Bollywood Hindi News Live: हार्दिक नताशा ने तलाक किया कंफर्म, पहले दिन इतना कमा सकती है बैड न्यूज

Bollywood 19 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की। जी हां, लंबे समय के बाद यह अफवाहें आखिरकार सच हुईं। बीते दिन हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने चार साल के रिश्ते को खत्म करने की घोषणा की। जी हां, दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह बताया कि दोनों आपसी सहमति से तलाक लेने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज पहले दिन इतना कलेक्शन कर सकती है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने चार साल के रिश्ते को खत्म करने की घोषणा की। जी हां, दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह बताया कि दोनों आपसी सहमति से तलाक लेने जा रहे हैं। अपने लेटेस्ट पोस्ट में कपल लिखते हैं- 'हमने इस रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की थी। हमने खुशी साझा की, परिवार बनाया इसके बाद हमारे लिए अलग होना एक कठिन निर्णय था। हमारा एक बेटा है अगस्त्या जिसका हम दोनों ही मिलकर पालन पोषण करेंगे और कोशिश करेंगे की हम उसे दुनिया की सारी खुशियां दे पाएं। इसके बाद वह सभी से यह रिक्वेस्ट करते हैं कि सभी उन्हें सपोर्ट करें और प्राइवेंसी का ध्यान रखें।'

बैड न्यूज- विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज आखिरकार रिलीज हो चुकी है। बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी आच्छी थी। फिल्म में विक्की और तृप्ति का रोमांस भी दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 8 से 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

LIVE Feed
  • Jul 19, 2024 4:01 PM

    इंडिया के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर बन रही है अनटाइटल्ड फिल्म

    "दो और दो प्यार" और "शर्माजी की बेटी" को मिली सराहना के बाद एलिप्सिस एंटरटेनमेंट, जो सिनेमाई विषयों की अपनी पसंद के लिए जाने जाते हैं। वे 1971 के कुख्यात घोटाले पर आधारित एक अनटाइटल फिल्म पर काम कर रहे हैं..

  • Jul 19, 2024 3:22 PM

    शादी के दो महीने के बाद ही पत्नी को धोखा दे रहा था ये मशहूर एक्टर?

    विशाल पंजाबी ने कहा, “ऐसा एक सेलिब्रिटी के साथ हुआ। शादी के दो महीने बाद वो अपनी पत्नी धोखा दे रहा था। उन्हें एक फिल्म के सेट पर मेकअप वैन में एक बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। उसकी पत्नी अंदर आती है और उसे नग्न अवस्था में पकड़ लेती है। इसके बाद उसने मुझसे कहा था कि, शादी की कैसेट नहीं चाहिए।''

  • Jul 19, 2024 2:38 PM

    पत्नी से तलाक के बीच बीसीसीआई की तरफ से भी लगा हार्दिक पांड्या को झटका

    हार्दिक पांड्या के नक्षत्र इस वक्त सही नहीं चल रहे हैं। उनके फैंस के लिए एक साथ दो बुरी खबरे सामने आ रही हैँ। पहली ये है कि उनका तलाक हो चुका है और दूसरी ये है कि इसके साथ ही उनको इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान पद से हटा दिया गया है...

  • Jul 19, 2024 1:59 PM

    दीपिका पादुकोण की शान में कसीदे पढ़ते दिखे कल्कि 2898AD के डीओपी जोर्डजे स्टोजिल्कोविक

    वैजयंती मूवीज़ द्वारा हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो में, दीपिका पादुकोण-प्रभास अभिनीत कल्कि 2898AD के फोटोग्राफी निर्देशक (डीओपी), जोर्डजे स्टोजिल्कोविक ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने के अपने अनुभव साझा किया और फिल्म में दीपिका पादुकोण के शानदार योगदान पर प्रकाश डाला। जोर्डजे, जिन्होंने फिल्म के दृश्य कथा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ने पादुकोण के चित्रण के लिए प्रशंसा व्यक्त की, उनके चरित्र को कलाकारों की टोली में सबसे अलग बताया।

  • Jul 19, 2024 1:13 PM

    खेती करने पर मजबूर हुई सीमा हैदर? वायरल वीडियो देख बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं लोग!

    सीमा हैदर कुछ भी करती हैं तो वो सुर्खियों में आ जाता है। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो सिर पर गठरी और हाथ में गड़ासी लिए हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद लोग हैरान हैं औऱ कई तरह बातें कर रहे हैं।

  • Jul 19, 2024 12:51 PM

    Bigg Boss Ott 3 Promo: बिग बॉस के घर में फिर हुई लड़ाई, लव कटारिया और अदनान शेख के बीच हुई बहस

    बिग बॉस के घर में आए दिनों लड़ाई होती रहती है। कभी घर में बहस होती है तो कभी घर में हाथापाई तक बात आ जाती है। वहीं हाल ही में बिग बॉस के घर से एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि लव कटारिया और अदनान शेख जमकर लड़ते नजर आ रहे हैं। प्रोमो को देखकर लगता है कि दोनों के बीच जमकर कहा सुनी होती है।

  • Jul 19, 2024 12:29 PM

    अभिनेता कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का 20 साल की उम्र में निधन, सामने आया चौकाने वाला कारण!

    अभिनेता-निर्माता कृष्ण कुमार के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और लोग हैरान हैं। खबर है कि उनकी बेटी और भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वो महज 20 साल की थीं और 18 जुलाई को उनका देहांत हो गया। खबरें हैं कि तिषा कुमार पिछले कुछ सालों से कैंसर से पीड़ित थीं और इससे ज्यादा इस निधन को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

  • Jul 19, 2024 11:59 AM

    ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की शाहिद कपूर स्टारर एक्शन थ्रिलर 'देवा' होगी 14 फरवरी 2025 को रिलीज

    तैयार हो जाइए एक रोमांचक अनुभव के लिए, क्योंकि ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स ला रहे हैं एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर 'देवा,' जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज़ हो रही है, तो शानदार एंटरटेनमेंट का एक्सपीरियंस करने के लिए अपने कैलेंडर में इस डेट को मार्क कर लीजिए! ताकि यह मिस न हो सके।

  • Jul 19, 2024 11:51 AM

    प्रियंका चोपड़ा का धूमधाम से मनाया गया 42वां जन्मदिन, टीम ने दिया खूबसूरत सरप्राइज

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली हसीना प्रियंका चोपड़ा अपना 42 वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि उनके इस दिन को और भी खास बनाने के लिए टीम ने उनके लिए सरप्राइज प्लान किया था। प्रियंका ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

  • Jul 19, 2024 11:43 AM

    Bad Newz Twitter Review: विक्की-तृप्ति की फिल्म 'बैड न्यूज' देख फैन्स ने बजाई सीटियां, बोले- फुल पैसा वसूल...

    आपको बताते चलें कि अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ 'गुड न्यूज' फिल्म में नजर आए थे जो साल 2019 में आई थी। वहीं बैड न्यूज इसी फिल्म की अलग कड़ी है। इस फिल्म को देखने के बाद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने चार स्टार देते हुए फिल्म को फैंटास्टिक बताया है। वहीं इस फिल्म को देखने के बाद फैन्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

    Bad Newz Twitter Review: विक्की-तृप्ति की फिल्म 'बैड न्यूज' देख फैन्स ने बजाई सीटियां, बोले- फुल पैसा वसूल...
  • Jul 19, 2024 10:46 AM

    पत्नी से तलाक के बीच बीसीसीआई की तरफ से भी लगा हार्दिक पांड्या को झटका, छिन गया ये पद?

    हार्दिक पांड्या के नक्षत्र इस वक्त सही नहीं चल रहे हैं। उनके फैंस के लिए एक साथ दो बुरी खबरे सामने आ रही हैँ। पहली ये है कि उनका तलाक हो चुका है और दूसरी ये है कि इसके साथ ही उनको इंडियन क्रिकेट टीम के उप कप्तान पद से हटा दिया गया है। खबरें आ रही है कि हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करके अब शुभमन गिल इंडिया टी-20 क्रिकेट टीम के उप कप्तान बन गए हैं। कप्तान की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है।

  • Jul 19, 2024 9:05 AM

    Bad Newz Collection Prediction Day 1: विक्की-तृप्ति का रोमांस मचाएगा धमाल, पहले दिन कर सकती है तगड़ा बिजनेस

    फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 62 हजार से ज्यादा टिकट सेल कर दिए हैं। हालांकि यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरी है ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि फिल्म पहले दिन अच्छा परफॉर्म करेगी। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पहले दिन 8 से 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

    Bad Newz Collection Prediction Day 1: विक्की-तृप्ति का रोमांस मचाएगा धमाल, पहले दिन कर सकती है तगड़ा बिजनेस
  • Jul 19, 2024 8:24 AM

    Sarfira BOC Day 7: 7 वें दिन'सरफिरा' का हुआ बुरा हाल

    अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर धीमा परफॉर्म कर रही है। फिल्म का पहले दिन से ही कलेक्शन काफी कम हुआ है। सातवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 1.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 18.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    Sarfira BOC Day 7: 7 वें दिन'सरफिरा' का हुआ बुरा हाल
  • Jul 19, 2024 8:22 AM

    Natasa Stankovic ने की Hardik Pandya साथ तलाक की घोषणा, 4 साल का किया रिश्ता खत्म

    इस पोस्ट में लिखा था कि 'हमने इस रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की थी। हमने खुशी साझा की, परिवार बनाया इसके बाद हमारे लिए अलग होना एक कठिन निर्णय था। हमारा एक बेटा है अगस्त्या जिसका हम दोनों ही मिलकर पालन पोषण करेंगे और कोशिश करेंगे की हम उसे दुनिया की सारी खुशियां दे पाएं। इसके बाद वह सभी से यह रिक्वेस्ट करते हैं कि सभी उन्हें सपोर्ट करें और प्राइवेंसी का ध्यान रखें।'

    Natasa Stankovic ने की Hardik Pandya साथ तलाक की घोषणा, 4 साल का किया रिश्ता खत्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X