Bollywood Highlights: धनुष ने वायनाड पीड़ितो के लिए दान किए 25 लाख रुपये, जसवंत-आकृति ने जीता स्प्लिट्सविला 15

Bollywood 12 august live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं वायनाड की स्थिति के बारे में बात दें कि तो बता दें कि भूस्खलन की वजह से वायनाड तबाही का नजारा है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 400 के पार जा चुकी है और 150 से ज्यादा लोग लापता है। ऐसे में अब लोग सीएम राहत कोष में दान कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में धनुष ने 25 लाख रुपये का दान किया है। वहीं दूसरी ओर बात रियलिटी शो की करें तो स्प्लिट्सविला 15 के विनर की घोषणा हो गई है। जी हां, बता दें कि स्प्लिट्सविला 15 की ट्रॉफी इस बार आकृति नेगी और जसवंत बोपन्ना को मिली है।

वायनाड की स्थिति के बारे में बात दें कि तो बता दें कि भूस्खलन की वजह से वायनाड तबाही का नजारा है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 400 के पार जा चुकी है और 150 से ज्यादा लोग लापता है। ऐसे में अब लोग सीएम राहत कोष में दान कर रहे हैं। कई फिल्म स्टार्स और बिजनेसमैन के अलावा अब साउथ सुररस्टार धनुष ने 25 लाख रुपये का दान किया है। बता दें कि धनुष से पहले रश्मिका मंदाना, चिरंजीवी और अल्लू अर्जुन भी योगदान दे चुके हैं।

स्प्लिट्सविला सीजन 15 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। बात दें कि पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला सीजन 15 का ग्रैंड फिनाले रविवार 11 अगस्त को था। वहीं इस फिनाले की रेस में जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी आगे निकल चुके हैं। बता दें कि फिनाले में तीन जोड़ियां शामिल थीं। जिसमें से जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी को विनर चुना गया।

LIVE Feed
  • Aug 12, 2024 7:58 PM

    आज से शुरू हो रहा अमिताभ बच्चन का रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति

    महानायक अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 15' के रैप-अप एपिसोड पर शो से अपनी रिटायरमेंट अनाउंस की थी। लेकिन अब वे दोबारा शो में वापसी कर रहे हैं। सोनी टीवी ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है- 'आप सबने दिया इतना प्यार, कैसे ना आते अमिताभ बच्चन जी केबीसी को लेकर फिर एक बार?' 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के पहले कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। उत्कर्ष बख्शी शो के पहले प्रतियोगी होंगे जो अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलेंगे।

  • Aug 12, 2024 6:51 PM

    Sobhita Dhulipala को बुरी नजर से बचाने के लिए लगाया गया था 'काला टीका', सगाई का वीडियो आया सामने

    सगाई की तस्वीरों के बीच, शोभिता का अपने खास दिन के लिए तैयार होते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मेकअप करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में हम शोभिता की मेकअप आर्टिस्ट को उनके कानों के पीछे काला टीका लगाते हुए देख सकते हैं, जो बुरी नजर से बचाने के लिए लगाया जाता है। शोभिता तैयार होने के बाद इवेंट वेन्यू की ओर भागती हुई नजर आईं।

  • Aug 12, 2024 5:55 PM

    सुहाना-आर्यन के बाद अब छोटे अबराम ने भी किया डेब्यू,फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी

    सुहाना खान ने पिछले साल जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्ची' से डेब्यू किया था, जिसके बाद अब वो अगली फिल्म की तैयारी कर रही हैं। वहीं, आर्यन खान अपनी सीरीज 'स्टारडम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इससे पहले वो पिता शाहरुख के साथ 'द लॉयन किंग' में डबिंग से अपना डेब्यू दे चुके हैं। वहीं, अब शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान अब अपना डेब्यू दे चुके हैं। जी हां, अबराम पहली बार 'मुफासा' फिल्म में अपने पिता शाहरुख और भाई आर्यन के साथ साथ काम कर रहे हैं। दरअसल, तीनों 'मुफासा' के हिंदी वर्जन के लिए डबिंग कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया गया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में शाहरुख ने 'मुफासा' के किरदार को अपनी आवाज ही है और अबराम यंग मुफासा के लिए डबिंग कर रहे हैं।

  • Aug 12, 2024 5:53 PM

    'किंग' में ऐसा होगा शाहरुख खान का लुक!

    लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के 77वें एडिशन में शाहरुख खान ब्लैक शर्ट-पैंट और ब्लेजर में नजर आए थे। शाहरुख खान की अब कुछ तस्वीरें सामने आई है इसमें वे अपने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और अपने फैंस संग पोज दे रहे हैं। एक्टर ने अपने अवॉर्ड को हाथ में उठाते हुए खुशी जाहिर की। हालांकि इसी बीच अब माना जा रहा है कि उनकी अपकमिंग फिल्म किंग में भी उनका लुक इसी तरह का हो सकता है।

  • Aug 12, 2024 4:31 PM

    सारा अली खान ने धूमधाम से मनाया अपना 29वां जन्मदिन, पैपराजी के साथ काटा केक

    सारा अली खान बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। बता दें कि आज 12 अगस्त को सारा अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने पैपराजी के साथ केक कट किया और धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। बता दें कि तमाम बॉलीवुड सितारों ने सारा को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं करीना कपूर ने तो सारा के लिए खास सब्जी भी भिजवाई है।

  • Aug 12, 2024 3:29 PM

    सावन के सोमवार में अनन्या पांडे ने की भोले नाथ की पूजा, शेयर की नए घर की तस्वीर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों भक्ति मार्ग पर चल रही हैं। हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने नए घर से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे देसी लुक में नजर आ रही हैं। अनन्या भोले बाबा के आगे हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। बता दें कि फैन्स को अनन्या पांडे का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अनन्या की ये तस्वीरें छा गई हैं।

  • Aug 12, 2024 2:57 PM

    Kanguva Trailer: कंगुवा में बॉबी देओल का खतरनाक रूप देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, सोशल मीडिया पर छा गया ट्रेलर

    जब से कंगुवा का पोस्टर और गाने रिलीज हुए हैं तब से फैन्स को इंतजार था कि कब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। वहीं आज जब कंगुवा का ट्रेलर रिलीज हुई है ट्रेलर ने आते ही धूम मचा दी है। ट्रेलर में बॉबी देओल का खुंखार विलेन रूप देखने को मिल रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में कुछ नया और कुछ खास होने जा रहा है जो अब तक नहीं हुआ। कंगुवा की कहानी एक ऐसे योद्धा पर आधारित है जो अपने गुट को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह अपने लोगों को बचाने के लिए हैवान से भी लड़ जाता है।

    Kanguva Trailer: कंगुवा में बॉबी देओल का खतरनाक रूप देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, सोशल मीडिया पर छा गया ट्रेलर
  • Aug 12, 2024 2:26 PM

    शाहरुख खान बनेंगे 'नीरज चोपड़ा', अमिताभ बच्चन होंगे 'अरशद नदीम', वायरल हुआ मजेदार Video!

    नीरज ने कहा, “नदीम की लंबाई अच्छी है। इसलिए मुझे लगता है कि अमिताभ बच्चन इसके लिए बिल्कुल सही होंगे बाकी तो कोई इतना लंबा नहीं है।'' जब यही सवाल नदीम से भी नीरज के बारे में पूछा गया तो कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने जवाब दिया, ''शाहरुख खान।'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है और लोग इसपर रिएक्शन दे रहे हैं।

  • Aug 12, 2024 2:05 PM

    दलजीत कौर की परेशानी को अनदेखा कर लहंगा पहनकर 'डोला रे डोला' पर नाचे उनके एक्स हसबैंड, VIDEO हो रहा वायरल

    बता दें कि शालीन भनोट इन दिनों अपने अपने काम को लेकर खास बिजी चल रहे हैं। हाल ही में शालीन भनोट धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ विदेशी ट्रिप पर गए हुए हैं। जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित शालीन भनोट को लहंगा पहना देती हैं और शालीन लहंगा पहनकर माधुरी के मोस्ट पॉपुलर गाने 'डोला रे डोला' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

  • Aug 12, 2024 1:14 PM

    ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करेंगे रानी मुखर्जी और करण जौहर

    यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 15 अगस्त से शुरू होने वाले 15वें वार्षिक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) से पहले 13 अगस्त को होने वाला है। रानी मुखर्जी और करण जौहर को दिया गया निमंत्रण भारतीय सिनेमा के बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव और ऑस्ट्रेलिया में इसके विस्तार को स्वीकार करते हुए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

  • Aug 12, 2024 12:42 PM

    फैंस की भीड़ में बुरी तरह फंसे कार्तिक आर्यन, हुई बदसुलूकी? हैरान कर देगा Viral Video

    Kartik Aaryan Mobbed- कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ रही है और लोग उनको पसंद कर रहे हैं। ऐसे में कई बार फैंस की दीवानगी स्टार्स को परेशान कर देती है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार्तिक आर्यन पीवीआर के बाहर नजर आ रहे हैं। जैसे ही वो बाहर आते हैं तो फैंस उनको घेर लेते हैं।

  • Aug 12, 2024 12:23 PM

    पलक- इब्राहिम के अफेयर की अफवाहों पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी!

    श्वेता तिवारी ने कहा, "वो काफी स्ट्रॉंग है लेकिन कोई आर्टिकल उनके जीवन को हिला सकता है। वह अभी भी एक बच्ची है। कभी-कभी चीजें इतनी क्रूर होती हैं, जैसे उसका कोई अफेयर हो हर दूसरे लड़के के साथ! यहां तक ​​कि मुझे भी नहीं पता कि वह कब तक यह सब सहन करेगी। यहां तक ​​कि वह अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर भी हैरान है, लेकिन कई बार जब चीजें उसे परेशान कर सकती हैं।''

  • Aug 12, 2024 11:14 AM

    'सड़क छाप..' दिल्ली मेट्रो में ठुमके लगाती लड़की हुई बुरी तरह से ट्रोल, Viral Video पर भड़के लोग!

