Bollywood Updates: कृति सेनन ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, शिल्पा शेट्टी ने जवानों साथ किया भांगड़ा

Bollywood 16 august live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की। जी हां, कृति सेनन ने बीते दिन स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया। बल्कि देर रात उन्होंने एक पोस्ट साझा किया जिसमें वह सुरक्षा को लेकर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ ट्विंकल खन्ना भी कोलकाता रेप और मर्डर केस से डर गई हैं उन्होंने भी अपनी बेटी को सुरक्षा के टिप्स बताए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने देर रात एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि कृति सेनन देश की सफलता और देश के आगे जाने की तो तारीफ करती हैं, लेकिन वह महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाती हैं। कृति कहती हैं कि हम अपनी आजादी के 78वें वर्ष का जश्न मना रहे हैं और इस बात पर गर्व महसूस कर रहे हैं कि एक देश के रूप में हम विश्व स्तर पर कितना आगे आ गए हैं.. यह भयावह वास्तविकता देखकर मेरा दिल टूट जाता है कि महिलाएं अभी भी अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं। इन अमानवीय कृत्यों को अंजाम देने वाले लोगों में बिल्कुल भी डर नहीं है। और आज भी पीड़ित होने का दोष महिला को ही दिया जाता है। जब तक तेज न्याय, कड़ी सजा और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि बेहतर परवरिश नहीं होगी, कुछ भी नहीं बदलने वाला है। क्या हम सचमुच आजाद हैं जब हमारी बुनियादी सुरक्षा सवालों के घेरे में है??

वहीं दूसरी ओर ट्विंकल खन्ना ने भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। कोलकाता रेप और मर्डर केस के बारे में सुन ट्विंकल खन्ना हैरान रह गई हैं। उन्होंने अपनी 11 साल की बेटी नितारा को सेफ्टी टिप्स सिखाए हैं। ट्विंकल कहती हैं कि कभी भी कोई भी आदमी, दोस्त या कजिन लेने आते तो अकेले मत जाना। बता दें कि ट्विंकल रेप मर्डर केस के बाद बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रही हैं।

LIVE Feed
  • Aug 16, 2024 7:19 PM

    राजकुमार राव के करियर की तीसरी हाईएस्ट ओपनर बनी 'स्त्री 2'

    बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। राजकुमार राव की ये फिल्म कमाई के मामले में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। इससे पहले तलाश और स्त्री मूवी को हाइएस्ट ओपनिंग मिली थी।

  • Aug 16, 2024 7:13 PM

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड में छाया साउथ

    हर साल की तरह 2024 में भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड के अनाउंमेंट पर लोगों की निगाहें थीं। 16 अगस्त यानी शुक्रवार को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स की लिस्ट घोषणा कर दी गई है। 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साउथ इंडस्ट्री का दबदबा देखने को मिला है। बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म सहित तमाम नेशनल फिल्म अवॉर्ड साउथ इंडस्ट्री की झोली में गए हैं। नई दिल्ली में आज नेशनल मीडिया सेंटर में एक इवेंट के दौरान नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। नेशनल फिल्म अवॉर्ड पाने वाले स्टार्स, डायरेक्टर सहित तमाम सिलेब्स को राष्ट्रपति के हाथ सम्मानित किया जाएगा।

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड में छाया साउथ
  • Aug 16, 2024 7:12 PM

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर सरप्राइज हुईं नीना गुप्ता

    एक्ट्रेस नीना गुप्ता से पूछा गया कि उन्हें कैसे पता चला कि उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे मैनेजर ने मुझे फोन किया और इसके बारे में बताया। मैंने मैनेजर से दोबारा कन्फर्म करने करने के लिए कहा क्योंकि जब तक ये कन्फर्म ना हो जाए तब तक खुश नहीं होना चाहती। मैं सरप्राइज थी। फिर मैनेजर इसको कन्फर्म किया और मैं बहुत खुश हुई है और फिर मैंने अपने दोस्तों और परिवार को इसके बारे में बताया।'

  • Aug 16, 2024 4:35 PM

    करण सिंह ग्रोवर का छलका गर्द, ऐसे गुजरा बुरा वक्त!

    अभिनेता ने अपनी बेटी देवी को लेकर आगे कहा, ''मेरी बेटी एक सच्ची फाइटर है। उसकी छाती पर एक लंबा निशान है जो उसके पेट तक जाता है। हम अपने जीवन में जो कुछ भी सोचते हैं और हासिल करते हैं वह उसकी तुलना में कुछ भी नहीं है। वह और उनकी मां (बिपाशा बसु) जिस भी दौर से गुजरी हैं, उसकी तुलना नहीं की जा सकती।''

  • Aug 16, 2024 3:57 PM

    Haryanvi Song: 'मिस इंडिया का ख़िताब...' पर सपना चौधरी ने मचाया गदर, पुरानी वीडियो में लगाए जोरदार ठुमके

    सपना चौधरी के इस वीडियो को देखने के बाद लाखों लोगों की दिल की धड़कन तेज हो गई है और इस वीडियो में वह मिस इंडिया का ख़िताब गाने पर जमकर ठुमके लगा रही है। सोशल मीडिया पर भी उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को टशन हरयाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है।

  • Aug 16, 2024 3:05 PM

    देवोलीना भट्टाचार्जी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा, बोलीं- बियर की बोतल से बेबी की बोतल तक

    बता दें कि बी टाउन की एक्ट्रेस सोनाली सहगल मां बनने जा रही हैं। सोनाली अपनी फिल्म प्यार का पंचनामा की वजह से खास लाइमलाइट में आई थीं, लेकिन वहीं अब वह अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। जी हां, सोनाली मां बनने जा रही हैं और हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर इस खुशखबरी की घोषणा की है।

  • Aug 16, 2024 2:35 PM

    'ड्रामा कर रही है..' सीमा हैदर ने 15 अगस्त पर तिरंगे के सामने की ऐसी हरकत, बुरी तरह से ट्रोल!

    एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर तिरंगे के सामने परफॉर्म कर रही हैं। कभी वो घुटनों पर बैठ जाती हैं तो कभी वो उंगली से इशारा करते हुए, 'दिल दिया है जां भी देंगे' गाने पर डांस कर रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग भड़क गए हैं और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

  • Aug 16, 2024 1:17 PM

    Matthew Perry - 'फ्रेंड्स' अभिनेता को किसने दी केटामाइन? 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार!

    कहा जा रहा है कि इस गिरफ्तारी में एक एक्टर भी शामिल है। साथ ही में केटामाइन क्वीन के नाम से मशहूर जसवीन संघा को भी गिरफ्तार किया गया है। TMZ की खबर के मुताबिक इस मामले में एक डॉक्टर सहित कई गिरफ्तारियां की गई हैं और इसकी जांच की जा रही है, पता ये करना है कि आखिर उनको ये दवाएं किसने और क्यों दी थीं?

  • Aug 16, 2024 1:00 PM

    अपने अजीबो-गरीब कपड़ों की वजह से फिर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये नया लुक

    उर्फी जावेद अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से जानी जाती हैं। आए दिनों उनके अतरंगी कपड़े फैन्स को दीवाना बना देते हैं। हाल ही उर्फी जावेद को पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान वह ब्लू कलर का को-ऑर्ड सेट पहनी नजर आईं। इसी के साथ ही उन्होंने एक प्रॉप का भी इस्तेमाल किया था, लेकिन वह काम नहीं कर रहा है। जिसे देखकर उर्फी नाराज होती नजर आती हैं। बता दें कि इस वीडियो को देख यूजर्स कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

  • Aug 16, 2024 12:03 PM

    मां बनने वाली हैं सोनाली सहगल, बेहद खास अंदाज में की प्रेग्नेंसी की घोषणा

    देवोलीना भट्टाचार्जी के बाद अब बी टाउन की एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने फैन्स को गुड न्यूज सुनाई है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही मां बनने जा रही हैं। बता दें कि सोनाली ने 7 जून 2023 को बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ शादी की थी। शादी से पहले दोनों पांच सालों तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। वहीं अब एकट्रेस ने एक खूबसूरत पोस्ट के साथ अपने नए सफर का ऐलान किया है।

