..................... Bollywood 1 July live news: Sonakshi zaheer viral video, Virat Kohli wrote a special note for his wife - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: शादी के बाद बदले जहीर इकबाल, विराट कोहली ने लिखा वाइफ के लिए स्पेशल नोट

Bollywood 1 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं विराट कोहली की। जी हां, आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप मैच के जीत के बाद विराट कोहली ने हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है। वहीं दूसरी तरफ शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है।

आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप मैच के जीत के बाद विराट कोहली ने हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है। वह इस नोट में अनुष्का का आभार जताते नजर आ रहे हैं। विराट लिखते हैं- माई लव, तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता। तुम्हारी वजह से मैं विनम्र रहता हूं, तुम जमीनी तौर पर मुझसे जुड़ी रहती हो और हमेशा पूरी ईमानदारी से अपनी बात को रखती हो वह बताती हो जो जैसा है। मैं तुम्हारा जितना आभारी हूं, उतना ही तुम्हारा भी है। तुम्हारा शुक्रिया और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं कि तुम तुम हो अनुष्का शर्मा...

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ घूमने जाती हैं, लेकिन अपनी हाई हील्स की वजह से सोनाक्षी के पैरों में दर्द होने लगता है। जिस वजह से जहीर इकबाल सोनाक्षी की सैंडल अपने हाथ में उठाकर चलते हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा बिना सैंडल और स्लीपर के चलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी लिखती हैं- 'जब आप एक ग्रीन फ्लैग लड़के से शादी करते हो।'

LIVE Feed
  • Jul 1, 2024 3:58 PM

    Barzakh Trailer: भूत के साथ शादी, फवाद खान-सनम सईद की नई सीरीज में है जबरदस्त कहानी-प्यार और सस्पेंस

    शो की कहानी काफी ट्विस्ट और टर्न्स से भरी हुई है। ट्रेलर में दिखाया गया कि जब एक बच्चा फवाद से पूछता है कि उसके दादा को कोई भूत से शादी करने से रोक क्यों नहीं रहा? तो फवाद कहते हैं- डर। फवाद को लगता है कि उसके पापा भूत से शादी करने का गलत डिसिजन ले रहे हैं। वहीं सनम को ये प्यार की शक्ति लगता है और वो फवाद को अपने पिता के लिए खुश होने के लिए मनाती है।

  • Jul 1, 2024 3:14 PM

    श्वेता त्रिपाठी के साथ इंटिमेट सीन्स को लेकर क्या बोल गए विजय वर्मा?

    उनका कहना था कि इस सीन से उन्होने काफी कुछ सीखा था। विजय बोले, "इस किरदार के लिए गोलू के साथ इस तरह के दिलचस्प प्रयोग से गुजरना दिलचस्प था। वह एक बहुत ही सामान्य और आकर्षक लड़की के रूप में सामने आती है। लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि अपने पहले सीन में, वह एक पुस्तकालय में एक इरोटिका पढ़ती हुई दिखाई देती है।''

  • Jul 1, 2024 3:01 PM

    द दिल्ली फाइल्स से आया तगड़ा अपडेट, विवेक अग्निहोत्री ने बताई 'बंगाल की असली कहानी'

    हाल ही में उन्होंने महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना के रोल के लिए पैन इंडिया कास्टिंग की घोषणा कर हर जगह एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। ऐसे में अब उन्होंने रिसर्च के दौरान फिल्म की कहानी के बारे में थोड़ी सी जानकारी शेयर कर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। जहां उन्होंने बंगाल के हिंसक इतिहास के एक महत्वपूर्ण चैप्टर की खोज की है।

  • Jul 1, 2024 2:02 PM

    वर्ल्डकप जीतते ही पत्नी के साथ बेडरूम से वायरल हुईं इस क्रिकेटर की तस्वीरें

    इस तस्वीर में सूर्या अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ बेड पर नजर आ रहे हैं। मजेदार बात ये है कि इसमें वर्ल्डकप ट्रॉफी को बीच में किसी बच्चे की तरह लिटाया हुआ है और सुकून की नींद ले रहे है। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोग रिएक्ट कर रहे हैं और सूर्या की कैच की तारीफ कर रहे हैं।

  • Jul 1, 2024 1:08 PM

    दिशा पाटनी के हाथ में दिखा इस नाम का टैटू, फैन्स बोले- अब ये क्या मिस्ट्री है...

    दिशा पाटनी अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में दिशा पाटनी का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी के हाथ पर PD के नाम का टैटू बना है। जिसे देखकर फैन्स कह रहे हैं कि अब ये क्या मिस्ट्री है।

  • Jul 1, 2024 12:15 PM

    BIGG BOSS OTT 3: पायल मलिक के घर से निकलते ही ये क्या कह गए अरमान मलिक, बोले- वह खुश हैं कि...

    पायल के घर से निकलने के बाद अरमान मलिक कहते हैं कि वह इस बात से खुश हैं कि पायल घर से निकल गई हैं। इस चीज के लिए वह पहले से ही तैयार थे। पायल घर से निकलने के बाद हमारे बच्चों का ख्याल रखेंगी।

    BIGG BOSS OTT 3: पायल मलिक के घर से निकलते ही ये क्या कह गए अरमान मलिक, बोले- वह खुश हैं कि...
  • Jul 1, 2024 10:34 AM

    'मैं घरवालों की वजह से..' बिग बॉस के घर से बेघर होते ही पायल मलिक ने लगाए आरोप, Video वायरल!

    पायल मलिक के घर से बेघर होने की खबर सुन लोग तो हैरान ही रह गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या यकीन नहीं हो रहा। हम तो उसे टॉप 2 में देख रहे थे तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-पायल तो अच्छा खेल रही थी उसे क्यों निकाल दिया। पायल मलिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि मैं वोटिंग की वजह से नहीं बल्कि घर वालों की वजह से बेघर हुई हूं।

  • Jul 1, 2024 10:32 AM

    मुनव्वर फारूकी ने दुबई जाकर मनाई फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी, पहली बार वाइफ के साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

    मुनव्वर फारूकी और उनकी वाइफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी मनाते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों किसी रेस्टोरेंट में बैठे दिख रहे हैं। खाने की प्लेट पर वन मंथ एनिवर्सरी M एंड M लिखा हुआ है। तस्वीर में देख सकते हैं दोनों मिलकर केक कट करते हैं फिर मुनव्वर फारूकी अपनी वाइफ को किस करते नजर आ रहे हैं।

    मुनव्वर फारूकी ने दुबई जाकर मनाई फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी, पहली बार वाइफ के साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
  • Jul 1, 2024 9:20 AM

    अस्पताल से सामने आई शत्रुघ्न सिन्हा की तस्वीर, बेटे लव सिन्हा ने दी हेल्थ अपडेट, बोले- पापा अब...

    एक न्यूज चैनल से बात करते हुए लव सिन्हा ने पिता की हेल्थ अपडेट दी है। लव सिन्हा ने पिता की सर्जरी वाली बात से इनकार किया है। लव सिन्हा ने कहा कि उन्हें वायरल फीवर हो गया था। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में लेकर आया गया। डॉक्टर्स ने कहा था कि उन्हें अस्पताल में रखकर पापा के सारे टेस्ट किए जाएंगे। लव सिन्हा आगे कहते हैं कि उनका फुल बॉडी चेकअप करवाया गया है। डॉक्टर्स ने फिलहाल तो उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वह जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

    अस्पताल से सामने आई शत्रुघ्न सिन्हा की तस्वीर, बेटे लव सिन्हा ने दी हेल्थ अपडेट, बोले- पापा अब...
  • Jul 1, 2024 9:18 AM

    Kalki 2998 AD BOC Day 4: 'कल्कि 2898 एडी' का बंपर कलेक्शन, 4 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा का किया बिजनेस

    कल्कि 2898 एडी (Kalki 2998 AD) के पहले दिन का कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने देशभर में 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 64.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी कि अपने पहले वीकेंड पर 85 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 302.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

    Kalki 2998 AD BOC Day 4: 'कल्कि 2898 एडी' का बंपर कलेक्शन, 4 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा का किया बिजनेस
  • Jul 1, 2024 8:26 AM

    शादी के 7 दिनों बाद ही बदले जहीर इकबाल, पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को करते हैं अब इस तरह ट्रीट, देखें VIRAL VIDEO

    सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ घूमने जाती हैं, लेकिन अपनी हाई हील्स की वजह से सोनाक्षी के पैरों में दर्द होने लगता है। जिस वजह से जहीर इकबाल सोनाक्षी की सैंडल अपने हाथ में उठाकर चलते हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा बिना सैंडल और स्लीपर के चलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी लिखती हैं- 'जब आप एक ग्रीन फ्लैग लड़के से शादी करते हो।'

    शादी के 7 दिनों बाद ही बदले जहीर इकबाल, पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को करते हैं अब इस तरह ट्रीट, देखें VIRAL VIDEO
  • Jul 1, 2024 8:24 AM

    आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने लिखा पत्नी अनुष्का के लिए स्पेशल नोट

    आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप मैच के जीत के बाद विराट कोहली ने हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है। वह इस नोट में अनुष्का का आभार जताते नजर आ रहे हैं। विराट लिखते हैं- माई लव, तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता। तुम्हारी वजह से मैं विनम्र रहता हूं, तुम जमीनी तौर पर मुझसे जुड़ी रहती हो और हमेशा पूरी ईमानदारी से अपनी बात को रखती हो वह बताती हो जो जैसा है। मैं तुम्हारा जितना आभारी हूं, उतना ही तुम्हारा भी है। तुम्हारा शुक्रिया और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं कि तुम तुम हो अनुष्का शर्मा...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X