    Delhi Metro Viral Video- दिल्ली मेट्रो और वायरल वीडियोज का सफर अब पुराना हो चुका है। हर दिन कुछ ना कुछ नया सामने आ ही जाता है। इस वक्त भी एक लड़की का अजीबो गरीब डांस देखकर लोग दंग हैं और बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। जींस टीशर्ट पहनकर इस लड़की ने पैसेंजर्स के सामने अचानक थिरकना शुरु कर दिया। हालांकि लोग जो आसपास बैठे थे वो लगातार उसको देखकर हंस रहे थे।

  • Aug 12, 2024 10:39 AM

    कार के अंदर अंदर फूट फूटकर रोई 90 के दशक की ये हसीना?

    । रवीना टंडन को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''मैं मोटी हूं क्या? हूं भी तो क्या हो गया। जब एक लड़की की हेल्थ ठीक है वो एक्टिव है, 2-4 किलो इधर उधर हो भी जाए तो क्या फर्क पड़ता है।'' इसके बाद लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

  • Aug 12, 2024 9:49 AM

    उर्फी जावेद के नए लुक को देख उड़े फैन्स के होश, शर्ट पर लिख दीं धर्म को लेकर ऐसी बातें

    टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से चर्चाओं में रहती हैं, वहीं हाल ही में उर्फी जावेद को पब्लिक एरिया में देखा गया जहां उनकी शर्ट देख लोगों के तो होश ही उड़ गए। जी हां, हाल ही में उर्फी जावेद ने एक ऐसी शर्ट पहनी है जहां उन्होंने धर्म को लेकर कई बातें लिखी हैं। चलिए देखते हैं उर्फी का ये नया लुक।

  • Aug 12, 2024 9:30 AM

    Auron Mein Kahan Dum Tha BO day 10: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी हुई फुस्स, जानें कितना किया 10वें दिन कलेक्शन

    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म के दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने दसवें दिन बेहद ही हैरान कर देने वाला कलेक्शन किया है। जी हां, Sacnilk.Com की कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने वीकेंड पर सिर्फ 0.56 करोड़ रुपये यानी कि सिर्फ 5 लाख रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 11.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह अजय देवगन की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है।

  • Aug 12, 2024 9:24 AM

    Ulajh BOX OFFICE: 10 दिनों में हुआ जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ का बुरा हाल, अब तक की बस इतनी कमाई

    शुरुआती तीन दिनों को छोड़कर जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ का ओवरऑल परफॉर्मेंस बेहद निराश कर देने वाला है। वहीं फिल्म के दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म वीकेंड पर भी अपना कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई है। बता दें कि दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म फुस्स साबित हुई है। Sacnilk.Com की कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) ने दसवें दिन बस 0.62 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

  • Aug 12, 2024 9:17 AM

    अली फजल- ऋचा चड्ढा के साथ लंच पर गए सोनाक्षी-जहीर, सामने आईं मस्ती करते हुए तस्वीरें

    वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी-जहीर अली और ऋचा मिलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि डाइनिंग टेबल पर रस्गुल्ले, फल और कई तरह की स्वीट डिश रखी होती है। वहीं तीसरी तस्वीर में सभी आराम फरमाते दिख रहे हैं तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल की गोद में अपना सिर रखे कोज़ी होती नजर आती हैं।

  • Aug 12, 2024 7:50 AM

    Splitsvilla 15: जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी ने जीती स्प्लिट्सविला सीजन 15 की ट्रॉफी

    स्प्लिट्सविला सीजन 15 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। बात दें कि पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला सीजन 15 का ग्रैंड फिनाले रविवार 11 अगस्त को था। वहीं इस फिनाले की रेस में जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी आगे निकल चुके हैं। बता दें कि फिनाले में तीन जोड़ियां शामिल थीं। जिसमें से जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी को विनर चुना गया।

  • Aug 12, 2024 7:24 AM

    धनुष ने वायनाड पीड़ितों के लिए दान किए 25 लाख रुपये, रश्मिका मंदाना, चिरंजीवी और अल्लू अर्जुन भी दे चुके हैं योगदान

    वायनाड की स्थिति के बारे में बात दें कि तो बता दें कि भूस्खलन की वजह से वायनाड तबाही का नजारा है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 400 के पार जा चुकी है और 150 से ज्यादा लोग लापता है। ऐसे में अब लोग सीएम राहत कोष में दान कर रहे हैं। कई फिल्म स्टार्स और बिजनेसमैन के अलावा अब साउथ सुररस्टार धनुष ने 25 लाख रुपये का दान किया है। बता दें कि धनुष से पहले रश्मिका मंदाना, चिरंजीवी और अल्लू अर्जुन भी योगदान दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X