फिल्‍म 'बोल बच्चन' में डबल बच्चन

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म बोल बच्चन आगामी 6 जुलाई को रिलीज़ होगी, इस मूवी की खास बात ये है कि इसमें अभिषेक बच्चन पहली बार डबल रोल में नज़र आएंगे। अजय देवगन भी इस मूवी में मुख्य भूमिका निभाएंगे। बोल बच्चन 1979 में रिलीज़ हुई अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल से प्रेरित है।

इससे पहले बंटी और बबली मूवी में अभिषेक अपनी कॉमेडी का हुनर दिखा चुके हैं। बंटी और बबली की तर्ज पर बोल बच्चन में भी अमिताभ मेहमान कलाकार के रुप में अपने बेटे का साथ देंगे और अपने बेटे अभिषेक व अजय देवगन के साथ एक आइटम नंबर करते भी दिखेंगे।


'सिंघम' के बाद अजय देवगन की 'रास्कल्स' एवं 'तेज' मूवी बॉक्स आफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं साथ ही जूनियर बच्चन की भी इस साल रिलीज हुई फिल्में 'प्लेयर्स', 'गेम', 'दम मारो दम', 'खेलेंगे जी जान से' एक के बाद एक सफल फिल्मों की रेस से किनारे हो चुकी हैं। ऐसे में 'बोल बच्चन' से इन अजय और अभिषेक दोनो की उम्मीदें इस फिल्‍म से जुड़ी हैं।

अब बात अगर हीरोइन की करें तो फिल्‍म में असिन और प्राची देसाई को लिया गया है। बॉलीवुड में इनके भी सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। असिन ने गजनी के बाद कोई भी हिट फिल्‍म नहीं दी, वहीं प्राची वन्‍स अपॉन ए टाइम इन मुंबई के बाद किसी फिल्‍म में नजर नहीं आयीं।

अन्‍य कलाकारों में कृष्णा, असरानी, एवं अर्चना पूरन सिंह भी नज़र आएंगी। अब देखना यह है कि गोलमाल से लेकर गोलमाल 3 तक की सीरीज में धमाकेदार कॉमेडी प्रस्‍तुत करने वाले रोहित शेट्टी इसमें क्‍या कमाल दिखा पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X