..................... Bol Bachchan has collected 72.8 crore in weekend. 100 करोड़ की रेस में बोल बच्चन भी शामिल - Hindi Filmibeat

100 करोड़ की रेस में बोल बच्चन भी शामिल

Bol bachchan
जमीन, संडे, गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, ऑल दि बेस्ट, सिंघम और अब बोल बच्चन से रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई बोल बच्चन ने सप्ताहांत तक कुल 72.8 करोड़ कमा लिए हैं और अभी भी सिनेमेहॉलों में फिल्म के दर्शकों की कमी नहीं हुई है।

भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बोल बच्चन को काफी पसंद किया जा रहा है। सिर्फ अमेरिका के मार्केट में इस फिल्म को कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। भारत में भी रिलीज होने के बाद बोल बच्चन को काफी मिले जुले रिव्यू मिले। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। अजय और अभिषेक की जोड़ी ने मिलकर कॉमेडी का ऐसा त़ड़का लगाया है कि फिल्म को देखने वाला हर एक शख्स पूरी फिल्म के दौरान हंसता ही रहा।

बोल बच्चन की सफलता की एक और वजह ये भी हो सकती है कि पिछले महीने में एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली चाहे वो प्रियंका और शाहिद की तेरी मेरी कहानी हो या मनोज बाजपेई की बदले की भावना से भरी गैंग्स ऑफ वासेपुर। इसलिए दर्शकों को रोहित शेट्टी की हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म बोल बच्चन ही मनोरंजन का एकमात्र साधन नजर आई।

बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन और अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं इसके अलावा प्राची देसाई, आसिन, असरानी और अर्चना पूरन सिंह ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। अगर दर्शकों का प्यार इसी तरह मिलता रहा तो जल्द ही बोल बच्चन भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X