Bollywood News Live: बिग बॉस ओटीटी 3 की झलक आई सामने, सोनाक्षी-जहीर की इस दिन होगी हल्दी सेरेमनी

Bollywood 19 june live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की। यह सीजन आते ही सुर्खियों में आ गया है क्योंकि इस सीजन को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। अनिल कपूर ने आते ही कहा कि सलमान खान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। बता दें कि अनिल कपूर के साथ कॉमेडियन और बिग बॉस सीजन 17 के विनर मुनव्वर फारुकी भी नजर आए साथ ही पहले कंटेस्टेंट की झलक भी सामने आई।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की डेट पास आ रही है। एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि शादी की डेट के साथ ही उनकी हल्दी सेरेमनी की भी डेट रिवील हुई है। बता दें कि 20 जून को सोनाक्षी और जहीर इकबाल की हल्दी की जाएगी। बताया जा रहा है कि शादी के लिए कम ही लोगों को न्योता दिया गया है। दोनों की शादी को काफी निजी रखा जाएगा।

LIVE Feed
  • Jun 19, 2024 4:12 PM

    'एनिमल' के अबरार ने फ़िल्म इंडस्ट्री के काले सच से उठाया पर्दा

    दरअसल हाल ही में बॉबी देओल ने टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कई सारे लेखक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने उनको निराश किया। एक्टर ने बताया कि "कई बार इंडस्ट्री में आप गुम हो जाते हैं क्योंकि जैसा रिएक्शन आपको इंडस्ट्री का देखने को मिलता है उसके चलते आप आसान और सिक्योर रास्ते पर आगे बढ़ने की सोचते हो।"

  • Jun 19, 2024 3:28 PM

    Munjya का बैटमैन वर्सेस सुपरमैन कनेक्शन, हैरान करने वाला खुलासा

    यह कोई नहीं जानता लेकिन मुंज्या में शरवरी का बैटमैन वर्सेस सुपरमैन, जस्टिस लीग जैसी एपिक सुपरहीरो फिल्मों के साथ एक बड़ा कनेक्शन है! मुंज्या एक महाराष्ट्रीयन लोककथा पर आधारित है और फिल्म में भूत एक अविश्वसनीय रूप से डिज़ाइन किया गया CGI किरदार है जिसने लोगों को पूरी तरह से प्रभावित किया है।

  • Jun 19, 2024 2:36 PM

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले भाई ने किया ये पोस्ट, खड़े हुए कई सवाल?

    लव ने लिखा, ''वक्त के साथ समस्या ये है कि ये हमारे साथ कभी भी पूरा नहीं होता।'' इसके बाद लोग इसको इनडायरेक्टली सोनाक्षी की शादी से जोडकर देख रहे हैं। हालांकि लव ने ये पोस्ट क्यों लिखा है इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हो पाई है।

  • Jun 19, 2024 1:55 PM

    एनिमल की भाभी 2 उर्फ तृप्ति डिमरी के वेकेशन फोटोज़ ने हाई किया टेम्परेचर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। जब से तृप्ति डिमरी एनिमल फिल्म में नजर आई हैं तब से हर एक की जुबान पर तृप्ति डिमरी का ही नाम रहता है। हर कोई तृप्ति डिमरी के लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करता है। वैसे तो तृप्ति डिमरी आए दिनों ही जिम के बाहर या रेस्टोरेंट के बाहर नजर आती हैं, लेकिन हाल ही में तृप्ति वेकेशन पर निकली हैं जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखते ही लोग दीवाने हो गए हैं।

  • Jun 19, 2024 11:50 AM

    एनिमल की भाभी 2 उर्फ तृप्ति डिमरी के वेकेशन फोटोज़ ने हाई किया टेम्परेचर, लुक्स देख फैन्स बोले- हाय गर्मी...

    तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बीच फोटोज़ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तृप्ति डिमरी ब्लैक कलर के टू पीस आउटफिट में नजर आ रही हैं। आंखों पर चश्मा और सिर पर कैप लगाए तृप्ति डिमरी अपने इन खूबसूरत फोटोज़ से सोशल मीडिया का टेम्परेचर हाई करती नजर आ रही हैं। कभी एक्ट्रेस कैंडिड पोज देती नजर आ रही हैं तो कभी समंदर में नहाती दिख रही हैं। तो वभी पहाड़ों के नीचे बैठकर पोज देती दिख रही हैं। वहीं आखिरी में उन्होंने नाइट व्यू भी शेयर किया है।

    एनिमल की भाभी 2 उर्फ तृप्ति डिमरी के वेकेशन फोटोज़ ने हाई किया टेम्परेचर, लुक्स देख फैन्स बोले- हाय गर्मी...
  • Jun 19, 2024 11:10 AM

    स्वरा भास्कर ने रिवील किया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस देख लोग बोले- अच्छा है पिता पर गई है...

    जी हां, हाल ही में बकरीद गई है और स्वरा ने इस खास मौके पर अपनी बेटी राबिया का चेहरा रिवील किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि गुलाबी रंग के को-ऑर्ड सेट में राबिया नजर आ रही हैं। आंखों पर सफेद फ्रेम का काला चश्मा लगाए वह गार्डन में बैठी दिख रही हैं। इस लुक में राबिया काफी क्यूट दिख रही हैं। बता दें कि यह पहली बार है जब स्वरा भास्कर ने बेटी का चेहरा रिवील किया है।

    स्वरा भास्कर ने रिवील किया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस देख लोग बोले- अच्छा है पिता पर गई है...
  • Jun 19, 2024 10:29 AM

    श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप किया कंफर्म ? नींद ना आने पर खुल्लम-खुल्ला कह दी दिल की बात

    श्रद्धा कपूर ने लेट नाइट अपने इंस्टा हैंडल स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है जो उनकी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की है। इस तस्वीर के साथ ही श्रद्धा कपूर ने कैप्शन भी लिखा है। 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार' बता दें कि उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। पहली बार श्रद्धा ने अपनी और राहुल की तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ ही इस कैप्शन देख फैन्स को क्लीयर हो गया है कि श्रद्धा राहुल को दिल दे चुकी हैं।

    श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप किया कंफर्म ? नींद ना आने पर खुल्लम-खुल्ला कह दी दिल की बात
  • Jun 19, 2024 10:27 AM

    BIGG BOSS OTT 3 के सेट पर ये क्या कह गए अनिल कपूर, बोले- सलमान खान को सफल बनाने के पीछे बिग बॉस का हाथ है...

    अनिल कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अनिल कपूर कहते हैं कि मैंने सलमान खान को रिप्लेस नहीं किया है। सलमान खान को कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता है। इसके आगे अनिल कपूर कहते हैं कि- अनिल कपूर को भी कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिल कपूर कहते हैं कि सलमान खान की सक्सेस और करियर में बिग बॉस का बहुत बड़ा हाथ है। यही कारण है कि उनकी फिल्में इतनी कामयाब हुई हैं। क्योंकि वह समझता है लोगों को।

    BIGG BOSS OTT 3 के सेट पर ये क्या कह गए अनिल कपूर, बोले- सलमान खान को सफल बनाने के पीछे बिग बॉस का हाथ है...
  • Jun 19, 2024 6:50 AM

    बिग बॉस ओटीटी 3 का शो होस्ट करते दिखें अनिल कपूर, सलमान खान के रिप्लेसमेंट पर कही ये बात

    सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की। यह सीजन आते ही सुर्खियों में आ गया है क्योंकि इस सीजन को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। अनिल कपूर ने आते ही कहा कि सलमान खान कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। बता दें कि अनिल कपूर के साथ मुनव्वर फारुकी भी नजर आए साथ ही पहले कंटेस्टेंट की झलक भी सामने आई।

  • Jun 19, 2024 6:48 AM

    इस दिन होगी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हल्दी सेरेमनी, शादी के लिए चल रही हैं ये खास तैयारियां

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी की डेट पास आ रही है। एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि शादी की डेट के साथ ही उनकी हल्दी सेरेमनी की भी डेट रिवील हुई है। बता दें कि 20 जून को सोनाक्षी और जहीर इकबाल की हल्दी की जाएगी। बताया जा रहा है कि शादी के लिए कम ही लोगों को न्योता दिया गया है। दोनों की शादी को काफी निजी रखा जाएगा।

    इस दिन होगी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हल्दी सेरेमनी, शादी के लिए चल रही हैं ये खास तैयारियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X