  • Aug 16, 2024 11:01 AM

    Bollywood News: कोलकाता रेप-मर्डर केस पर भड़कीं रिमी सेन और जेनेलिया डिसूजा, कह दी ये बात

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या का मामला लगातार चर्चा में है और एक बार फिर से बॉलीवुड आवाज उठा रहे है। एक के बाद एक कई सितारे इस केस को लेकर सामने आ रहे हैं। अब इस हत्या और रेप केस पर अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा और रिमी सेन सामने आईं हैं। दोनों काफी भड़की हुईं हैं और उन्होने दुबई की तरह कानून बनाकर अपराधियों को फांसी की सजा देने की गुजारिश की है। इसके पहले भी ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और करीना कपूर खान समेत कई कलाकारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

  • Aug 16, 2024 10:17 AM

    शिल्पा शेट्टी ने बॉर्डर के जवानों के साथ किया जोरदार भांगड़ा, वीडियो देख गुस्साए लोग, बोले- यहां पूरा देश...

    सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लैक कलर की टी शर्ट और ट्राउजर पहने शिल्पा शेट्टी देश के जवानों के साथ भांगड़ा डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि जवानों के साथ शिल्पा का डांस वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं कोई शिल्पा की तारीफ करता नजर आ रहा है। तो कोई शिल्पा को ट्रोल करता दिख रहा है। चलिए जानते हैं कि क्या कहते हैं शिल्पा के फैन्स और ट्रोलर्स।

  • Aug 16, 2024 8:38 AM

    Khel Khel Mein BOC: अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में पहले दिन रही फुस्स, किया बस इतना कलेक्शन

    अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' के बीच जमकर टक्कर चल रही है। अब देखना यह होगा कि किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। बात अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' की करें तो Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बस 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मेकर्स ने भी मल्टी स्टारर फिल्म के अधिक कलेक्शन की उम्मीद जताई थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

  • Aug 16, 2024 7:34 AM

    11 साल की बेटी की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं ट्विंकल खन्ना, बेटी को सिखाईं सेफ्टी टिप्स

    वहीं दूसरी ओर ट्विंकल खन्ना ने भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। कोलकाता रेप और मर्डर केस के बारे में सुन ट्विंकल खन्ना हैरान रह गई हैं। उन्होंने अपनी 11 साल की बेटी नितारा को सेफ्टी टिप्स सिखाए हैं। ट्विंकल कहती हैं कि कभी भी कोई भी आदमी, दोस्त या कजिन लेने आते तो अकेले मत जाना। बता दें कि ट्विंकल रेप मर्डर केस के बाद बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रही हैं।

  • Aug 16, 2024 7:25 AM

    Bollywood News: कृति सेनन ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, बोलीं-क्या हम सचमुच आजाद हैं...

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने देर रात एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि कृति सेनन देश की सफलता और देश के आगे जाने की तो तारीफ करती हैं, लेकिन वह महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाती हैं। कृति कहती हैं कि हम अपनी आजादी के 78वें वर्ष का जश्न मना रहे हैं और इस बात पर गर्व महसूस कर रहे हैं कि एक देश के रूप में हम विश्व स्तर पर कितना आगे आ गए हैं.. यह भयावह वास्तविकता देखकर मेरा दिल टूट जाता है कि महिलाएं अभी भी अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं। इन अमानवीय कृत्यों को अंजाम देने वाले लोगों में बिल्कुल भी डर नहीं है। और आज भी पीड़ित होने का दोष महिला को ही दिया जाता है। जब तक तेज न्याय, कड़ी सजा और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि बेहतर परवरिश नहीं होगी, कुछ भी नहीं बदलने वाला है। क्या हम सचमुच आजाद हैं जब हमारी बुनियादी सुरक्षा सवालों के घेरे में है??

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X