सलमान को रियल लाइफ में बॉडीगार्ड बनाना चाहती हैं करीना

31 अगस्त को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म बॉडीगार्ड के प्रमोशन के सिलसिले में करीना कपूर और सलमान खान अहमदाबाद पहुंचे थे। फिल्म के बारे में बताते हुए करीना कपूर ने कहा कि यह फिल्म एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। इससे पहले भी सलमान खान और करीना कपूर 2 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों फिल्में ही पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। करीना ने कहा कि पहली दोनों फिल्में कमजोर स्क्रिप्ट की वजह से फ्लॉप रही थीं। करीना को इस फिल्म की कामयाबी का पूरा विश्वास है।
इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर रोमांस करते हुए भी नजर आएंगे। सलमान खान काफी समय बाद किसी रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। रोमांस के अलावा इस फिल्म में एक्शन भी भरपूर है। सलामन खान की यह तीसरी फिल्म है जो ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इससे पहले उनकी वॉन्टड और दबंग भी ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इसमें दबंग ने तो सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब देखना है कि दबंग से बॉडीगार्ड बने सलमान खान की यह फिल्म कितना कामयाब हो पाती है। ईद के लिए सलमान खान अपनी फिल्म शुक्रवार की जगह बुधवार को रिलीज करा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











