फिल्म में बोल्ड सीन करने के लिए पूनम पांडे हुईं क्रेज़ी
इंटरनेट पर आये दिन धमाल मचाने वाली किंगफिशर मॉडल पूनम पांडे जल्द ही बॉलीवुड में दस्तक देने जा रही हैं। पहली लाइन पढ़कर ही आप समझ गये होंगे कि उनकी फिल्में कोई पारिवारिक सीरियस फिल्में नहीं होने वालीं। जी हां आप बिलकुल सही हैं। पूनम की फिल्में बोल्ड सीन और सेक्स से भरी होंगी और यह बात खुद पूनम ने कही है।
पूनम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो चाहती हैं कि अपनी हर फिल्म में बोल्ड सीन दें। पूनम ने कहा, "पर्दे पर एक कपड़ा भी उतारना एक कला है। हर कोई यह नहीं कर सकता। हर कोई अपना बदन नहीं दिखा सकता। आप मुझे फिल्म में एक नये अवतार में देखेंगे। पूनम ने कहा कि अगर मैं फिल्म में हूं तो बोल्ड सीन तो जरूर होने चाहिये। अभी तक लोगों ने मुझे 5 प्रतिशत देखा है, मेरा असली टैलेंट तो लोग अब देखेंगे।"
पूनम के बिजनेस सलाहकार विपिन मेधकर ने कहा, "पूनम की नई फिल्म का फर्स्ट लुक अप्रैल के अंत तक आ जायेगा।" वहीं फिल्म प्रोडक्शन यूनिट के सदस्य आदित्य भाटिया के मुताबिक पूनम ने फिल्म साइन कर दी है और वो उसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
बीच में खबर आयी थी कि यह फिल्म पूनम पांडे की असली कहानी पर आधारित है, इस पर भाटिया ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, असल में यह फिल्म के साइबर युग की लड़की की कहानी है। इसमें पूनम एकदम अलग अंदाज में दिखाई देंगी।
खैर आपको क्या लगता है पूनम बोल्ड सीन देने के अलावा क्या कुछ कर सकती हैं, क्या वो पर्दे पर बेहतरीन अदाकारा बन सकती हैं? अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications
