First LOOK: 'बोले चूड़ियां' से नवाजुद्दीन सिद्दिकी, मौनी रॉय की पहली झलक- शानदार
नवाजुद्दीन सिद्दिकी और मौनी रॉय स्टारर फिल्म 'बोले चूड़ियां' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि दोनों सितारे इन पोस्टर्स में काफी अलग दिख रहे हैं। फिल्म के निर्देशक हैं नवाज के भाई शमास नवाब सिद्दिकी, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं राजेश और किरण भाटिया। नवाज के अपोजिट इस फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर लंबे समय से इंतजार था, आखिरकार मौनी रॉय को लॉक कर लिया गया। पोस्टर में मौनी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

ज्यादातर फिल्मों में अपनी गंभीर किरदारों को लेकर तारीफें बटोरने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में रोमांस करते आएगें। जाहिर है नवाज और मौनी की जोड़ी दर्शकों के लिए काफी नई और दिलचस्प होगी। 2018 में मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया।
इन दिनों मौनी ब्रह्मास्त्र और मेड इन चाइना में भी व्यस्त हैं। जहां राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना 2019 अगस्त में रिलीज होने वाली है। वहीं, ब्रह्मास्त्र 2020 तक के लिए टल चुकी है। ऐसे में 'बोले चूड़ियां' को लेकर मौनी फैंस को उत्साहित हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी की बात करें तो फिल्म ठाकरे में अपने दमदार अभिनय से दिल जीतने के बाद एक्टर मोतीचूर चकनाचूर में अथिया शेट्टी के साथ नजर आने वाले हैं। मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 में नवाज अहम भूमिका में दिखेंगे। वहीं, बहुप्रतीक्षित वेब शो Sacred Games का दूसरा पार्ट भी जल्द ही फैंस के सामने आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications












