Video- सलमान खान को देख शेरा ने मारा 'अंतिम' का डायलॉग, ऐसा था मेगास्टार का रिएक्शन!
सलमान खान और आयुष शर्मा की दमदार फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ को लेकर फैंस काफी दिन से इंतजार कर रहे थे और आज ये फिल्म रिलीज हो रही है। बता दें कि इस रिलीज से पहले ही इस एक्शन फ्लिक को लेकर बड़े पैमाने पर चर्चा हो रही है। सलमान खान की फिल्म प्रमोशन अब सलमान खान के अंगरक्षक शेरा भी करते नजर आए हैं और इस वक्त उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में शेरा एक डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं जो कि अंतिम का है। सलमान खान का ये डायलॉग 'जिस दिन इस सरदार की हटेगी' शेरा बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो को सलमान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पहले शेरा खुद की तरफ इशारा करते हुए ये डायलॉग बोलते हैं लेकिन जैसे ही सलमान खान उनकी तरफ देखते हैं तो वो उनके लिए ये डायलॉग बोलते हैं।

26 नवंबर से बड़े पर्दे पर
सलमान खान और शेरा काफी क्लोज हैं और हमेशा साथ रहते हैं। 26 नवंबर से बड़े पर्दे पर फिल्म धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सलमान खान ने अपने इस किरदार को लेकर हाल ही में कहा था कि.. फैंस को यह पसंद आएगा।

डांस किया है
यह किरदार अकेले ही सबसे अच्छा लग रहा था इसलिए हमारे पास उनके साथ कोई नहीं था। एकमात्र जगह जहां उन्होंने डांस किया है वह है 'भाई का बर्थडे' है। इसके अलावा उनका कहना था कि ये दबंग जैसा किरदार बिल्कुल नहीं है।

वर्कफ्रंट
बता दें कि सलमान खान और आयुष शर्मा की भिड़ंत इस फिल्म में देखना काफी अलग अनुभव होने वाला है। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्त टाइगर 3, किक 2 और भाईजान जैसी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं।

लवयात्रि का हिस्सा बने थे
इसके अलावा वो पठान में शानदार कैमियो करते नजर आने वाले हैं। आयुष शर्मा इसके पहले फिल्म लवयात्रि का हिस्सा बने थे और उस फिल्म से उनके करियर का डेब्यू हुआ था।

लग तरह का तोहफा देंगे
बता दें कि सलमान खान निश्चित इस फिल्म में अपने फैंस को अलग तरह का तोहफा देंगे। आप देखिए शेरा और सलमान खान ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications