फैन के साथ अनन्या पांडे के बॉडीगार्ड ने की बदतमीजी, फिर एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा कि..

ananya pandey

अनन्या पांडे का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। सितारों के फैंस उनकी एक झलक के दीवाने होते हैं और कई बार ये सब इतना मुश्किल हो जाता है कि लोगों को बुरा लगता है।

ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त अनन्या पांडे का वायरल हो रहा है जिसमें उनका बॉडीगार्ड एक फैन को धक्का मारते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि ये अप्रैल 2023 का वीडियो है लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनन्या के एक फैन को सेल्फी के लिए कहते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि तभी एक गार्ड आकर फैन को धक्का मारता है लेकिन फैन वहां से नहीं जाता। इसके बाद अनन्या पांडे खुद फैन को सेल्फी देती हैं और वहां से चली जाती हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि अनन्या पांडे की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।

अफेयर को लेकर है चर्चा

हाल ही में अनन्या पांडे की कुछ तस्वीरें आदित्य रॉय कपूर के साथ सामने आईं थीं और इस नए प्रेमी जोड़े को एक दूसरे में खोए हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में अनन्या और आदित्य साथ में काफी अच्छे लग रहे थे और लोगों का कहना था कि ये जोड़ी कमाल की साबित होने वाली है। कई बार दोनों साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि एक रैंप वाक के दौरान जब दोनों चले थे तब इनको लेकर अफेयर की खबरों की शुरुआत हुई थी।

वर्कफ्रंट

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, दोनों अपने अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और ये साल दोनों के लिए काफी खास होने वाला है। अनन्या पांडे को काफी समय से एक हिट की तलाश है लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि ये हिट उनको किसके साथ मिलती है। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...

Read more about: ananya pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X