बोल बच्चन में 'माई नेम ईज एंथोनी गोंसालवेस' का जादू

जी हां वह रोहित की फिल्म 'बोल बच्चन' में 'अमर अकबर एंथोनी' का जादू चलाने जा रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट काम' पर लिखा, है कि वह कल 'बोल बच्चन' के गाने पर काम करेंगे। यह उन गीतों में से एक है, जिसे मुझे गाने और उन पर प्रदर्शन के लिए कहा गया है। मैंने इतने सालों में एक बात अच्छी तरह से समझी है कि अपने गाये गीत पर होठ मिलाना सबसे मुश्किल काम है।
इस फिल्म में अमिताभ गेस्ट रोल करने वाले हैं जिसमें वह उनकी फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के मशहूर गीत 'माई नेम ईज एंथोनी गोंसालवेस' को एक बार फिर से अपनी आवाज़ देंगे। उन्होंने कहा उनके लिए गाने गाना और डांस करना सबसे मुश्किल रहा है। बॉलीवुड में काफी अच्छे गायक है उनके बीच गाना आपको अयोग्य और बेकार महसूस कराता है।
आपको बता दें कि बोल बच्चन जुलाई में रिलीज होने वाली है इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और अजय देवगन मुख्य किरदार के रूप में निभा रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी फिल्म जमीन में भी दिखाई दी थी।


Click it and Unblock the Notifications