Bollywood News Live: बिग बॉस फिनाले में होगी इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच टक्कर, रेखा ने लुटाया जाह्नवी पर प्यार

Bollywood 2 august live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के बारे में। जी हां, बता दें कि शो का आज फिनाले है और एक दिन में ही पूरा खेल बदल गया है। जी हां, बताया जा रहा है कि दो कंटेस्टेंट्स तो घर से निकाल दिया गया है और घर में अब सना और नेजी के बीच टक्कर है। वहीं दूसरी ओर उलझ की स्क्रीनिंग के दौरान रेखा जाह्नवी कपूर पर जमकर प्यार लुटाती आईं नजर

2 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का फिनाले होने जा रहा है ऐसे में हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर रहा है। वहीं द खबरी की रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के घर से दो कंटेस्टेंट्स को निकाल दिया गया है। जी हां, रिपोर्ट्स की माने तो घर से कृतिका मलिक और साईं केतन निकल चुके हैं।

बीते दिन जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ का प्रमियर था। इस खास मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे देखे गए, लेकिन जैसे ही रेखा प्रमियर पर आती हैं वह जाह्नवी कपूर की फोटो को चूमने लगती हैं। वह जाह्नवी कपूर की तारीफ करती नजर आती हैं, वहीं जैसे ही जाह्नवी रेखा से मिलती हैं वह उनपर प्यार लुटाना शुरू कर देती हैं और उन्हें गले से लगता लेती हैं। बता दें कि दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

LIVE Feed
  • Aug 2, 2024 4:14 PM

    Kiara Advani का बेहद बोल्ड फोटोशूट वायरल

    वीडियो में आप देखेंगे कि कियारा ने हर तरफ से खुला हुआ आउटफिट पहना हुआ है जो कि पारा बढ़ाने के लिए काफी है। इस दौरान उन्होने कई एंगल से पोज दिए और लोगों को पसंद आ रही हैँ। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने किसी तरह का कैप्शन नहीं लिखा है। इस पोस्ट पर सबसे पहले एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का रिएक्शन आया है। उन्होने फायर इमोजी साझा की है।

    Kiara Advani का बेहद बोल्ड फोटोशूट वायरल
  • Aug 2, 2024 2:36 PM

    मुंबई में ही बनेगी 'अयोध्या' और 'मिथिला', रणबीर कपूर की 'रामायण' के लिए बन रहे हैं 3D सेट

    मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को नया और आलीशान दृश्य देने के लिए कुल 12 सेट्स तैयार किए जा रहे हैं। बता दें कि अयोध्या और मिथिला दोनों की मुंबई में बनाए जाएंगे। यह सभी सेट 15 अगस्त को बनकर तैयार हो जाएंगे। इन सेट्स में खास बात यह है कि यह 3D फॉर्मेंट में बनकर तैयार हो रहे हैं। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि रणबीर कपूर अगस्त के आखिरी हफ्ते से शूटिंग पर आएंगे।

  • Aug 2, 2024 2:22 PM

    Ulajh BO Prediction : ओपनिंग डे पर फुस्स साबित होगी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' ?

    जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ की एडवांस बुकिंग भी कुछ खास नहीं रही थी। वहीं फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन अच्छा परफॉर्म करती नजर नहीं आ रही है। जी हां, एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन ज्यादा से ज्यादा 1 से 2 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। बता दें कि फिल्म क्रिटिक और दर्शकों की तरफ से फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू नहीं मिल रहे हैं। फिल्म की ऐसी शुरुआत के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • Aug 2, 2024 1:37 PM

    क्या रेखा ने कर दिया वेदांग रैना और खुशी कपूर के रिलेशनशिप का ऐलान?

    रेखा ने इस दौरान खुशी कपूर और वेदांग रैना का एक एक हाथ पकड़ा हुआ था और मीडिया के सामने आकर पोज दिए। इसके बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि रेखा ने ऐसा क्यों किया? इस वीडियो में आप देखेंगे कि वेदांग और खुशी एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

  • Aug 2, 2024 1:15 PM

    उलझ के प्रीमियर पर रेखा ने लुटाया जाह्नवी कपूर पर प्यार

    बीते दिन जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ का प्रीमियर था। इस खास मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे देखे गए, लेकिन जैसे ही रेखा प्रमियर पर आती हैं वह जाह्नवी कपूर की फोटो को चूमने लगती हैं। वह जाह्नवी कपूर की तारीफ करती नजर आती हैं, वहीं जैसे ही जाह्नवी रेखा से मिलती हैं वह उनपर प्यार लुटाना शुरू कर देती हैं।

  • Aug 2, 2024 1:04 PM

    Ulajh BO Prediction Day 1: ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' ?

    जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ की एडवांस बुकिंग भी कुछ खास नहीं रही थी। वहीं फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन अच्छा परफॉर्म करती नजर नहीं आ रही है। जी हां, एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन ज्यादा से ज्यादा 1 से 2 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। बता दें कि फिल्म क्रिटिक और दर्शकों की तरफ से फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू नहीं मिल रहे हैं। फिल्म की ऐसी शुरुआत के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

    Ulajh BO Prediction Day 1: ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' ?
  • Aug 2, 2024 9:53 AM

    PHOTOS: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी तरह से बदल दिया जहीर इकबाल का घर, देखें तस्वीरें

    बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने हाथ से जहीर इकबाल का घर सजाती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी अपने हाथ से जहीर का घर सजाती हैं और अपने बेडरूम में अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें लगाती हैं। सोनाक्षी ने अपने पूरे कमरे को अपने मन मुताबिक सजाया है। बता दें कि सोनाक्षी को अपने हाथों से घर सजाता देख फैन्स बेहद खुश हो रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

  • Aug 2, 2024 6:50 AM

    BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस फिनाले में इन दो कंटेस्टेंट्स की बीच होगी टक्कर! टॉप 2 में शामिल हुईं सना और...

    2 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का फिनाले होने जा रहा है ऐसे में हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर रहा है। वहीं द खबरी की रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के घर से दो कंटेस्टेंट्स को निकाल दिया गया है। जी हां, रिपोर्ट्स की माने तो घर से कृतिका मलिक और साईं केतन निकल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X