'बोल बच्चन' 6 मई को होगी रिलीजः जूनियर बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन फिलहाल कॉमेडी फिल्म बोल बच्चन की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिषेक ने कहा है कि वह इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह फिल्म 6 जुलाई से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

यह फिल्म 1978 में प्रदर्शित अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं और इसमें बच्चन के अलावा अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। बच्चन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर में लिखा, बोल बच्चन की शूटिंग समाप्त होने में कुछ दिन और शेष हैं। यह फिल्म 6 जुलाई से प्रदर्शित की जाएगी।
आपको बता दें कि पिछले साल इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन एक मामूली दुर्घटना का शिकार हो गए थे। प्लेयर्स और गेम जैसी फिल्मों में एक्शन किरदार निभाने के बाद बच्चन तीन साल के बाद कॉमेडी फिल्म में वापसी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications