राज कुंद्रा अश्लील फिल्म केस में अब शर्लिन चोपड़ा को मिला सीबीआई का समन, होगी पूछताछ!
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का केस लगातार पेचीदा होता चला जा रहा है और आए दिन किसी ना किसी तरह का नया अपडेट इस केस से सामने आ रहा है। इस समय एक खबर आ रही है जो कि अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा से जुड़ी हुई है। खबर है कि सीबीआई ने अब शर्लिन चोपड़ा को समन भेजा है। गौरतलब है कि शर्लिन चोपड़ा को अब सीबीआई के सामने पेश होना होगा और उनसे राज कुंद्रा मामलें में दोबारा पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और सबसे पहले वो मीडिया के सामने आईं थीँ। यही कारण है कि सीबीआई इस बात को लेकर उनसे बात करने वाली है।

इसके पहले पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने शर्लिन से पूछताछ की थी लेकिन अब सीबीआई का समन और जानकारी काफी अहम होने वाली है। शर्लिन चोपड़ा भी अपनी बोल्ड और सेक्सी वीडियोज और तस्वीरों को लिए जानी जाती हैं। आने वाले समय में उनके द्वारा क्या नई बात बताई जाती है वो तो समय बताएगा।

शर्लिन के अलावा कई अभिनेत्रियां
राज कुंद्रा का नाम अश्लील फिल्म मामलों में सामने आने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने उनपर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि किसी को लेकर कुछ साबित नहीं हुआ है और उनले पूछताछ जारी है। शर्लिन के अलावा कई अभिनेत्रियां और सामने आईं थीं।

19 दिन के लिए हिरासत
राज कुंद्रा को कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है और कुछ दिन पहले उनको 19 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया गया था। इस दौरान सीबीआई लगातार केस की जांच कर रही है और राज कुंद्रा से भी पूछताछ कर रही है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी का नाम भी सामने आया था।

कई सितारे उनके समर्थन में
हालांकि शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि इस केस से उनका कोई लेना देना नहीं है और कई सितारे उनके समर्थन में भी उतरे थे। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि शिल्पा को इस केस के बारे में सबकुछ पता होगा। वो उनके साथ कई कंपनी में काम करती थीं।

बहस हुई थी
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि पुलिस के सामने ही शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की बहस हुई थी और उनका कहना था कि पूरी रेपो खराब हो गई है।

फिलहाल राज कुंद्रा मुसीबत में है
शिल्पा शेट्टी के हाथ से कई प्रोजेक्ट जा चुके हैं और अपने मशहूर डांस रियालिटी शो सुपर डांसर की जज के तौर पर भी नजर नहीं आ रहीं हैं। अब देखना ये है कि आने वाले समय में ये केस कैसा मोड़ लेता है। फिलहाल राज कुंद्रा मुसीबत में है।


Click it and Unblock the Notifications