..................... Bollywood 12 July live news: anant Radhika wedding guests, Priyanka chopra, kim arrived - Hindi Filmibeat

Anant Radhika Wedding Live: एक-दूजे के हुए अनंत राधिका

ANANT RADHIKA

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं उसके बारे में जिसके बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। जी हां, बता दें आज अनंत राधिका की शादी है और इस खास मौके पर देश-विदेश से मेहमानों के आने का सिलसिला जारी हो चुका है। बता दें कि हाल ही में किम कार्दशियन अपनी बहन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शादी अटेंड करने के लिए पहुंच चुके हैं।

किम कार्दशियन अपनी बहन के साथ भारत आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि वह खास अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने आई हैं। किम कार्दशियन के भारत आते ही कई लोग एक्साइटेड हो गए हैं। बॉलीवुड सितारे तो उनके आते ही खुशी से झूम उठे हैं। इस दौरान किम का लुक भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। किम बहुत ही खूबसूरत न्यूड कलर का जंपसूट पहने नजर आईं। आंखों पर काला चश्मा और सिंपल हेयर स्टाइल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी भारत आ चुके हैं। प्रियंका ने आते ही अपने इंस्टा हैंडल पर अपना कपल फोटो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी आई हैं।

LIVE Feed
  • Jul 13, 2024 12:51 AM

    Anant Ambani Radhika Merchant की पहली तस्वीर आई सामने

    Anant Ambani Radhika Merchant First Photo: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेस टाइकून वीरेन ए. मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और उनकी पत्नी शैला वीरेन मर्चेंट जल्द ही आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं।

    Anant Ambani Radhika Merchant की पहली तस्वीर आई सामने
  • Jul 12, 2024 11:13 PM

    राधिका का ब्राइडल लुक आया सामने

    आखिरकार शादी का दिन आ ही गया। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शुक्रवार (12 जुलाई) को मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरमाला समारोह से पहले, राधिका का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर सामने आया।

  • Jul 12, 2024 11:12 PM

    शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ शादी में पहुंचे

    किंग खान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ शिरकत की। शाहरुख खान ने हरे रंग की शेरवानी पहनी थी और उसके साथ मैचिंग पन्ना नेकपीस पहना था। किंग खान सनग्लासेस में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वहीं उनकी प्यारी गौरी ने शिमरी डाउन पहना था।

  • Jul 12, 2024 8:05 PM

    रणवीर और अनिल का गजब का डांस

    अनिल कपूर और रणवीर सिंह ने अनंत अंबानी की बारात में गजब का डांस किया है। इन दोनों को डांस करता देखा अनंत भी काफी खुश हो रहे हैं और वो भी खुशी के मारे झूम रहे हैं।

  • Jul 12, 2024 8:02 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने किया धमाकेदार डांस

    अनंत अंबानी की बारात के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और बाकी सितारों के साथ धमाकेदार डांस किया है। एक्ट्रेस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Jul 12, 2024 7:14 PM

    परिवार के साथ रजनीकांत शादी में हुए शामिल

    अनंत-राधिका की शादी में रजनीकांत भी परिवार के शामिल हुए हैं। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया को खूब पोज दिए, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

    परिवार के साथ रजनीकांत शादी में हुए शामिल
  • Jul 12, 2024 7:13 PM

    पति के साथ पहुंचीं देसी गर्ल

    अनंत-राधिका की शादी में पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची हैं, इस दौरान अभिनेत्री ने यलो लहंगा पहना हुआ है। वही, निक ने बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी है।

  • Jul 12, 2024 7:12 PM

    अनंत-राधिका की पार्टी में पति और बेटे के साथ माधुरी दीक्षित ने एंट्री ली। अभिनेत्री लंहगा पहने नजर आईं। इस आउटफिट में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

  • Jul 12, 2024 7:11 PM

    अनंत-राधिका की शादी के लिए शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। अभिनेत्री के साथ उनके भाई आर्यन खान भी दिखाई दिए। वहीं करण जौहर भी गोल्डन शेरवानी में कमाल के लगे।

  • Jul 12, 2024 6:06 PM

    अनंत अंबानी ने ली अपने दादा की ब्लेसिंग्स

    अनंत अंबानी ने शादी से पहले अपने दादा धीरूभाई अंबानी का आशीर्वाद लेते नजर आए। उन्होंने अपने दादा की फोटो पर तिलक लगाया और उन्हें मीठा भी खिलाया

  • Jul 12, 2024 5:58 PM

    शनाया कपूर भी बनीं अनंत ब्रिगेड का हिस्सा

    शनाया कपूर जो जल्द ही बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली हैं वो अनंत राधिका की शादी में पहुंच गई हैं। उन्होंने नीले रंग का दुपट्टा पहना हुआ था और वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

  • Jul 12, 2024 5:55 PM

    अपने भाई इब्राहिम के साथ सारा पहुंची शादी में

    अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी में सारा अली खान भी पहुंचीं और इस मौके पर उन्होंने पीच कलर का लहंगा पहना हुआ था। सारा अपने भाई इब्राहिम के साथ इस इवेंट पर पहुंचीं और इब्राहिम ने ब्लैक रंग का बंद गले का कोट-पैंट पहना हुआ था।

  • Jul 12, 2024 5:46 PM

    अनंत ब्रिगेड का हिस्सा बनकर आईं अनन्या पांडे

    अनंत राधिका की शादी में अनन्या पांडे पीले लहंगे में नजर आईं। उन्होंने अपनी चोली के लिखवाया है- 'अनंत ब्रिगेड'। जिससे साफ लग रहा है कि वो अनंत की तरफ से शादी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

  • Jul 12, 2024 5:44 PM

    पूरा अंबानी परिवार आया साथ

    अंबानी परिवार शादी से पहले एक साथ नजर आया और उन्होंने मीडिया के सामने कई पोज भी दिए। सभी लोग पिंक, पीच ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए।

  • Jul 12, 2024 5:42 PM

    जॉन सीना ने शादी में लिया हिस्सा

    मशहूर एक्टर और रेसलर जॉन सीना भी अनंत राधिका की शादी में नजर आए। उन्होंने नीले रंग की गलाबंद शेरवानी पहनी हुई थी और वो इस आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। जॉन सीना ने पैपराजी के सामने कई पोज भी दिए।

  • Jul 12, 2024 5:16 PM

    अनंत अंबानी का पहला लुक आया सामने

    शादी से पहले अनंत अंबानी का लुक सामने आ गया है। गोल्डन शेरवानी में अनंत काफी हैंडसम लग रहे हैं। साथ में उनकी मां नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भी नजर आ रहे हैं।

  • Jul 12, 2024 4:12 PM

    Mirzapur 3 के तूफान में उड़ गए सभी रिकॉर्ड, इंडिया में ऐसा करने वाला पहला शो!

    शो ने ग्लोबल सक्सेस हासिल किया है, दरअसल शो ने लॉन्च के वीकेंड पर इंडिया, अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर और मलेशिया सहित 85 से ज्यादा देशों में 'टॉप 10' लिस्ट में ट्रेंड किया है।

  • Jul 12, 2024 3:28 PM

    किम, ख्लोए कार्दशियन ने मुंबई में ऑटो सवारी का आनंद लिया

    सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे एक वीडियो में, ख्लोए ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, ख्लोए और किम को बारिश से लथपथ मुंबई में ऑटो रिक्शा की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है।

  • Jul 12, 2024 3:23 PM

    Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी की पूरी डिटेल आई सामने, इस समय पर होंगे सात फेरे!

    रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी परिवार दोपहर 3 बजे के आसपास बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अपनी बारात लेकर पहुंचेगा। उनके आगमन के बाद, बारात के स्वागत की रस्में होंगी, उसके बाद साफा बांधने की रस्म होगी। दूल्हा-दुल्हन रात 8 बजे पारंपरिक वरमाला समारोह में एक-दूसरे को माला पहनाएंगे। अनंत और राधिका फेरे लेंगे और अंत में रात 9:30 बजे शुभ लग्न विधि में पति-पत्नी घोषित किए जाएंगे। अंबानी परिवार 13 जुलाई को विशेष 'शुभ आशीर्वाद' समारोह का आयोजन करेगा, जिसके बाद 14 जुलाई को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

  • Jul 12, 2024 12:56 PM

    Anant-Radhika Wedding Update: शादी से कुछ देर पहले सामने आईं दुल्हन राधिका की अनसीन तस्वीरें

    हाल ही में सोशल मीडिया पर नीता मुकेश अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट की कुछ अनसीन झलकियां वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राधिका बेहद ही खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। वह शादी से पहले की रस्में करती दिख रही हैं।

  • Jul 12, 2024 12:41 PM

    Anant-Radhika Wedding Update: अनंत राधिका की शादी में शामिल होंगे जॉन सीना

    अनंत राधिका की शादी की शादी में देसी मेहमानों के साथ ही कई विदेशी मेहमान शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों की शादी अटेंड करने के लिए जॉन सीना आ रहे हैं। साथ ही में प्रोफेशनल बॉक्सर माइक टायसन भी आ रहे हैं।

  • Jul 12, 2024 12:14 PM

    Anant-Radhika Wedding Update: अनंत राधिका की शादी अटेंड करने आए फेमस सिंगर 'Rema'

    अनंत राधिका की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। शादी में कई मेहमान शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि देश के साथ ही कई विदेशी मेहमान भी इस शादी में शिरकत करने जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में काम डाउन सिंगर Rema मुंबई आ चुके हैं। ब्लैक कलर की शर्ट और जींस में रीमा का लुक देखने को मिला। उम्मीद जताई जा रही है कि कई और भी इंटरनेशनल स्टार्स मुंबई आ सकते हैं।

  • Jul 12, 2024 11:23 AM

    कैंसर की वजह से हुआ अपर्णा वास्तारे का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    कन्नड़ की मशहूर अदाकारा और टीवी प्रेजेंटर अपर्णा वास्तारे का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। इस खबर ने लोगों का दिल तोड़ दिया है। बता दें कि फैन्स और सितारे अपर्णा को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

  • Jul 12, 2024 11:17 AM

    Anant-Radhika Wedding: UP के दुकानदार लगाएंगे राधिका-अनंत की शादी में चाट, मेन्यू में होंगे ये चटपटे आइटम

    ऐसी खबरें आ रही हैं कि यूपी से खास चाट का इंतजाम शादी के लिए किया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी के फेमस चाट वाले काशी चाट भंडार शादी में अपनी चाट की दुकान लगाने जा रहे हैं। पिछले दिनों जब नीता अंबानी शादी का कार्ड लेकर काशी गई थीं तभी उन्होंने काशी चाट भंडार की चाट खाई और इस चाट को शादी के लिए फाइनल कर दिया।

    Anant-Radhika Wedding: UP के दुकानदार लगाएंगे राधिका-अनंत की शादी में चाट, मेन्यू में होंगे ये चटपटे आइटम
    https://hindi.filmibeat.com/news/anant-radhika-wedding-up-shopkeepers-will-serve-chaat-at-wedding-check-the-full-menu-list-142435.html
  • Jul 12, 2024 10:40 AM

    Anant Radhika Wedding Update: देसी अंदाज में हुआ किम कार्दशियन और उनकी बहन का स्वागत

    अनंत राधिका की शादी की तैयारियां हो चुकी हैं और मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। बता दें कि देर रात अनंत राधिका की शादी अटेंड करने के लिए किम कार्दशियन भारत आईं जहां उनका स्वागत देसी अंदाज में टीका लगाकर और फूल माला पहनाकर हुआ था।

  • Jul 12, 2024 10:32 AM

    Indian 2 Box Office Prediction Day 1- पहले दिन कितना कमाएगी कमल हासन की फिल्म? आ गई अपडेट!

    Indian 2 Box Office Prediction Day 1- कमल हासन की इंडियन 2 ने थिएटर्स में एंट्री मारी है और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बातें होना शुरु हो गई हैं। एस. शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म इंडियन 2 एक ताबड़तोड़ एक्शन फिल्म है। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई लोग इसकी बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के बारे में बात कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपने पहले दिन कितनी कमाई करेगी। हिंदी बाजार में बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत लगभग 3 करोड़ रुपये के साथ होने की संभावना है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि उनका प्रिडिक्शन कितना सच साबित होता है। खतरा ये है कि इंडियन 2 अकेले रिलीज नहीं हो रही है बल्कि उसके साथ सरफिरा भी रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर भी लोगों को उम्मीदें हैं।

  • Jul 12, 2024 9:39 AM

    Sarfira BOC Day 1 Prediction: पहले दिन इतना कमा सकती है अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा'

    बता दें कि एक तरफ जहां अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा (Sarfira) रिलीज हुई है वहीं दूसरी तरफ कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 (Indian 2) रिलीज हुई है। इन दिनों ही फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म पहले दिन 2 से 3 करोड़ रुपये कमा सकती है। अब देखना ये होगा कि अक्षय कुमार की फिल्म इंडियन 2 को मात दे पाएगी या नहीं।

    Sarfira BOC Day 1 Prediction: पहले दिन इतना कमा सकती है अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा'
  • Jul 12, 2024 8:29 AM

    BOLLYWOOD NEWS: अनंत राधिका की शादी में शामिल हुए निक-प्रियंका

    बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी भारत आ चुके हैं। प्रियंका ने आते ही अपने इंस्टा हैंडल पर अपना कपल फोटो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी आई हैं।

  • Jul 12, 2024 7:48 AM

    Anant Radhika की शादी अटेंड करने आईं Kim kardashian, भारत आते ही किया ये काम...

    बता दें कि किम कार्दशियन अपनी बहन के साथ भारत आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि वह खास अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने आई हैं। किम कार्दशियन के भारत आते ही कई लोग एक्साइटेड हो गए हैं। बॉलीवुड सितारे तो उनके आते ही खुशी से झूम उठे हैं। इस दौरान किम का लुक भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। किम बहुत ही खूबसूरत न्यूड कलर का जंपसूट पहने नजर आईं। आंखों पर काला चश्मा और सिंपल हेयर स्टाइल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

    Anant Radhika की शादी अटेंड करने आईं Kim kardashian, भारत आते ही किया ये काम...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X