Bollywood Hindi News Live:सोनाक्षी की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात, मुंज्या ने की ताबड़तोड़ कमाई

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं सोनाक्षी सिन्हा की शादी की। जी हां, बीते दिन सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें तेज थीं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को शादी के बंधन में बंधेंगी। वहीं अब इस शादी की बात को सुन पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है। जी हां, बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में बतया है कि वह शादी को लेकर क्या सोच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस की बात करें तो मुंज्या को रिलीज हुए चार दिन हुए हैं, लेकिन फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है।

हॉरर कॉमेडी फिल्म फिल्म मुंज्या 7 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शरवरी वाघ और अभय वर्मा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में स्टार्स के डायलॉग और स्क्रिप्ट पर काफी काम किया गया है। जहां पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ कमा कर अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की थी। वहीं फिल्म ने तीसरे दिन 8 करोड़ का बेहतरीन बिजनेस किया था। वहीं फिल्म ने चौथे दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म अभी तक 23 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बता दें कि इस फिल्म का बजट काफी कम बताया जा रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि उन्हें इस बारे में ज्यादा पता नहीं है। जितना मीडिया को पता है उतना ही मुझे पता है। आजकल के बच्चे बताते कहां है। वैसे वह अडल्ट हैं। वह कोई भी गलत फैसला नहीं लेंगी। हम बस चाहते हैं कि उन्हें दुनिया की हर खुशी मिले।

LIVE Feed
  • Jun 11, 2024 5:08 PM

    Pooja Bhatt ने अपनी ही बहन का करियर किया बर्बाद?

    2005 की फिल्म 'कलयुग' से फेम कमाने वाली स्माइली सूरी ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से अपनी अबसेंस के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी चचेरी बहन पूजा भट्ट ने महेश भट्ट को उन्हें फिल्मों में कास्ट न करने के लिए कहा था।

    Pooja Bhatt ने अपनी ही बहन का करियर किया बर्बाद?
  • Jun 11, 2024 5:07 PM

    Noor Malabika Das के Suicide Case में नया खुलासा

    नूर की मौसी आरती दास ने अब एक्ट्रेस के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, उन्होंने कथित तौर पर कहा, "नूर एक एक्ट्रेस बनने की बड़ी उम्मीदों के साथ मुंबई गई थीं। हालांकि, वह इसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं। हम समझते हैं कि मालबिका अपनी उपलब्धियों से असंतुष्ट थीं, जिसने उन्हें यह चरम कदम उठाने के लिए मजबूर किया।"

    Noor Malabika Das के Suicide Case में नया खुलासा
  • Jun 11, 2024 5:05 PM

    ब्लैंक चेक को देखकर डोल गया था Diljit Dosanjh का ईमान

    दिलजीत ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया कि कैसे वह 2012 में पहली बार जट्ट एंड जूलियट फ्रैंचाइजी में शामिल हुए। उन्होंने बताया-"जब जट्ट एंड जूलियट बन रही थी, तब मेकर्स दर्शन पाल सिंह ने मुझे लीड रोल निभाने के लिए संपर्क किया था और उस समय, मेरा उनसे झगड़ा चल रहा था, इसलिए मैंने तय किया था कि मैं जाकर फिल्म को मना कर दूंगा। लेकिन जब हम मिले, तो उन्होंने मुझे एक खाली चेक दिया और मैं हैरान रह गया! उस समय, गुरदास मान पंजाबी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेते थे और मैंने चेक में वही रकम लिखी, यह सोचकर कि दर्शन जी खुद मुझे वापस भेज देंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि वह मुझे 1 लाख रुपये और ज्यादा देने के लिए तैयार थे। इसलिए मेरे पास असल में फिल्म साइन करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा था।"

  • Jun 11, 2024 5:05 PM

    दिगांगना सूर्यवंशी के खिलाफ शिकायत दर्ज

    वेटरन एक्ट्रेस जीनत की ओटीटी डेब्यू वाली वेब सीरीज 'शो स्टॉपर' को लेकर नया विवाद सामने आया है। दरअसल, शो के मेकर्स ने एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी के खिलाफ टीम को धोखा देने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया दिगांगना ने कहा था कि उनके अक्षय, शाहरुख और सलमान जैसे स्टार्स के साथ अच्छे संबंध हैं और इन्हें प्रेजेंटर के रूप में लेके आएंगी। उन्होंने अक्षय के नाम पर 6 करोड़ रुपये ले लिए।

  • Jun 11, 2024 5:04 PM

    अनुज थापन की मौत से सलमान खान का नहीं लेना-देना

    सोमवार को जस्टिस रेवती ढेरे और श्याम चंदक की बेंच ने सलमान खान का नाम इस याचिका से हटाने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा, "उनका नाम याचिका से हटा दें।" साथ ही कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सलमान खान के खिलाफ कुछ भी नहीं है तो उन्हें पक्ष प्रतिवादी बनाने का क्या मतलब है? कोर्ट ने याचिका पर रीता देवी से कहा कहा, "आप अपने बेटे की मौत से चिंतित हैं, इस मामले को अदालत देखेगी। लेकिन याचिका में प्रतिवादी को पक्षकार बनाने का कोई मतलब नहीं है।" बता दें कि अनुज थापन को 26 अप्रैल को पंजाब से आरोपियों को हथियार मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

  • Jun 11, 2024 5:03 PM

    कन्नड़ एक्टर दर्शन हत्या के मामले में हुए गिरफ्तार

    इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कल यानी सोमवार को तीन लोगों ने रेणुकास्वामी की हत्या का जुर्म कबूला था। साथ ही आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने दर्शन के कहने पर रेणुकास्वामी की हत्या को अंजाम दिया। बता दें कि रेणुकास्वामी के पैरेंट्स ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें 2 दिन इंतजार करने के लिए कहा क्योंकि रेणुकास्वामी को गायब हुए केवल एक ही दिन हुआ था। जिसके बाद 9 जून को करुणास्वामी का शव मिला और भी पुलिस ने शिकायत दर्ज की। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि करुणास्वामी की हत्या 8 जून को हुई थी। करुणास्वामी की मां की शिकायत के आधार पर एक्टर दर्शन को हिरासत में लिया गया है।

  • Jun 11, 2024 11:47 AM

    मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन की बढ़ीं मुश्किलें, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या के मामले में आरोपी ने दुर्शन का नाम लिया है। उसी के बयान के आधार पर दर्शन को गिरफ्तार किया जा रहा है। सोर्स यह भी है कि पुलिस ने लगभग 9 लोगों को रेणुकास्वामी नाम के युवक की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग के एक मेडिकल शॉप पर काम करता था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग से पहले अगवा किया गया था। जिसके बाद उनकी लाश कामाक्षीपाल्या में मिली है।

    मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन की बढ़ीं मुश्किलें, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Jun 11, 2024 11:10 AM

    ऑटो से सफर कर रही हैं कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ, देखें वीडियो

    कटरीना कैफ जहां हाल ही में लंदन से लौटी हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन इसाबेल कैफ ऑटो से सफर करती नजर आ रही हैं। ट्यूब टॉप और लोअर में इसाबेल कैफ काफी क्यूट दिखाई दे रही हैं। काम की बात करें तो इसाबेल कैफ कटरीना की तरह फिल्म इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पाई हैं।

  • Jun 11, 2024 11:06 AM

    करीना-सैफ की शादी में वेटर की नौकरी कर रहे थे 'पंचायत 3' के दामाद, बोले- पिता के गुजरने के बाद

    आसिफ खान ने कहा कि मजबूरी की वजह से उन्होंने वेटर की भी नौकरी की थी। दरअसल वह होटल के किचन में काम करते थे। इस दौरान वहां एक पार्टी आई। जो बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के रिसेप्शन की थी। इस दौरान उन्होंने दोनों की शादी में भी काम किया था।

    करीना-सैफ की शादी में वेटर की नौकरी कर रहे थे 'पंचायत 3' के दामाद, बोले- पिता के गुजरने के बाद
  • Jun 11, 2024 9:56 AM

    भरी बारिश में इब्राहिम अली खान के घर से निकलीं पलक तिवारी, दोनों को ऐसे देख यूजर्स ने कर दिए कमेंट्स

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक तिवारी ब्लैक आउटफिट में देर रात भरी बारिश में इब्राहिम अली खान के घर से निकलती नजर आ रही हैं। वह बिना मीडिया को रिस्पांस किए तुरंत कार में बैठकर चली जाती हैं। बता दें कि पलक को देर रात इब्राहिम के घर से निकलता देख यूजर्स ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने लिखा क्या बात है लगता है दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा हो सकता है कि इब्राहिम ने कार की पार्टी रखी हो। बता दें कि इतने रुमर्स के बाद भी दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिक नहीं किया है।

    भरी बारिश में इब्राहिम अली खान के घर से निकलीं पलक तिवारी, दोनों को ऐसे देख यूजर्स ने कर दिए कमेंट्स
  • Jun 11, 2024 8:51 AM

    11वें दिन धड़ाम से गिरी'Mr and Mrs Mahi' बस इतना हुआ कलेक्शन

    फिल्म ने अब तक तो ठीक-ठाक परफॉर्म किया, लेकिन लहीं ग्यारहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने ग्यारहवें दिन बस 0.9करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। जो अभी तक की सबसे कम कमाई में से एक है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 30.8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

    11वें दिन धड़ाम से गिरी'Mr and Mrs Mahi' बस इतना हुआ कलेक्शन
  • Jun 11, 2024 8:50 AM

    जबरदस्त कमाई कर रही है 'मुंज्या', चौथे दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

    वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म अभी तक 23 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बता दें कि इस फिल्म का बजट काफी कम बताया जा रहा है।

  • Jun 11, 2024 8:49 AM

    जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आजकल के बच्चे पूछते कहां हैं...

    हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि मैं फिलहाल दिल्ली में हूं। मुझे बेटी की शादी के प्लान के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। तो आपका सवाल है कि वह शादी कर रही हैं ? फिलहाल तो अभी मुझे इस बारे में बताया नहीं गया है। मैं उतना ही जानता हूं जितना मीडिया से पढ़ा है। जब भी वह हमें बताएंगी हमारा आशीर्वाद उनके साथ रहेगा। मैं बस चाहता हूं कि उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें।

    जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आजकल के बच्चे पूछते कहां हैं...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X