राउडी राठौर के आगे 'बोल बच्चन'

बॉक्स ऑफिस पर बोल बच्चन की ओपनिंग देखकर कयास लगाए गए कि ये फिल्म कुछ खास बिजनेस नहीं कर पाएगी। लेकिन धीरे धीरे इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। कल तक के आंकड़ों के अनुसार रोहित शेट्टी की फिल्म बोल बच्चन विदेशी मार्केट में अक्षय की राउडी राठौर, सलमान की बॉडीगार्ड और रितिक की अग्निपथ से भी ज्यादा अच्छा रिवेन्यू कमा रही है।
फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने ट्वीट किया है बोल बच्चन न्यूजीलैंड में 18,578 करोड़ का बिजनेस करके राउडी राठौर (11,320 डॉलर) , डॉन (210,161 डॉलर ), अग्निपथ (12,064 डॉलर ), रेडी (11881 डॉलर ) और बॉडीगार्ड (16280 डॉलर ) से आगे चल रही है।
आदर्श ने विदेशी मार्केट में बोल बच्चन का रिवेन्यू बताया ऑस्ट्रेलिया अब तक कुल 53,950 डॉलर का बिजनेस कर चुकी है। लेकिन साथ ही यूके मार्केट की 50 स्क्रीन पर दिखाए जाने के बावजूद बोल बच्चन ने मात्र 39,251 पॉड का बिजनेस किया है जो कि काफी कम है।
बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन ने पहली बार डबल रोल निभाया है और अजय देवगन ने बच्चन का साथ दिया है। फिल्म में आसिन और प्राची देसाई भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। असरानी और अर्चना पूरन सिंह ने भी फिल्म में बेहतरीन अदाकारी से लोगों को हंसने पर मजबूर किया है। यह फिल्म पुरानी गोलमाल से प्रेरित है। अमिताभ ने भी फिल्म के एक गाने में अपनी झलक दिखाई है।


Click it and Unblock the Notifications











