बोले चूड़ियां- मौनी रॉय के फिल्म छोड़ने के बाद, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से रोमांस करेंगी तमन्ना
काफी समय से चर्चा में चल रही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म बोले चूड़ियां में हाल ही में एक नया मोड़ तब आया था जब फिल्म की हीरोइन मौनी रॉय ने फिल्म छोड़ दी थी। अब इसको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जिसको जानकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। दरअसल इस फिल्म के लिए एक और शानदार एक्ट्रेस का नाम सामने आया है जो पहले भी फिल्म कई फिल्मों में धमाल कर चुकी हैं।
हम बात कर रहें है बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जो अब इस फिल्म लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाएंगी। फिल्म के निर्देशक शम्स एन सिद्दीकी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि..

मेरी खोज अब इस शानदार और टैलेंटेड एक्ट्रेस पर खत्म होती है। उन्होने तमन्ना की फोटो शेयर करते हुए ये बात लिखी है। गौरतलब है कि फिल्म 'बोले चूड़ियां' के निर्देशक हैं नवाज के भाई शम्स नवाब सिद्दीकी, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं राजेश और किरण भाटिया।
बता दें, 2018 में मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, अब वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











