार्टी के बाद से दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए और फिर एक दूसरे को दिल दे बैठे। लंबे समय तक डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैन्स को दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि शादी इकबाल रतनसी हाउस में होने जा रही है। शादी के लिए सोनाक्षी सिन्हा अपने घर से निकल चुकी हैं। वहीं उनका परिवार भी इकबाल हाउस पहुंच चुका है।

  • Jun 23, 2024 2:48 PM

    करण कुंद्रा ने अरमान मलिक की दो पत्नियों का उड़ाया मजाक, बोले- ये तिगड़ी लेकर आए हैं अब कलेश प्रो मैक्स होगा...

    बता दें कि करण कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करण कुंद्रा बिग बॉस के शो में आए अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। करण कुंद्रा करते हैं कि 'बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर चल रहा है और अरमान मलिक अपनी तिगड़ी को लेकर आए हैं। यहां लोग एक नहीं संभाल पाते हैं और यह अपनी दोनों पत्नियों को ले आए हैं। धन्य हो आप...अब तो बिग बॉस के हाउस में कलेश प्रो मैक्स होने वाला है। थोड़े दिन रुक जाओ आप।'

  • Jun 23, 2024 10:59 AM

    दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने लंदन में रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

    सिद्धार्थ माल्या की वेडिंग तस्वीर में देखा जा सकता है कि जैस्मिन सफेद रंग की खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ ब्लैक कलर का टक्सीडो सूट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों अपनी रिंग फिंगर की रिंग फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। बता दें कि दोस्तों और परिवार ने शादी में जमकर एंजॉय किया है।

    दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने लंदन में रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर
  • Jun 23, 2024 9:57 AM

    'चंदू चैंपियन' ने की ताबड़तोड़ कमाई, 9वें दिन कलेक्शन गया इतने करोड़ के पार

    चंदू चैंपियन (Chandu Champion) नवें दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने नवें दिन 4.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ 42.75 करोड़ रुपये। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

    'चंदू चैंपियन' ने की ताबड़तोड़ कमाई, 9वें दिन कलेक्शन गया इतने करोड़ के पार
  • Jun 23, 2024 9:34 AM

    सोनाक्षी सिन्हा के शादी के जोड़े का वीडियो आया सामने, सफेद नहीं बल्कि इस रंग के कपड़े पहनेंगे दूल्हा-दुल्हन

    बता दें कि दोनों की शादी को लेकर फैन्स उत्साहित थे और यह भी जानना चाह रहे थे कि आखिर दोनों क्या नया पहनने जा रहे हैं। तो बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी और जहीर का वेडिंग आउटफिट वायरल हो रहा है जहां देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय दूल्हा और दुल्हन के ब्राइडल आउटफिट निकालता नजर आ रहा है। जहां पहले पीच कलर की शेरवानी दिखती है तो वहीं दूसरे हाथ में सेम पीच कलर का लहंगा चोली नजर आता है।

    सोनाक्षी सिन्हा के शादी के जोड़े का वीडियो आया सामने, सफेद नहीं बल्कि इस रंग के कपड़े पहनेंगे दूल्हा-दुल्हन
  • Jun 23, 2024 8:25 AM

    मल्लिकाजान ने भिजवाया सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए तोहफा, शादी से पहले ही आ रहे हैं बड़े गिफ्ट्स

    बीते दिन शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी के लिए एक पूजा भी रखवाई थी। जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था। इस दौरान नीले रंग का सूट पहने नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा काफी खूबसूरत दिखाई दीं। बता दें कि शादी वाले घर में मेहमानों के आने का सिलसिला कल से ही शुरू हो गया था। मेहमानों के साथ ही कुछ बड़े सितारों के तोहफे भी सोनाक्षी के घर आए। जी हां, बीती रात मल्लिकाजान उर्फ मनीषा कोइराला ने एक बड़ा गिफ्ट सोनाक्षी और जहीर के लिए भिजवाया है।

    मल्लिकाजान ने भिजवाया सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए तोहफा, शादी से पहले ही आ रहे हैं बड़े गिफ्ट्स
  • Jun 23, 2024 8:24 AM

    सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी से पहले ये क्या कह गए पंडित जी, बोले- कल सब पता चल जाएगा...

    वायरल फोटो और वीडियो में यह देखा जा सकता है कि नीले रंग के सूट में सोनाक्षी और लाल रंग के सूट में उनकी मां पूनम सिन्हा पूजा में बैठी नजर आ रही हैं। इस पूजा में शादी में आए मेहमान भी शामिल हुए थे। पूजा के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए थे। बता दें कि मेहमान दूल्हा और दुल्हन के साथ ही शादी से पहले घर पर पूजा करवा रहे पंडित जी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित जी पूजा करके शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण से निकल रहे होते हैं। जिसके बाद पैपराजी उनसे कुछ सवाल करने लगते हैं।

    सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी से पहले ये क्या कह गए पंडित जी, बोले- कल सब पता चल जाएगा...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X