Nitin Manmohan Passes Away: निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, सलमान खान की रेडी समेत बनाई थीं कई बड़ी फिल्में

bol-radha-bol-salman-khan-s-ready-fame-producer-nitin-manmohan-passes-away-at-a-hospital-in-mumbai

Nitin Manmohan Passes Away: फिल्म जगत से एक बुरी सामने आ रही है। 29 दिसंबर को निर्माता नितिन मनमोहन का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 3 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दोस्त और निर्माता कलीम खान ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि नितिन करीब 15 दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, निर्माता को 3 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी, जिसकी वजह से नितिन मनमोहन को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

नितिन मनमोहन की बेटी ने भी कुछ दिनों पहले जानकारी दी थी कि उनके पिताजी क्रिटिकल हैं। वहीं, उनके बेटे सोहम दुबई में मुंबई आकर लगातार पिता के साथ अस्पताल में भी थे। लेकिन 29 दिसंबर को निर्माता ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बता दें, नितिन मनमोहन एक भारतीय निर्माता, निर्देशक और कहानीकार हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म उद्योग में काम कर रहे थे। नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं। मनमोहन को 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

वहीं, निर्माता के रूप में नितिन मनमोहन की उल्लेखनीय फिल्में बोल राधा बोल (1992), आर्मी (1996), शूल (1999), लव के लिए कुछ भी करेगा (2001) दस (2005), यमला पगला दीवाना (2011) और रेडी (2011) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X