अरे बॉडीगार्ड तो अरबपति बन गया रे बाबा

सलमान की फिल्म थी इसलिए लोगों को खासा उम्मीद थी की फिल्म हिट होगी लेकिन इतनी बड़ी हिट होगी इस बारे में तो शायद बॉडीगार्ड की पूरी टीम ने सोचा भी नहीं होगा। वांटेड से शुरू हुआ सलमान खान का सफलता का सफर, दबंग, रेडी के बाद से होता हुआ बॉडीगार्ड तक बदस्तूर जारी है। लोगों ने अपने इस सितारे को सफलता की चोटी पर बैठा दिया है।
फिल्म ने पिछले एक हफ्ते में अरबों रूपये कमा लिये हैं। और आगे भी इसका अच्छे बिजनेस करने के आसार दिख रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म को निर्देशित करने वाले सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री है। फिल्म में सलमान की अभिनेत्री करीना कपूर है, जिनके काम की भी खासा तारीफ हो रही है। फिल्म में कैटरीना कैफ के आयटम नंबर को भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











