अक्षय के रैप गायन से प्रभावित बोहेमिया
भारतीय मूल के अमेरिकी रैप गायक बोहेमिया ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को रैप गाते देखकर वह अचंभित हैं।
बोहेमिया ने कहा, " फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में अक्षय कुमार को रैप गाते देखकर मैं अचंभित रह गया। वह रैप गाते समय बेहद सहज दिख रहे थे। उन्होंने केवल दो घंटे में गीत की रिकार्डिग पूरी कर ली थी।"
बोहेमिया ने कहा कि अक्षय कुमार एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और अब वह एक अच्छे गायक भी बन गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बोहेमिया को बॉलीवुड में लोकप्रियता अक्षय कुमार की दो फिल्मों 'चांदनी चौक टू चाइना' और '8 बॉय 10 तस्वीर' से ही मिली है।
बोहेमिया ने कहा, "मैं अपनी सफलता का श्रेय अक्षय कुमार को देता हूं। उन्होंने मुझे पहले सुना था और एक दिन मुझसे बात भी की। फिल्म 'सिंह इज किंग' के प्रीमियर के दौरान टोरंटो में उन्होंने मुझे रेड कॉरपेट पर बुलाया भी था।"


Click it and Unblock the Notifications











